भौतिक विज्ञान पर आधारित सामान्य ज्ञान

विज्ञान में भौतिकी के प्रश्नों पर आधारित सामान्य ज्ञान के लगभग 250 से अधिक प्रश्न नीचे दिए गए हैं। अभ्यास के लिए कई प्रश्न पत्र हैं। प्रत्येक प्रश्न पत्र में कुल दस प्रश्न बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के हैं। प्रश्नों के उत्तर दो और अपने संतुष्टि के लिए उत्तर तथा उत्तर की व्याख्या देखें।

भौतिक विज्ञान पर आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा

Q1

पदार्थ के संवेग और वेग के अनुपात से कौन – सी भौतिक राशि प्राप्त की जाती है ?

[A]. वेग़
[B]. त्वरण
[C]. द्रव्यमान
[D]. बल
Q2

एक लड़की झूले पर बैठी स्थिति में झूला झूल रही है । उस लड़की के खड़े हो जाने पर दोलनों का आवर्त काल क्या होगा ?

[A]. कम हो जाएगा
[B]. अधिक हो जाएगा
[C]. लड़की की ऊंचाई पर निर्भर करेगा
[D]. अपरिवर्तित रहेगा
Q3

किसी असन्तुलित बल द्वारा किसी पिण्ड में उत्पन्न त्वरण

[A]. बल के व्युत्क्रमानुपाती होता है
[B]. बल के अनुक्रमानुपाती होता है
[C]. बल के प्रभाव से स्वतंत्र होता है
[D]. शून्य होता है

Q4

150 किग्रा. द्रव्यमान की एक वस्तु 5 सेकंड में 6 मीटर सेकंड से 16 मीटर सेकंड के वेग से त्वरित होती है। त्वरण ज्ञात करें ।

[A]. -2 मीटर सेकंडˉ²
[B]. 2 मीटर सेकंडˉ²
[C]. -10 मीटर सेकंडˉ²
[D]. 10 मीटर सेकंडˉ²
Q5

न्यूटन के गति के तीसरे नियम के अनुसार क्रिया तथा प्रतिक्रिया से संबंध बल

[A]. हमेशा एक ही वस्तु पर लगे होने चाहिए
[B]. भिन्न – भिन्न वस्तु पर लगे हो सकते है
[C]. हमेशा भिन्न – भिन्न वस्तुओं पर ही लगे होने चाहिए
[D]. का परिमाण बराबर होना जरूरी नहीं है , किन्तु उनकी दिशा समान होनी चाहिए
Q6

जल में तैरना न्यूटन की गति के किस नियम के कारण सम्भव है ?

[A]. प्रथम नियम
[B]. द्वितीय नियम
[C]. तृतीय नियम
[D]. उपर्युक्त सभी




Q7

चलती हुई बस जब अचानक ब्रेक लगाती है, तो उसमें बैठे हुए यात्री आगे की दिशा में गिरते हैं । इसको किसके द्वारा समझाया जा सकता है ?

[A]. सापेक्षता सिद्धांत
[B]. न्यूटन का पहला नियम
[C]. न्यूटन का दूसरा नियम
[D]. न्यूटन का तीसरा नियम
Q8

अश्व यदि एकाएक चलना प्रारम्भ कर दे तो अश्वारोही के गिरने की आशंका का कारण है:

[A]. जड़त्व आघूर्ण
[B]. द्रव्यमान का संरक्षण नियम
[C]. विश्राम जड़त्व
[D]. गति का तीसरा नियम
Q9

क्रिकेट का खिलाड़ी तेजी से आती हुई बॉल को क्यों अपने हाथ को पीछे खींचकर पकड़ता है ?

[A]. बॉल विश्राम की स्थिति में आ सकती है
[B]. बॉल त्वरित स्थिति में रह सकती है
[C]. हो सकता है कि उसे कम बल लगाने की आवश्यकता हो
[D]. हो सकता है कि उसे अधिक बल लगाने की आवश्यकता हो

Q10

एक माइक्रोन बराबर है –

[A]. 100 mm
[B]. 1000 mm
[C]. 0.01 mm
[D]. 0.001 mm
Q11

आवेग माप है-

[A]. द्रव्यमान का
[B]. गति की प्रमात्रा का
[C]. वेग का
[D]. भार का
Q12

“G” की इकाई (Unit) है:

[A]. N m²/kg
[B]. N m² / kg
[C]. N m² / kg²
[D]. N² m²/kg




Q13

SHM से गुजरने वाले कण के लिए वेग को विस्थापन के मुकाबले में आलेखित किया जाता है। वक्र होगा

[A]. एक दीर्घ वृत्त
[B]. एक सीधी रेखा
[C]. एक परवलय
[D]. एक वृत्त
Q14

एक मछुआरा झील में फंस गया है, क्योंकि उसके मोटरबोट की मोट खराब हो गई है। किनारे तक पहुंचने के लिए उसे क्या करना चाहिए?

[A]. उसे नाव के अंदर ही किनारे की ओर चलना आरंभ कर देना चाहिए
[B]. उसे इकट्ठा की हुई मछलियों को किनारे से दूर फेंकना चाहिए
[C]. उसे नाव पर लेट जाना चाहिए
[D]. उसे इक्ट्ठा की हुई मछलियों को किनारे की ओर फेंकना आंरभ कर देना चाहिए
Q15

एक 2 Ns संवेग वाले और 3 किग्रा. द्रव्यमान वाले पिंड की गतिज ऊर्जा है

[A]. 1 J
[B]. 2/3 J
[C]. 3 / 2 J
[D]. 4 J