एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी बाल रामकथा अध्याय 11 लंका विजय

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी बाल रामकथा अध्याय 11 लंका विजय के सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर तथा अतिरिक्त प्रश्न उत्तर सत्र 2023-24 के लिए यहाँ से निशुल्क प्राप्त करें। कक्षा 6 हिंदी में पुस्तक बाल रामकथा के पाठ 11 में छात्र राम द्वारा लंका पर विजय प्राप्त करने के पूरे विवरण को पढ़ते हैं।

कक्षा 6 हिंदी बाल रामकथा अध्याय 11 लंका विजय

सुग्रीव ने वानर सेना को संबोधित करते हुए युद्ध के बारे में क्या कहा?
सुग्रीव ने वानर सेना को संबोधित करते हुए कहा कि यह युद्ध बड़ा भयानक होगा। इसमें केवल वही सैनिक जाएँगे जो शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे। जो कमजोर व दुर्बल हैं वे यहीं रुक जाएँगे। वानर सेना को युद्ध के नियम के साथ रक्षा और आक्रमण के तरीके भी बताए।

राक्षसों में किस प्रकार की बैचेनी और डर बना हुआ था?
हनुमान ने लंका में खलबली मचा दी थी। जिस कारण वहाँ के नागरिक और सेना के राक्षसों में राम की शक्ति का डर बैठ गया था। वे सोचने लगे कि जिसका दूत लंका में आग लगा सकता है, वह स्वयं कितना शक्तिशाली होगा।

कक्षा 6 हिंदी बाल रामकथा अध्याय 11 के प्रश्न उत्तर

लंका की हताश सेना को देखकर विभीषण ने रावण को क्या सलाह दी?

लंका की सेना की हताशा देखकर विभीषण ने रावण को सलाह दी कि वे राम से युद्ध न करें। सीता को सम्मान सहित लौटा दें। इसी में सभी का कल्याण है। सीता वापस चली जाएँगी, तो राम आक्रमण नहीं करेंगे।

रावण ने विभीषण का अपमान करते हुए क्या कहा?

रावण ने विभीषण की एक न सुनी। उल्टे उसका अपमान करते हुए कहा कि तुम मेरे भाई नहीं हो, बल्कि शत्रु के शुभचिंतक हो। निकल जा लंका से। मुझे तेरा साथ नहीं चाहिए।

समुद्र ने राम को रास्ता बनाने के लिए क्या सलाह दी?

समुद्र ने राम को रास्ता बनाने के लिए सलाह दी कि आप की सेना में नल नाम का वानर है जिसे वरदान प्राप्त है। वह पुल बना सकता है, जिससे वानर सेना पार उतर जाएगी।

राम ने अंगद को अपना दूत बना कर रावण को क्या अंतिम सुलह संदेश भेजा था?

राम ने रावण को एक आखिरी मौका देने के लिए अंगद को अपना दूत बना कर सुलह संदेश भेजा कि वह सीता को सम्मान सहित लौटा दे ताकि युद्ध टल जाए अन्यथा उसका अंत हो जाएगा।

अंगद ने राम को रावण का क्या संदेश दिया?

अंगद ने राम को रावण का संदेश देते हुए कहा कि रावण को कोई पश्चाताप नहीं है। न ही वह सुलह के लिए तैयार है। केवल युद्ध चाहता है। अब युद्ध ही एक मात्र विकल्प बचा है।

कुंभकर्ण कौन था? उसे देखकर वानर सेना में खलबली क्यों मच गई थी?
कुंभकर्ण रावण का छोटा भाई था। वह छ्ह महीने तक सोता था। उसका शरीर काफ़ी बड़ा और विशालकाय था। उसने हनुमान और अंगद को भी घायल कर दिया था। वानर सेना उसका सामना नहीं कर सकती थी। इसलिए सेना में खलबली मच गई थी।

कुंभकर्ण की मृत्यु से निराश रावण को उसके पुत्र ने कैसे सांतवना दी?
कुंभकर्ण की मृत्यु से रावण बड़ा उदास हुआ। उस पर निराशा के बादल छा गए थे। तब मेघनाद ने रावण को सहारा देते हुए कहा कि मेरे रहते आप चिंता क्यों करते हैं। मुझे युद्ध की अनुमति दें। मैं दोनों भाइयों को मारकर आपके चरणों में रख दूंगा। यह सुनकर रावण को बड़ी सांतवना मिली।

मेघनाद को इंद्रजीत क्यों कहा जाता था?

मेंघनाद रावण का ज्येष्ठ पुत्र था। वह बड़ा पराक्रमी योद्धा था। उसने युद्ध में देवताओं के राजा इंद्र को हरा दिया था। इंद्र पर विजय प्राप्त करने पर उसे इंद्रजीत के नाम से भी जाना जाने लगा था।

रावण की मृत्यु के पश्चात विलाप करते हुए विभीषण को राम ने क्या कहा?
रावण की मृत्यु से विभीषण शोक से व्याकुल विलाप कर रहे थे। यह देख राम ने कहा कि मित्र शोक मत करो। रावण महान योद्धा था। उसकी अंत्येष्ठी महानता के अनुरूप होनी चाहिए। मृत्यु सत्य है, उसे स्वीकार करो।

युद्ध के उपरांत राम ने लक्ष्मण को क्या कार्यभार सौंपा?

युद्ध के उपरांत राम ने एक-एक वानर का आभार माना। सुग्रीव को गले लगा लिया। लक्ष्मण को विभीषण के राज्याभिषेक का कार्यभार सौंपा। रावण की अंत्येष्टि के बाद विभीषण के राजतिलक की तैयारी बिना विलंब के किया गया।

राम ने युद्ध के पश्चात हनुमान को क्या निर्देश दिए?
राम ने युद्ध के पश्चात हनुमान को बुलाया और अशोक वाटिका जाने का निर्देश दिया। उन्होने हनुमान से कहा कि यह संदेश आपको ही सीता तक पहुँचाना है। उन्हें लंका विजय का समाचार दीजिए और उनका संदेश लेकर शीघ्र आइए।

विभीषण के राजा बनने के बाद राम ने उन्हें सीता के बारे में क्या कहा?

विभीषण के राजा बनने के बाद राम ने विभीषण को कहा कि हे लंकापति, सीता अब भी आपकी अशोक वाटिका में है। उन्हें यहाँ लाने की व्यवस्था की जाए।

पूरी वानर सेना सीता को लेकर उत्सुकता और अधीर क्यों थी?
पूरी वानर सेना में हनुमान के अलावा किसी ने भी सीता माता को नहीं देखा था। अशोक वाटिका से उनके आने का समाचार मिलते ही सब की उत्सुकता बढ़ गई थी। सुग्रीव, जामवंत, अंगद, नल और नील भी उनके दर्शन करने की प्रतीक्षा में अधीर हो रहे थे।

कक्षा 6 हिंदी बाल रामकथा अध्याय 11 लंका विजय
कक्षा 6 बाल रामकथा अध्याय 11 लंका विजय
कक्षा 6 हिंदी बाल रामकथा अध्याय 11