एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 14.5

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 14.5 प्रायोगिक ज्यामिति के प्रश्न उत्तर हिंदी और अंग्रेजी में सवाल जवाब सीबीएसई सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित रूप में यहाँ दिए गए हैं। कक्षा 6 गणित के छात्र अध्याय 14.5 की तैयारी यहाँ दिए गए विडियो तथा पीडीएफ समाधान की मदद से आसानी से कर सकते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 14.5

रूलर और परकार की विधि

निस्संदेह, रूलर और परकार प्रयोग करने की विधि ही एक अच्छी विधि है।
चरण 1: रेखा l और एक बिदु P दिया है जो l पर स्थित नहीं है।
चरण 2: P को केंद्र मान कर और एक सुविधाजनक त्रिज्या लेकर एक चाप लगाइए जो रेखा l को दो बिदुओं A और B पर प्रतिच्छेद करे।
चरण 3: समान त्रिज्या का प्रयोग करके A और B को केंद्र मानकर दो चाप खींचिए जो एक दूसरे को बिदु P के दूसरी तरफ Q पर प्रतिच्छेद करे।
चरण 4: PQ को जोडि़ए। तब PQ ही रेखा स पर वांछित लंब है।

एक रेखाखंड का लंब समद्विभाजक

एक कागज को मोडि़ए। मान लीजिए AB मोड़ का निशान है। कहीं पर स्याही से एक बिदु X अंकित कीजिए। AB को दर्पण रेखा मानते हुए X का प्रतिबिब X’ ज्ञात कीजिए।
मान लीजिए AB और XX’ परस्पर O पर प्रतिच्छेद करते हैं। क्या OX = OX’ है? हाँ OX = OX’ है
इसका अर्थ है कि AB रेखाखंड XX’ को दो बराबर लंबाइयों के भागों में विभाजित करता है। अर्थात् AB रेखाखंड XX’ का समद्विभाजक है। यह भी ध्यान दीजिए कि ∠AOX और ∠BOX समकोण हैं अतः रेखा AB रेखाखंड XX’ का लंब समद्विभाजक है। दो बिदुओं को जोड़ने वाले रेखाखंड का लंब समद्विभाजक उनकी सममित अक्ष भी है।

रूलर और परकार द्वारा रचना
    • चरण 1: किसी भी लंबाई का एक रेखाखंड AB खींचिए।
    • चरण 2: A को केंद्र मानकर, परकार की सहायता से एक वृत्त खींचिए। आपके वृत्त की त्रिज्या AB के आधे से अधिक होनी चाहिए।
    • चरण 3: B को केंद्र मानकर और चरण 2 वाली त्रिज्या लेकर एक अन्य वृत्त परकार की सहायता से खींचिए। मान लीजिए वह वृत्त पहले वृत्त को बिंदुओं C और D पर प्रतिच्छेद करता है।
    • चरण 4: CD को मिलाइए। यह AB को O पर प्रतिच्छेद करता है। अपने डिवाइडर का प्रयोग करके जाँच कीजिए कि O रेखाखंड AB का मध्य बिंदु है। साथ ही, यह भी जाँच कीजिए कि ∠COA और ∠COB समकोण हैं। अतः, रेखाखंड CD रेखाखंड AB का लंब समद्विभाजक है।
कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 14.5 के हल
कक्षा 6 गणित एक्सर्साइज़ 14.5 के हल
6-Maths-NCERT-Solutions-Chapter-14-5-Hindi