एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 10 पैटर्न

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 10 पैटर्न के अभ्यास के प्रश्न उत्तर तथा पाठ में दिए अतिरिक्त प्रश्नों के उत्तर सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 4 का पाठ 10 छात्रों को बहुत रोचक लगता है क्योंकि इसमें पहेलियों की तरह दिए गए पैटर्न को पहचानना होता है। यहाँ चित्रों तथा अंकों दोनों प्रकार के पैटर्न दिए गए हैं और दोनों ही छात्रों बहुत रूचि से करते हैं।

कक्षा 4 गणित अध्याय 10 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 4 सभी विषयों के लिए ऐप

iconicon

पैटर्न के उपयोग

प्रस्तुत पाठ में पैटर्न के अनुसार नियमों को समझाने की कोशिश की गई है। पैटर्न का इस्तेमाल करके अनेकों डिजाईन तैयार किए जा सकते हैं। टीनू ने एक ब्लाक का इस्तेमाल कर साड़ी, चादर और दुपटा बनाया। उसने केवल एक ब्लाक को अलग-अलग पैटर्न की मदद से यह कार्य किया था। पैटर्न का उपयोग हम अनेकों डिज़ाइन, अंकों और गुप्त शब्दों में कर सकते हैं। इससे हम किसी को गुप्त संदेश भी भेज सकते हैं। पैटर्न द्वारा संख्याओं को लगाने और उसके दुवारा बने अंकों का जोड़ हर बार एक नया संदेश देते हैं। एक ही नियम का इस्तेमाल कर अंकों के नए-नए पैटर्न बनते हैं। बाँक्स में बिना दोहराए अंक से पैटर्न नज़र आने लगता हैं। अंकों को पैटर्न में इस्तेमाल कर जादुई तारें, जादुई तिकोने और संख्याओं की मीनार तैयार कर सकते हैं।

फ़र्श के पैटर्न

पैटर्न का उपयोग मकान, दुकान और छत के फ़र्श में भी क्या जाता है। टाइल्स को पैटर्न के अनुसार लगाने से नए डिज़ाइन के साथ बिछाया जाता है और फ़र्श के बीच में खाली जगह भी नहीं बचती। ये सब पैटर्न से होता हैं। पैटर्न की मदद से फ़र्श में अनेक डिज़ाइन बनाए जा सकते हैं। पैटर्न का उपयोग दीवार पर रंगों को सजाने के लिए करना सबसे मज़ेदार उदाहरण है। जिससे नए-नए डिज़ाइन की दीवार तैयार की जा सकती है।

विचार करने योग्य बात

बच्चो पैटर्न को हम नियम के अनुसार इस्तेमाल कर गणित में अनक जादुओं को जन्म दे सकते हैं। पैटर्न का इस्तेमाल करने पर अंकों और शब्दों को अलग रूप मिलता है। जो गणित के जादू को और बढ़ा देता है। कुछ निश्चित अंकों को पैटर्न में इस्तेमाल करने से जादुई तिकोने और जादुई मीनार तैयार किये जा सकते हैं। संख्या के घटते-बड़ते पैटर्न से अनेकों जादू उभर कर सामने आने लगते हैं। जो गणित को बहुत रोचक बना देता हैं।

संख्याएं 11, 12, 13, 14, 15, 16 के जोड़े इस प्रकार से बनाओ कि प्रत्येक दो संख्याओं का योग समान रहे।

नियम – संख्याओं का जोड़ बराबर आएगा अगर हम इन संख्याओं को जोड़ें:
बाएँ से पहली और दाएँ से पहली अर्थात 11 + 16 = 27
बाएँ से दूसरी और दाएँ से दूसरी अर्थात 12 + 15 = 27
बाएँ से तीसरी और दाएँ से तीसरी अर्थात 13 + 14 = 27

संख्याओं की मीनार बनाना

संख्याओं को मीनार की तरह लगाया जा सकता है। इस संख्या पैटर्न को समझने के लिए नीचे से शुरू करो।
80
30 50
10 20 30
क्या तुम्हें यहाँ कोई नियम दिखाई दे रहा है?
नियम – नीचे की दो संख्याओं को जोड़ कर ऊपर की संख्या बनती है।
संख्याएं नीचे से ऊपर की ओर बढ़ रही हैं।

कक्षा 4 गणित अध्याय 10 पैटर्न
कक्षा 4 गणित अध्याय 10
कक्षा 4 गणित अध्याय 10 के हल
कक्षा 4 गणित अध्याय 10 के प्रश्न उत्तर
कक्षा 4 गणित अध्याय 10 के सवाल जवाब
कक्षा 4 गणित अध्याय 10 की गाइड
कक्षा 4 गणित अध्याय 10 एनसीईआरटी समाधान
कक्षा 4 गणित अध्याय 10 के एनसीईआरटी समाधान
कक्षा 4 गणित अध्याय 10 एनसीईआरटी के उत्तर
कक्षा 4 गणित अध्याय 10 के हल जवाब
कक्षा 4 गणित पाठ 10
कक्षा 4 गणित पाठ 10 के हल
कक्षा 4 गणित पाठ 10 के उत्तर
कक्षा 4 गणित पाठ 10 के लिए हल