कक्षा 4 हिंदी व्याकरण अध्याय 3 सार्थक तथा निरर्थक

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 3 शब्द – सार्थक तथा निरर्थक शब्द के उदाहरण के साथ शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए यहाँ से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। सीबीएसई तथा राजकीय दोनों बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण है। विद्यार्थी पाठ को पढ़ने के बाद अभ्यास में दिए गए प्रश्नोत्तर अवश्य करें ताकि वह पूरे पाठ को आसानी से याद रख सकें।

कक्षा 4 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 3 सार्थक तथा निरर्थक शब्द

एनसीईआरटी समाधान ऐप

iconicon

शब्द

पिछले अध्याय में आपने वर्ण के विषय में पढ़ा। क, प, त, र आदि वर्ण है। वर्णो के मेल से शब्द बनते हैं। जैसे:
भ्‌ + आ + ल + ऊ = भालू
क्‌ + अ + म्‌ + अ + ल + अ = कमल
म्‌ + अ + य्‌ + ऊ + र + अ = मयूर

ये शब्द वर्णों को मिलाकर बने हैं। अत: शब्द एक अथवा एक से अधिक वर्णों का समूह होता है।

शब्द के भेद

अर्थ के आधाार पर शब्द दो तरह के होते हैं:
1. सार्थक
2. निरर्थक

सार्थक शब्द

वर्णों के मेल से बने ऐसे शब्द जिनका कोई न कोई अर्थ होता है, सार्थक शब्द कहलाते हैं जैसे- आदमी, भोजन, गमला, हवाई जहाज आदि।

निरर्थक शब्द

जिन शब्दों का कोई अर्थ नहीं निकलता उन्हें निरर्थक शब्द कहते हैं। जैसे- सामग, जनमो, दआमी आदि।

स्मरणीय तथ्य:

शब्द दो या दो से अधिाक वर्णों के मेल से बनते हैं।
वर्णों के सार्थक मेल को ही शब्द कहते है।
शब्द दो तरह के होते है – सार्थक और निरर्थक।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिए गए विकल्पों में से छांटकर लिखिए:

Q1

शब्द कहते हैं

[A]. स्वरों के मेल की
[B]. वर्णो के सार्थक समूह को
[C]. ध्वनियों के मेल को
Q2

वाक्यों में प्रयोग किए जाने पर शब्द, बन जाते हैं।

[A]. सार्थक शब्द
[B]. पद
[C]. एकार्थी शब्द
Q3

उत्पत्ति के आधाार पर शब्द के भेद होते हैं-

[A]. तीन
[B]. चार
[C]. पाँच
[D]. छह

शब्द किसे कहते हैं?

वर्णों के समूह को शब्द कहते हैं।

शब्द कितने तरह के होते हैं?

शब्द दो तरह के होते हैं:
1. सार्थक शब्द
उदाहरण: कमल, गाड़ी, चन्द्रमा आदि
2. निरर्थक शब्द
उदाहरण: लकम, सामग, लामग आदि

निम्नलिखीत वर्णों को मिलाकर शब्द बनाइए।

(i) न्‌ + अ +द्‌ + ई =
(ii) च्‌ + इ + ड‌ + इ + य्‌ + आ =
(iii) क + अ + व्‌ + इ + त्‌ + आ =
(iv) न्‌ + आ + न्‌ + ई =

उत्तर:
(i) नदी
(ii) चिड़िया
(iii) कविता
(iv) नानी

निम्नलिखित वर्णो को सही क्रम में लिखकर सार्थक शब्द बनाइए:

(क) दा म री =
(ख) थी हा =
(ग) लगा रे डी =
(घ) वार म सो =
(च) का श आ =
(छ) मा र टर =

उत्तर:
(क) मदारी
(ख) हाथी
(ग) रेलगाड़ी
(घ) सोमवार
(च) आकाश
(छ) टमाटर

दिए गए वाक्यों में से सही और गलत छांटिए:

(क) सार्थक वर्ण समूह शब्द कहलाता है।
(ख) सार्थक व निरर्थक शब्द, शब्द के दो भेद हैं।
(ग) निरर्थक शब्दों से उचित अर्थ का बोधा होता है।
(घ) वाक्य में प्रयुक्त होने पर शब्द पद कहलाता है।

उत्तर:
(क) सही
(ख) के
(ग) गलत
(घ) सही

सही शब्दों से वाक्यों की पूर्ति कीजिए:

(क) एक या एक से अधिाक वर्णों का समूह _______ कहलाता है।
(ख) जो शब्द किसी अर्थ का बोध कराते हैं, _______ कहलाते हैं।
(ग) जब शब्द का वाक्य में प्रयोग होता है तो वह ______ कहलाता है।
(घ) अर्थ के आधाार पर शब्द के _____ भेद हैं।
(च) केवल ______ का वाक्य में प्रयोग किया जाता है।

उत्तर:
(क) शब्द
(ख) सार्थक शब्द
(ग) पद
(घ) दो
(च) शब्द

सार्थक और निरर्थक शब्द छाँटिए:

पानी, अमन, कासी, तमार, टटमार, करेसाए गाय, गनर, रीबक, बकरी, नीसा, गीसच, अनार, हमस

सार्थक शब्दनिरर्थक शब्द
पानीतमार
अमनटटमार
कासीकरेसाए
गायरीबक
गनरनीसा
बकरीगीसच
अनारहमस
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 3 शब्द
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 3 शब्द
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 3 शब्द – सार्थक तथा निरर्थक शब्द
शब्द – सार्थक तथा निरर्थक शब्द
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 3 शब्द – सार्थक तथा निरर्थक शब्द
सार्थक तथा निरर्थक शब्द
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 3 शब्द