एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 4 पतंग

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 4 पतंग के अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर सीबीएसई सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित रूप में यहाँ दिए गए हैं। सीबीएसई बोर्ड के साथ-साथ राजकीय बोर्ड के विद्यार्थी कक्षा 6 हिंदी अध्याय 4 के सभी प्रश्न उत्तर तथा अभ्यास प्रश्न पत्र यहाँ से मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 6 के लिए एनसीईआरटी ऐप

iconicon

वर्णों की पहचान करने का आसान तरीका क्या है?

वर्णों की पहचान के लिए छात्रों को लिखकर और बार बार बोलकर पढ़ना होगा। अभ्यास पुस्तिका में या श्यामपट पर शब्द लिखकर बच्चों से उनके चित्र बनवाएँ जा सकते हैं। कुछ अलग-अलग वर्णों के उपयोग से अलग-अलग वाक्य बनवाएँ जा सकते हैं।

चार वर्णों से बनने वाले शब्द लिखिए?

चार और पाँच वर्णों से बनने वाले शब्द निम्नलिखित हैं।
जैसे- टमाटर, शलगम, मखमल, खरगोश आदि।

पाँच वर्णों से बनने वाले शब्दों की पहचान के लिए विद्यार्थियों को क्या कार्य देना चाहिए?

पाँच वर्णों से बनने वाले शब्दों की पहचान के लिए विद्यार्थियों को उन शब्दों के मिलान का कार्य देना चाहिए। श्यामपट की मदद से मिलान का खेल विद्यार्थियों को खिलाया जा सकता है। इससे वर्णों से बनने वाले शब्दों की पहचान करना असान हो जाता है।

मौखिक बातचीत के द्वारा विद्यार्थियों को हम क्या शिक्षा दे सकते हैं?

किसी भी शब्द, वाक्य, वस्तु और नाम को आधार बनाकर मौखिक बातचीत की जा सकती है। इससे विद्यार्थियों को उससे जुड़ी अनेकों जानकारी के साथ बहुत से नए शब्द, वर्णों और वाक्यों की जानकारी मिलती है।
जैसे: घर को आधार बनाकर बहुत सी बातों की जानकारी मिलती है। यह घर राम का है, घर काफ़ी बड़ा है, घर में पाँच सदस्य रहते हैं, सभी सदस्यों के पास अपने-अपने कमरे हैं। इस बातचीत से घर की अनेक जानकारियाँ सामने आई हैं।

वाक्यों को पूरा करने के लिए किस विधि का उपयोग विद्यार्थियों को सिखाने के लिए किया जा सकता है?

वाक्यों को पूरा करने के लिए रिक्त-स्थान विधि का उपयोग विद्यार्थियों को सिखाने के लिए किया जा सकता है।
जैसे: सीता, राम की _________ थी। (बहन, पत्नी, माता)।
विद्यार्थियों को सही शब्द चुनने और वाक्य को पूरा करने का कार्य दिया जा सकता है।

किसी एक शब्द को आधार बनाकर वाक्य बनाए, जिसे रिक्त-स्थान में उपयोग करें?
घर को आधार बनाकर कुछ वाक्य बनाए जा सकते हैं:
जैसे:
श्याम का घर काफ़ी _________ है।
घर शहर के _________ है।
घर में बड़े-बड़े _________ है।
घर _________ मंजिला बना हुआ है।
घर नया और _________ है।
यहाँ रिक्त-स्थानों में (तीन, नजदीक, बड़ा, सुंदर, कमरे आदि) शब्दों का उपयोग करके वाक्यों को पूरा किया जा सकता है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 4 पतंग
कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 4 पतंग