कक्षा 6 गणित अध्याय 13 एनसीईआरटी समाधान – सममिति

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित अध्याय 13 सममिति की प्रश्नावली (एक्सरसाइज) 13.1, 13.2 और 13.3 के अभ्यास के हल सभी प्रश्नों के सवाल जवाब तथा विस्तार से विवरण शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से प्राप्त करें। वर्ग 6 गणित पाठ 13 के हल हिन्दी माध्यम तथा अँग्रेजी मीडियम में उपलब्ध हैं। विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार इसे प्रयोग कर सकते हैं। प्रयोग करने लिए कोई शुल्क नहीं है। पीडीएफ़ में प्रयोग करने लिए छात्र कक्षा 6 गणित ऐप डाउनलोड करें और 6वीं कक्षा गणित के सभी समाधान ऑफलाइन प्रयोग करें।

कक्षा 6 गणित अध्याय 13 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 6 गणित अध्याय 13 पर बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न उत्तर

Q1

निम्नलिखित अक्षरों में से किसमें कोई सममित रेखा नहीं है?

[A]. E
[B]. T
[C]. N
[D]. X
Q2

निम्नलिखित में से किस कोण की रचना पटरी और परकार की सहायता से नहीं की जा सकती?

[A]. 15°
[B]. 75°
[C]. 85°
[D]. 135°
Q3

किसी विषमबाहु त्रिभुज में सममित रेखाओं की संख्या है:

[A]. 0
[B]. 1
[C]. 2
[D]. 3
Q4

एक वृत्त में सममित रेखाओं की संख्या है:

[A]. 0
[B]. 2
[C]. 4
[D]. 4 से अधिक
Q5

निम्नलिखित में से किस अक्षर में ऊर्ध्वाधर सममित रेखा नहीं है?

[A]. M
[B]. E
[C]. V
[D]. H

सममिति से आप क्या समझते हो?

सममिति का अर्थ है कि किसी पैटर्न का किसी बिन्दु या रेखा या तल के सापेक्ष हूबहू पुनरावृत्ति।
सममिति सम्बंधी मुख्य अवधारणाएँ और परिणाम

    1. एक आकृति में रैखिक (या रेख) सममिति होती है यदि उसे एक रेखा के अनुदिश मोड़ने पर, आकृति के बाएँ और दाएँ भाग एक-दूसरे के पूर्णतया संपाती हो जाएँ। यह रेखा उस आकृति की सममिति (या सममित) रेखा (या अस) कहलाती है।
    2. हो सकता है कि किसी आकृति में कोई भी सममित रेखा न हो, एक सममित रेखा हो, दो सममित रेखाएँ हों, तीन सममित रेखाएँ हों, इत्यादि।
    3. रैखिक सममिति दर्पण परावर्तन से निकटत: संबंधित है। किसी बिंदु (या वस्तु) के प्रतिबिंब की सममित रेखा (दर्पण) से दूरी वही होती है, जो उस बिंदु की उस सममित रेखा से होती है।
सममिति के दैनिक जीवन में क्या उपयोग हैं?

सममिति के दैनिक प्रयोग
प्रकृति में बहुत सी वस्तुएँ ऐसी हैं जिनकी आकृतियाँ सममित हैं। जैसे:

    • 1. ताश के कुछ पत्तों के डिज़ाइन में सममित रेखाएँ होती हैं। दिए गए ताश के पत्तों में उन्हें पहचानिए।
    • 2. यहाँ एक कैंची का युग्म है! इसमें कितनी सममित रेखाएँ हैं?
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

    1. एक बिंदु (या वस्तु) के प्रतिबिंब की सममित रेखा (दर्पण) से दूरी ………… होती है, जो उस बिंदु की उस रेखा (दर्पण) से होती है।
    2. एक आयत और एक समचतुर्भुज में सममित रेखाओं की संख्या ………….. होती है। (बराबर / बराबर नहीं)

उपरोक्त रिक्त स्थानों में भरे जाने वाले शब्द

    1. समान
    2. बराबर