एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 6 सागर यात्रा

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 6 सागर यात्रा के सवाल जवाब अभ्यास के सभी प्रश्न उत्तर के साथ-साथ अतिरिक्त प्रश्नों के उत्तर शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए छात्र यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 8 दूर्वा के पाठ 6 सागर यात्रा में छात्र एक साहस और रोमांच से भरपूर यात्रा-वृत्तांत के बारे में पढेंगे। यह दस सदस्यीय डाल तृष्णा नामक नौका पर पूरी दुनिया का चक्कर लगाने के लिए निकलते हैं।

सागर यात्रा में नौका को सँभालने के लिए हर समय एक व्यक्ति की जरूरत थी। क्यों?

सागर यात्रा में एक अन्य व्यक्ति की जरूरत इसलिए होती है जिससे कि वह चक्के को संभाल सके और व्हेल मछली और द्वीपों का ध्यान रख सके।

सागर के यात्रियों को पानी के कारण बहुत परेशानी होती थी। बताओ-
(क) उन्हें पानी के कारण क्या-क्या परेशानियाँ हुई?
(ख) क्या तुम्हारे आसपास भी पानी की समस्या होती है, उसके बारे में बताओ।
(ग) उस समस्या का समाधान कैसे किया जा सकता है?
उत्तर:
(क) यात्रियों को पानी के कारण बहुत सारी परेशानियाँ हुई जैसे: नींद न आने की समस्या, उल्टियाँ होना, ज्वार होना आदि।
(ख) हमारे आसपास भी पानी की समस्या बरसात के मौसम में होती जब जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है।
(ग) उस समस्या का समाधान नगरपालिका के लोग नालियों को खोलकर करते हैं।

वे लोग समुद्र की यात्रा कर रहे थे। समुद्र यात्रा में भी उन्हें पानी की समस्या क्यों हुई?

समुद्र का पानी खारा होने के कारण पीने और नहाने के काम नहीं आ सकता इसलिए लोगों को पानी की समस्या हुई।

‘तृष्णा’ को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल किया गया था। आपस में चर्चा करके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर खोजो-
(क) गणतंत्र दिवस किसे कहते हैं? यह किस दिन मनाया जाता है?
(ख) गणतंत्र दिवस के दिन क्या-क्या कार्यक्रम होते हैं?
(ग) दूरदर्शन या आकाशवाणी पर गणतंत्र दिवस परेड देखकर/सुनकर उसके बारे में कुछ पंक्तियाँ लिखो।
उत्तर:
(क) गणतंत्र दिवस के दिन देश संविधान लागू हुआ था, यह 26 जनवरी को मनाया जाता है।
(ख) गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर परेड एवं विभिन्न प्रदेशों की झांकियाँ निकलती है।
(ग) इस प्रश्न का उत्तर छात्र स्वयं लिखे।

हम सब इस अभियान के खतरों को जानते थे। समुद्री यात्रा में उन यात्रियों को कौन-कौन से खतरों और परेशानियों का सामना करना पड़ा था?

समुद्री अभियान में सबसे ज्यादा परेशानी पानी तथा व्हेल मछलियों की थी। एक बार जहाज के तूफान में दूर चले जाने से उनको लगने लगा कि उनकी नौका भी किनारे से टकराकर टूट जाएगी सारे रक्षा उपकरण खो जाने और पंद्रह दिन तक रेडियों संपर्क टूट जाने से सभी को ऐसा लगने लगा था कि तृष्णा लापता हो गई है। लेकिन फिर भी सभी लोग अपनी मंजिल को पाने में सफल हो गए।

माँ के काम: “एक सदस्य माँ की भूमिका निभाता”
(i) नौका पर ‘माँ’ की भूमिका निभाने वाला व्यक्ति कौन-कौन से काम करता था?
(ii) तुम्हारे विचार से उन कामों को माँ के कामों की उपमा क्यों दी गई होगी?
(iii) क्या तुमने कभी किसी के लिए ‘माँ की भूमिका’ निभाई है? यदि हाँ, तो बताओ
(क) तब तुमने कौन-कौन से काम किए थे?
(ख) वे काम क्यों और किसलिए किए थे?
(iv) तुम्हारी माँ या घर का अन्य कोई सदस्य सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक कौन-कौन से काम करता है? सूची बनाओ।

उत्तर:
(i) नौका पर ‘माँ’ की भूमिका निभाने वाला व्यक्ति सबके लिए खाना बनाने का काम करता था।
(ii) मेरे विचार से उन कामों को माँ के कामों की उपमा इसलिए दी गई क्योंकि घर यह कार्य माँ ही करती है।
(iii) और (iv) का उत्तर छात्र अपनी जानकारी के अनुसार दें।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 6 सागर यात्रा
कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 6 सागर यात्रा
कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 6 के प्रश्न उत्तर
कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 6 सागर यात्रा की गाइड
कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 6 के सवाल जवाब