एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी अध्याय 11 टेसू राजा बीच बाजार

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी रिमझिम अध्याय 11 टेसू राजा बीच बाजार रिमझिम के प्रश्न उत्तर वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए संशोधित यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 2 हिंदी के ये समाधान सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण हैं। कक्षा 2 हिंदी पाठ 11 में टेसू राजा द्वारा अनार के बीज के बारे में प्रश्न पूछने की एक मजेदार कहानी दी गई हैं। यहाँ कहानी बच्चों को बहुत पसंद आती हैं। कहानी पर आधारित अतिरिक्त प्रश्न उत्तर भी दिए गए हैं जो परीक्षा की दृष्टि से उपयोगी हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी अध्याय 11

कक्षा 2 समाधान ऐप मुफ़्त

iconicon

कक्षा 2 हिंदी अध्याय 11: कविता का भावार्थ

यह कविता कल्पना आधारित कविता हैI इसमे एक पात्र जिसका नाम टेसू राजा है वह बाजार के बीच में है और अनार खरीद रहा हैI इसी पर आधारित पहेलियाँ बनाने लगता हैI वह अनार वाले से पूछता है कि इस अनार में कितने दाने हैं? तो इसका उत्तर ये है कि इस अनार में इतने दाने हैं जितने एक लंबल में खाने होते हैंI

कम्बल में कितने खाने हैं? जितनी कि एक झुण्ड में भेड़ेI अब भला भेड़ क्यों बताने लगे कि झुण्ड में कितनी भेड़े हैं? झुण्ड में इतनी भेड़े हैं जितने एक पेड़ पर पत्ते हैंI एक पेड़ पर कितने पत्ते हैं? जितने कि गोपी के घर में लताएँ हैंI

गोपी के घर में कितनी लताएँ हैं? गोपी के घर में इतनी लताएँ हैं कि जितने कलकता शहर में कुते हैंI कलकता शहर के कुतों की संख्या बीस लाख तेईस हजार हैं इसलिए कह सकते हैं कि अनार में भी इतने ही दानें होगेंI अब टेसू राजा अनार वाले से कहने लगा कि मुझे दो-चार अनार दे दोI

कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें गिना जा सकता है और कुछ चीजों को नहीं। जिन चीज़ों को गिन सकती हो उनके आगे हाँ लिखो। जिन्हें नहीं गिन सकती हो उनके आगे नहीं लिखो। कंबल के खाने ……… पेड़ के पत्ते ……… सिर के बाल ……… आसमान के तारे ……… घर के लोग ……… कॉपी के पन्ने ……… चींटी के पैर ……… अपने कपडे़ ……… कमीज के बटन ……… स्कूल के बच्चे ………

उत्तर:
कंबल के खाने: हाँ
पेड़ के पत्ते: नहीं
सिर के बाल: नहीं
आसमान के तारे: नहीं
घर के लोग: हाँ
कॉपी के पन्ने: हाँ
चींटी के पैर: हाँ
अपने कपडे़: हाँ
कमीज के बटन: हाँ
स्कूल के बच्चे: हाँ

अनार, आम, अमरूद, पपीता- ये सब फलों के नाम हैं। बताओ ये सब किसके नाम हैं? कोलकाता, दिल्ली, भोपाल ………………………………… भेड़, बकरी, हाथी ………………………………… कमीज, कुरता, साड़ी ………………………………… मोर, कबूतर, उल्लू ………………………………… आलू, बैंगन, भिन्डी …………………………………

उत्तर:
शहरों के नाम
जानवरों के नाम
कपड़े
पक्षी
सब्जियां

शब्दअर्थ
अनारएक प्रकार का फल
झुण्डसमूह
लताबेल
पत्तीपेड़
कक्षा 2 हिन्दी अध्याय 11 के अनुसार क्या तर्क-वितर्क का कोई सार्थक परिणाम होता है?

तर्क अगर प्रासांगिक हो तो निश्चित ही उसका सार्थक परिणाम होता है लेकिन यदि वही कुतर्क हो तो परिणाम उल्टा भी हो सकता है।

हिन्दी कक्षा 2 के अध्याय 11 से हमें क्या शिक्षा मिलती है?

इस अध्याय से हमें शिक्षा मिलती है कि किसी विषय पर तर्क करने से पहले हमें उस विषय की गहन जानकारी होनी चाहिए।

कक्षा 2 हिन्दी का अध्याय 11 का आशय क्या है?

पाठ का आशय स्पष्ट है कि कुतर्क से समय नष्ट होता है और परिणाम शून्य रहता है। अतः हमें समझदारी से अपनी बात रखनी चाहिए।

कक्षा 2 हिंदी अध्याय 11 अभ्यास पुस्तिका
कक्षा 2 हिंदी अध्याय 11 अभ्यास
कक्षा 2 हिंदी अध्याय 11 अभ्यास के प्रश्न उत्तर
कक्षा 2 हिंदी अध्याय 11 के उत्तर
कक्षा 2 हिंदी अध्याय 11 अभ्यास के लिए किताब