कक्षा 12 गणित अध्याय 2 एनसीईआरटी समाधान – प्रतिलोम त्रिकोणमितीय फलन

कक्षा 12 गणित अध्याय 2 एनसीईआरटी समाधान प्रतिलोम त्रिकोणमितीय फलन के अभ्यास में प्रश्नावली व्यायाम अभ्यास 2.1, 2.2 तथा विविध प्रश्नावली अभ्यास के प्रश्न उत्तर सभी सवाल जवाब सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। 12वीं कक्षा गणित अध्याय 2 के ये समाधान सत्र 2024-25 के लिए पुनः संशोधित किए गए हैं। प्रत्येक प्रश्न को सरलतम विधि से हल किया गया है ताकि प्रत्येक विद्यार्थी इसे आसानी से समझ सके। पीडीऍफ़ के माध्यम से ऑफलाइन पढने के लिए कक्षा 12 गणित ऐप डाउनलोड करें।

कक्षा 12 गणित अध्याय 2 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 12 गणित प्रश्नावली 2.1 के हल

प्रतिलोम त्रिकोणमितीय फलन

प्रतिलोम त्रिकोणमितीय फलन, अवकलन तथा समाकलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि उनकी सहायता से अनेक समाकल परिभाषित होते हैं। प्रतिलोम त्रिकोणमितीय फलनों की संकल्पना का प्रयोग विज्ञान की विभिन्न विधाओं तथा अभियांत्रिकी के क्षेत्र में भी होता है। जब कभी प्रतिलोम त्रिकोणमितीय फलन की किसी विशेष शाखा का उल्लेख न हो तो हमारा तात्पर्य मुख्य शाखा से होता है।

प्रतिलोम त्रिकोणमितीय फलन का वह मान जो उसकी मुख्य शाखा के परिसर में स्थित होता है उसे मुख्य मान कहते हैं। विद्यार्थी प्रतिलोम त्रिकोणमितीय फलन के कई अनुप्रयोग अध्याय 7 के प्रश्नों में भी देखेंगे।

कक्षा 12 गणित प्रश्नावली 2.2 के हल

प्रतिलोम फलन

फलन f के प्रतिलोम का अस्तित्व केवल तभी होता है जब फलन एकैकी तथा आच्छादक हो अर्थात्‌ एकैकी आच्छादी हो क्योंकि त्रिकोणमितीय फलन बहुएक संगति फलन होते हैं इसलिए हम उनके प्रांतों तथा परिसरों को इस प्रकार प्रतिबंधित करते हैं कि वे एकैकी तथा आच्छादक हो जाए और फिर हम उनका प्रतिलोम ज्ञात करते हैं।

कक्षा 12 गणित अध्याय 2 के प्रश्न उत्तर

कक्षा 12 गणित एनसीईआरटी पुस्तक के अध्याय 2 में कुल 3 पश्नावालियाँ हैं – प्रश्नावली 2.1, 2.2 और अध्याय 2 पर विविध प्रश्नावली। 12वीं गणित अध्याय 2 की एक्सरसाइज 2.1 प्रान्त और परिसर पर आधारित हैं जबकि अभ्यास 2.2 में हम विभिन्न पर्तिलोम फलनों के मान ज्ञात करते हैं। बारहवीं गणित के अध्याय 2 की विविध अभ्यास में अधिकतर प्रश्न महत्वपूर्ण हैं और इन प्रश्नों को स्वयं हल करके देखना चाहिए।

कक्षा 12 गणित विविध प्रश्नावली 2 के हल
कक्षा 12 गणित अध्याय 2 में कुल कितनी प्रश्नावली अभ्यास के लिए दी गई हैं?

एनसीईआरटी पुस्तक कक्षा 12 गणित के अनुसार केवल 3 प्रश्नावली अभ्यास के लिए दी गई हैं। विविध प्रश्नावली में कई प्रश्न ऐसे भी हैं जो प्रश्नावली 2.1 तथा 2.2 से पूरी तरह से भिन्न हैं। इसलिए विविध प्रश्नावली के सभी प्रश्नों को ध्यान से करने की आवश्यकता है। स्कूल की परिक्षाओं के साथ साथ बोर्ड में भी विविध प्रश्नावली 2 से अक्सर प्रश्न पूंछे जाते हैं।

कक्षा 12 गणित के अध्याय 2 में कौन-कौन से प्रश्न परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं?

कक्षा 12 गणित एनसीईआरटी अध्याय 2 के लिए विविध प्रश्नावली सबसे महत्वपूर्ण हैं। इस प्रश्नावली में कुल 17 प्रश्न दिए गए हैं। ये सही प्रश्न परीक्षा में कभी न कभी पूंछे जा चुके हैं। प्रश्न संख्या 11 और 16 तो कई बार परीक्षा में आ चुके हैं। इसलिए विद्यार्थी किसी भी परीक्षा से पहले पाठ 2 के लिए विविध अभ्यास की पुनरावृत्ति अवश्य करें।

कक्षा 12 गणित का अध्याय 2 सीबीएसई परीक्षा के किस सत्र में आएगा?

अध्याय 2 के साथ साथ कक्षा 12 गणित एनसीईआरटी पुस्तक भाग 1 के सभी अध्याय सीबीएसई प्रथम सत्र 2024-25 की परीक्षा में पूंछे जाएँगे। साथ में 12वीं गणित पुस्तक भाग 2 का अध्याय 12 भी प्रथम सत्र में ही आएगा।

कक्षा 12 गणित के अध्याय 2 को अच्छी तरह से हल करने में कुल कितना समय लगता है?

एनसीईआरटी गणित कक्षा 12 के पाठ 2 की पहली दो प्रश्नावली छोटी हैं अतः इन दोनों को केवल एक दिन में भी किया जा सकता है। परन्तु विविध प्रश्नावली में 17 प्रश्न दिए गए हैं जिनमें कुछ प्रश्न कठिन भी हैं और प्रश्नावली 2.1 और 2.2 से पूरी तरह से भिन्न हैं। इसलिए इसे हल करने में 1 से दो दिन और लग सकते हैं। इस प्रश्नावली को करने से पहले त्रिकोंमितीय सूत्रों का आना अति-आवश्यक है।