एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 8 कौन किससे भारी

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 8 कौन किससे भारी? के अभ्यास के प्रश्न उत्तर सभी सवाल जवाब हिंदी और अंग्रेजी में सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 3 गणित पाठ 8 के समाधान में छात्र वस्तुओं का वजन ज्ञात करना सीखते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 8

गुड़ और मूँगफली

शबनम को गुड़ और मूँगफली खाना अच्छा लगता है। एक दिन उसने एक किलो मूँगफली और एक किलो गुड़ खरीदा। उसने देखा की मूँगफली की थैली गुड़ की थैली से काफ़ी बड़ी थी। उसे लगा मूँगफली गुड़ से ज़्यादा है। लेकिन ऐसा नहीं था क्योंकि दोनों का वजन एक किलो था। केवल गुड़ ठोस होने के कारण कम लगता है और मूँगफली हल्की और फैली हुई होती है जिससे मूँगफली की थैली बड़ी दिखाई पड़ती है।

ठोस वस्तु में वजन अधिक होता है और उसका क्षेत्रफल भी कम होता है।
(1) एक किलो चीनी के मुकाबले एक किलो पॉपकार्न उसे कई गुणा बड़ा दिखाई देगा क्योंकि यहाँ चीनी, पॉपकार्न से ठोस और अधिक वजनदार है।
(2) एक किलो आलू के मुकाबले एक किलो मटर की थैली बड़ी दिखाई देगी क्योंकि मटर का क्षेत्रफल अधिक होगा।

कद्दू और टमाटर की लड़ाई

टमाटर रोज़ सी-सा झूले पर खेलने आते हैं। एक दिन बड़ा सा कद्दू वहाँ आया और झूले के एक किनारे पर बैठ गया। जब वह बहुत देर तक नहीं उठा तब टमाटरों ने तय किया कि वे दूसरे सिरे पर चढ़ कर कद्दू को ऊपर उठाएँगे ताकि वह नीचे गिर जाए। छोटे टमाटरों ने झूले के दूसरी तरफ़ चढ़ना शुरू किया। 25-30 टमाटरों के चढ़ने के बाद भी कद्दू अभी भी दूसरी तरफ़ बैठा हँस रहा था। अब बड़े टमाटरों ने मदद करने की ठानी। छोटे टमाटर नीचे उतरे और बड़े टमाटरों के लिए जगह बनाई।
जैसे ही 25-30 बड़े टमाटर ऊपर चढ़े, कद्दू हवा में उठ गया और चिल्लाया मुझे नीचे उतारों, मुझे नीचे उतारो। अब सब टमाटर हँस रहे थे। अब कद्दू को डर लग रहा था।
यदि कद्दू 2 kg 500 ग्राम का है और छोटे टमाटर 100 ग्राम के हैं।
100 ग्राम गुणा 10 = 1000 ग्राम = 1 किलो
कद्दू 2500 ग्राम = 25 टमाटर
26 गुणा 100 ग्राम = 2 किलो 600 ग्राम
26 टमाटर कद्दू को ऊपर उठा देगे।

1 बड़े आम का वज़न 250 ग्राम है।
10 गुणा 250 ग्राम = 2500 ग्राम = 2.500 किलोग्राम
कद्दू 2 किलो 500 ग्राम = 10 आम = 2.500 किलोग्राम

उसके वज़न से दुगना

कुंजम्मा की उम्र – कुंजम्मा का वज़न – मिठाई की मात्रा
जन्म के समय 3 किलो 3 + 3 = 6 किलो
1 वर्ष की उम्र में 9 किलो 9 + 9 = 18 किलो
2 वर्ष की उम्र में 13 किलो 13 + 13 = 26 किलो
3 वर्ष की उम्र में 17 किलो 17 + 17 = 34 किलो
4 वर्ष की उम्र में 21 किलो 21 + 21 = 42 किलो
5 वर्ष की उम्र में 28 किलो 28 + 28 = 56 किलो

शुगोतो की खिचड़ी की सामग्री इस प्रकार होगी।
1 किलो चावल
आधा किलो दाल
एक कठोरी मटर
8 गिलास पानी
2 प्याज़
2 चम्मच नमक
चुटकी भर सरसों कर दाने
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

वज़न का अंदाज़ा और उनका मिलान

10 किलो – शूटकेस
400 किलो – गाय
1 किलो से कम – आम
1000 किलो से ज़्यादा – हाथी
80 किलो – बोरी
2 किलो – छोटा पिल्ला

किसका वज़न 1 किलोग्राम से ज़्यादा है? किसका वज़न 1 किलोग्राम से कम है?
1. तुम्हारे स्कूल का बस्ता – 1 किलोग्राम से ज़्यादा है।
2. एक ज्योमेट्री बाँक्स – 1 किलोग्राम से कम
3. एक ईट – 1 किलोग्राम से अधिक
4. एक बड़ा कद्दू – 1 किलोग्राम से अधिक
5. तुम्हारी चप्पलें – 1 किलोग्राम से कम

1. एक क्रिकेट की गेंद ज़्यादा भारी है एक खाली बोतल से
2. जूता अधिक भारी होता है, पेंसिल-बाँक्स से
3. हिंदी की किताब और गणित की किताब बराबर है।
4. तुम्हारा बस्ता और दोस्त का बस्ता बराबर होता है।

कक्षा 3 गणित अध्याय 8 कौन किससे भारी
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 8
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 8 हिंदी में हल
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 8 हिंदी मीडियम
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 8 सवाल जवाब
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 8 प्रश्नों के हल
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 8 गाइड
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 8 अभ्यास के हल
कक्षा 3 गणित अध्याय 8