एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 संस्कृत पाठ 1 सुभाषितानि

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 संस्कृत अध्याय 1 सुभाषितानि – प्रथम: पाठ: सुभाषितानि के अभ्यास के प्रश्न उत्तर, रिक्त स्थान भरना, मिलान तथा अन्य प्रश्न उत्तर सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर सरल रूप में प्रस्तुत किया गया है ताकि प्रत्येक विद्यार्थी को आसानी से समझ आ सके। कक्षा 7 संस्कृत पाठ 1 का हिंदी अनुवाद भी दिया गया है ताकि प्रत्येक वाक्य या शब्द को समझना आसान हो और पूरा पाठ परीक्षा के लिए आसानी से तैयार हो जाए।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 संस्कृत प्रथम: पाठ: सुभाषितानि

कक्षा 7 के लिए एनसीईआरटी समाधान

iconicon

कक्षा 7 संस्कृत अध्याय 1 सुभाषितानि का हिंदी अनुवाद

संस्कृत में वाक्यहिंदी में अनुवाद
पृथिव्यां त्रीणि रत्नानि जलमन्नं सुभाषितम्‌।पृथ्वी पर जल, अन्न और सुवचन ये तीन ही रत्न हैं,
मूढै: पाषाणखण्डेषु रत्नसंज्ञा विधीयते।परंतु मूर्ख पत्थर के टुकड़ों को ही रत्न मान लेते हैं।
सत्येन धार्यते पृथ्वी सत्येन तपते रवि:।सत्य से ही पृथ्वी धारण की जाती है, सत्य से सूरज तपता है।
सत्येन वाति वायुश्च सर्वं सत्ये प्रतिष्ठितम्‌।सत्य से ही वायु प्रवाहित होती हैं, सब कुछ सत्य में समाहित है।
संस्कृत में वाक्यहिंदी में अनुवाद
दाने तपसि शौर्ये च विज्ञाने विनये नये।दान में, तपस्या में, शौर्य में, विज्ञान में और विन्र्मता में
विस्मयो न हि कर्त्तव्यो बहुरत्ना वसुन्धरा।आश्चर्य नहीं करना चाहिए, क्योंकि पृथ्वी बहुत रत्नोंवाली है। अर्थात् पृथ्वी में बहुत से ऐसे ही रत्नों से भरी है।
सद्भिरेव सहासीत सद्भि: कुर्वीत सङ्गतिम्‌।सज्जनों के साथ ही बैठना चाहिए और सज्जनों की संगति में रहना चाहिए।
सद्भिर्विवादं मैत्रीं च नासद्भि: किञ्चिदाचरेत्‌।सज्जनों के साथ विवाद और तर्क-वितर्क न करके उनसे मित्रता करनी चाहिए।
संस्कृत में वाक्यहिंदी में अनुवाद
धनधान्यप्रयोगेषु विद्याया: संग्रहेषु च।धन धान्य के प्रयोग में और विधा के संचय में,
आहारे व्यवहारे च त्यक्तलज्ज: सुखी भवेत्‌।आहार और व्यवहार में संकोच को छोड़नेवाला व्यक्ति सुखी होता है।
क्षमावशीकृतिर्लोके क्षमया किं न साध्यते।क्षमा, संसार में सबसे बड़ा वशीकरण है। क्षमा से क्या कार्य पूर्ण नहीं होता है।
शान्तिखड्‌ग: करे यस्य किं करिष्यति दुर्जन:।जिसके हाथ में शांति तलवार है, उसका दुष्ट व्यक्ति भी क्या कर सकता है।
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 संस्कृत पाठ 1 सुभाषितानि के प्रश्न उत्तर
कक्षा 7 संस्कृत पाठ 1 सुभाषितानि
कक्षा 7 संस्कृत पाठ 1
कक्षा 7 संस्कृत पाठ 1 के प्रश्न उत्तर की गाइड
कक्षा 7 संस्कृत अध्याय 1 हिंदी में अनुवाद
कक्षा 7 संस्कृत अध्याय 1 हिंदी अनुवाद