एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 गणित प्रश्नावली 12.1

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 गणित प्रश्नावली 12.1 सीमा और अवकलज के प्रश्नों के उत्तर सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 11 गणित प्रश्नावली 12.1 के सवाल जवाब पीडीएफ और विडियो के रूप में भी यहाँ दिए गए हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 गणित प्रश्नावली 12.1

कलन तथा अवकलजों का सहजानुभूत बोध

कलन गणित की वह शाखा है जिसमें मुख्यतः प्रांत में बिंदुओं के परिवर्तन से फलन के मान में होने वाले परिवर्तन का अध्ययन किया जाता है।
एक पिंड खड़ी/ऊँची चट्टान से गिरकर t सेकंडों में 4.9 t² मीटर दूरी तय करता है अर्थात् पिंड द्वारा मीटर में तय की गई दूरी (s) सेकंडों में मापे गए समय (t) के एक फलन के रूप में s = 4.9 t² से दी गई है।
इन आँकड़ों से समय t = 2 सेकंड पर पिंड का वेग ज्ञात करना ही उद्देश्य है। इस समस्या तक पहुँचने के लिए t = 2 सेकंड पर समाप्त होने बाले विविध समयांतरालों पर माध्य वेग ज्ञात करना एक ढंग है।
t = t₁ और t = t₂ के बीच माध्य वेग t = t₁ और t = t₂ सेकंडों के बीच तय की गई दूरी को (t₂ – t₁) से भाग देने पर प्राप्त होता है। अतः प्रथम 2 सेकंडों में माध्य वेग
= t₁ = 0 और t₂ = 2 के बीच तय की गई दूरी / समयांतराल (t₂ – t₁)

सीमाएँ

फलन f(x) = x² पर विचार कीजिए। अवलोकन कीजिए कि जैसे-जैसे x को शून्य के अधिक निकट मान देते हैं, f(x) का मान भी 0 की ओर अग्रसर होता जाता है।
lim┬(x→0)⁡〖f(x)〗
(इसे f(x) की सीमा शून्य है, जब x शून्य की ओर अग्रसर होता है, पढ़ा जाता है)
f(x) की सीमा, जब x शून्य की ओर अग्रसर होता है, को ऐसे समझा जाए जैसे x = 0 पर f(x) का मान होना चाहिए। व्यापक रूप से जब x⟶a, f(x) ⟶l तब l को फलन f(x) की सीमा कहा जाता है और इसे इस प्रकार लिखा जाता है
lim┬(x→a)⁡〖f(x)〗 = l

महत्वपूर्ण तथ्य

1. हम कहते हैं कि lim┬(x→a)⁡〖f(x),〗 x = a पर f(x) का अपेक्षित मान हैं, जिसने x के बाईं ओर निकट मानों के लिए f(x) को मान दिए हैं। इस मान को a पर f(x) की बाएँ पक्ष की सीमा कहते हैं।
2. हम कहते हैं कि lim┬(x→a)⁡〖f(x),〗 x = a पर f(x) का अपेक्षित मान है जिसमें x के a के दाईं ओर के निकट मानों के लिए f(x) के मान दिए हैं। इस मान को a पर f(x) की दाएँ पक्ष की सीमा कहते हैं।

3. यदि दाएँ और बाएँ पक्ष की सीमाएँ संपाती हों तो हम इस उभयनिष्ठ मान को x = a पर f(x) की सीमा कहते हैं और इसे lim┬(x→a)⁡〖f(x),〗 से निरूपित करते हैं।
4. यदि दाएँ और बाएँ पक्ष की सीमाएँ संपाती नहीं हों तो यह कहा जाता है कि x = a पर f(x) की सीमा अस्तित्वहीन है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 गणित प्रश्नावली 12.1 के सवाल जवाब
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 गणित प्रश्नावली 12.1 हिंदी में
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 गणित प्रश्नावली 12.1 हिंदी मीडियम
कक्षा 11 गणित प्रश्नावली 12.1
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 गणित अध्याय 12.1
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 गणित अध्याय 12.1 के सवाल जवाब
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 गणित अध्याय 12.1 के प्रश्न उत्तर हल
कक्षा 11 गणित अध्याय 12.1
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 गणित अभ्यास 12.1
कक्षा 11 गणित अभ्यास 12.1
कक्षा 11 गणित एक्सरसाइज 12.1