कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 16 उपसर्ग एवं प्रत्यय

कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 16 उपसर्ग एवं प्रत्यय के उदाहरण और अभ्यास पुस्तिका के प्रश्न उत्तर शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए संशोधित रूप में यहाँ दिए गए हैं। हिंदी ग्रामर कक्षा 8 के पाठ 16 में विद्यार्थी विभिन्न शब्दों में उपसर्ग लगने से होने वाले परिवर्तन के बारे में सीखते हैं।

निर्माण की दृष्टि से शब्दभेद

शब्द-निर्माण की दृष्टि से शब्दों को दो श्रेणियों में रखा जाता है:
1. मूल शब्द
2. व्युत्पन्न शब्द
मूल शब्द रूढ़ शब्द ही है। व्युत्पन्न शब्द मुख्यतः उपसर्ग और प्रत्यय के योग से बनते हैं। उपसर्ग और प्रत्यय शब्द नहीं वरन् शब्दांश हैं। इस शीर्षक के अंतर्गत उपसर्ग, प्रत्यय और समास से बने शब्दों की रचना- प्रक्रिया पर विचार किया जाएगा।

उपसर्गअर्थबने शब्द
प्रअधिकप्रगति, प्रबल, प्रयत्न, प्रारंभ, प्रचार
पराउल्टापराजय, परास्त, पराभव, पराक्रम
सम्अच्छी तरहसम्मान, संवाद, संचार, संतोष, संहार
अनुपीछे / समानअनुवाद, अनुचर, अनुरूप
अवहीन / नीचे / बुराअवगुण, अवनति, अवरोह, अवसान

उपसर्ग

जो शब्दांश शब्द के आरंभ में जुड़कर या तो विशेषता प्रकट करते हैं या विशेष अर्थ पैदा कर देते हैं, उन्हें उपसर्ग कहते हैं।
अभिमान, सम्मान, इन शब्दों पर ध्यान दो। ये शब्द ‘मान’ शब्द में अभि, सम्, उपसर्ग लगाने से बने हैं। ‘मान’ शब्द का मूल अर्थ में विभिन्न उपसर्ग लगाने से अर्थ में बड़ा भेद हो गया है। जैसेः अभिमान का अर्थ है घमंड, सम्मान का अर्थ है आदर।

उपसर्गअर्थबने शब्द
बुराकपूत
कुबुराकुसंग, कुघड़ी, कुरीति
अच्छासपूत, सगुण
सुअच्छासुजान, सुडौल, सुअवसर
अनरहितअनपढ़, अनजान, अनमोल, अनसुना
अधआधाअधपका, अधमरा, अधखिला

उपसर्ग के भेद

उपसर्गो को चार वर्गों में बाँट सकते हैं:
1. संस्कृत के उपसर्ग
2. हिदी के उपसर्ग
3. उर्दू के उपसर्ग
4. संस्कृत के अव्यय

उपसर्गअर्थबने शब्द
बदबुराबदनाम, बदकिस्मत, बददिमाग
खुशअच्छाखुशबू, खुशदिल ,खुशनुमा
खूबअच्छाखूबसूरत
गैररहितगैरहाजिर, गैरजिम्मेदार
दरमेंदरमियान, दरअसल
नारहितनाचीज, नाइन्साफी, नालायक
प्रत्यय

जो शब्दांश शब्द या धातु के अंत में जुड़कर नए शब्द बनाते हैं, उन्हें प्रत्यय कहते हैं।

शब्दप्रत्ययनया शब्द
भारतईयभारतीय
बनआवटबनावट
प्रत्यय के भेद

प्रत्यय के दो भेद होते हैं
1. कृत् प्रत्यय
2. तद्धित प्रत्यय
प्रत्यय की विशेषताएँ
प्रत्यय की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं:
(क) प्रत्यय शब्दांश है शब्द नहीं।
(ख) प्रत्ययों का स्वतंत्र रूप से प्रयोग नहीं किया जा सकता।
(ग) प्रत्यय शब्दों के अंत में जुड़कर उनके अर्थ में विशेषता लाते हैं।

अव्यवअर्थबने शब्द
अभाव, कमीअभाव, अपूर्ण, अशांति, अविरल
अन्अभाव, कमीअनादर, अनंत, अनर्थ
सहितसफल, सप्रेम, सहर्ष
सत्अच्छासत्कार, सदाचार, सज्जन
कुबुराकुपुत्र, कुमार्ग, कुकर्म
पुनर्फिरपुनर्जन्म, पुनर्विवाह, पुनर्निर्माण, पुनरागमन
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 16 उपसर्ग
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 16 प्रत्यय
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 16
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 16 उपसर्ग और प्रत्यय
कक्षा 8 व्याकरण अध्याय 16 उपसर्ग एवं प्रत्यय
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण उपसर्ग एवं प्रत्यय
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण उपसर्ग एवं प्रत्यय
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में उपसर्ग एवं प्रत्यय
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में उपसर्ग के उदाहरण
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में प्रत्यय
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में प्रत्यय
कक्षा 8 व्याकरण में उपसर्ग एवं प्रत्यय
हिंदी व्याकरण में उपसर्ग एवं प्रत्यय
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में उपसर्ग एवं प्रत्यय के अभ्यास
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में उपसर्ग के उदाहरण
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में प्रत्यय के उदाहरण
व्याकरण में उपसर्ग एवं प्रत्यय
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में उपसर्ग एवं प्रत्यय वर्कबुक