कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 6 संज्ञा

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 6 संज्ञा तथा उसके प्रकार सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए विद्यार्थी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 2 के हिंदी ग्रामर पाठ 6 में छात्र संज्ञा के विभिन्न रूपों के बारे में सीखेंगे और चित्रों के माध्यम से संज्ञा को समझने और पढ़ने का अभ्यास करेंगे। पाठ के अंत में दिए गए प्रश्नों के माध्यम से विद्यार्थी पूरे अध्याय को आसानी से दोहरा सकते हैं।

कक्षा 2 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 6 संज्ञा

कक्षा 2 के लिए मोबाइल ऐप

iconicon

संज्ञा

बच्चों! आप जिन चीजों को देखते हैं और जिन चीजों का किसी न किसी रूप में प्रयोग करते हैं, उन सबका कोई न कोई नाम होता है। व्याकरण की भाषा में इसी नाम को संज्ञा कहा जाता है। जैसे:
नेहरूजी, किताब, ताजमहल, घोड़ा

नाम वाले सभी शब्द संज्ञा है। नाम कई प्रकार के होते हैं:

व्यक्तियों के नाम

महात्मा गांधी, दादा, शेखर, मोहिता

पशु-पक्षी और कीट पतंगों के नाम

हाथी, मक्खी, तितली, कबूतर

जगहों/स्थानों के नाम

लालकिला, ताजमहल, पर्वत

वस्तुओं के नाम

मेज, पुस्तक, दरवाजा

महीनों के नाम:

जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई जून जुलाई, अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर।

दिनों के नाम:

सोमवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार।

पहाड़ों के नाम:

हिमालय, एवरेस्ट।

नदियों के नाम:

गंगा, यमुना

किसी व्यक्ति, स्थान, प्राणी और वस्तु के नाम को संज्ञा कहते हैं

स्मरणीय तथ्य

प्राणी, वस्तु तथा स्थान के नाम को संज्ञा कहते हैं। सभी का कोई न कोई नाम होता है।

संज्ञा के कितने भेद होते हैं?

संज्ञा के तीन भेद होते हैं:
1. व्यक्तिवाचक
2. जातिवाचक
3. भाववाचक

जातिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं?

ऐसे शब्द जिनसे किसी व्यक्ति, वस्तु और स्थान की संपूर्ण जाति का बोध होता हो उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।

निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प छांटकर उत्तर दीजिये:

Q1

संज्ञा के भेद होते हैं:

[A]. दो
[B]. तीन
[C]. चार
Q2

जो जातिवाचक संज्ञा नहीं है:

[A]. नदी
[B]. गंगा
[C]. पर्वत

संज्ञा किसे कहते है? उदाहरण देकर समझाइए।

किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान के नाम को संज्ञा कहते है। जैसे: राम, गाय, हिमालय आदि।

किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान के नाम को संज्ञा कहते है। लिखिए:

1. दो व्यक्तियों के नाम ____
2. दो वस्तुओं के नाम ______
3. दो स्थानों के नाम _____
4. दो नदियों के नाम _____
5. दो पर्वतों के नाम ________
6. दो पशुओं के नाम ________

उत्तर:
1. राम, कृष्ण
2. पुस्तक, नदी
3. आगरा, दिल्ली
4. गंगा, यमुना
5. हिमालय, विंध्यांचल
6. गाय, हिरण

दिए गए शब्दों में से प्राणी, वस्तु तथा स्थान को छाँटकर अलग लिखिए:

दादाजी, लड़की, गुड़िया, चिड़िया, पुस्तक, घर, कुरसी, स्कूल, सड़क, जयपुर, मेज, कबूतर

प्राणीवस्तुस्थान
दादाजीगुड़ियाजयपुर
लड़की पुस्तकस्कूल
चिड़ियाकुरसीघर
कबूतरमेजसड़क
खाली स्थानों में सही संज्ञा शब्द भरिये: (कुर्ता, किताब, कमल, पार्क)

1. मेरी ______ मेज पर रखी है।
2. केशव ने आज नीला ______ पहना है।
3. बच्चे _______ में खेल रहे हैं।
4. तालाब में दो ______ के फूल खिले हैं।

उत्तर:
1. किताब
2. कुर्ता
3. पार्क
4. कमल

नीचे लिखे वाक्यों में संज्ञा शब्द छांटकर लिखिए:

1. दिल्ली के लालकिले पर झंडा लहरा रहा है।
2. मेज पर फूल और फल रखे हैं।
3. दशरथ के पुत्र श्रीराम ने लंका के राजा रावण को मारा।
4. जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था।

उत्तर:
1. दिल्ली
2. मेज
3. दशरथ
4. जवाहर लाल नेहरु

हिन्दी व्याकरण अध्याय 6 कक्षा 2 के विद्यार्थियों के लिए कितना महत्वपूर्ण है?

व्याकरण की दृष्टि से और वाक्य निर्माण में संज्ञा शब्द की महता से इस अध्याय का महत्व है। इसलिए छात्रों को संज्ञा के विभिन्न रूपों का अच्छी तरह से अध्ययन करना चाहिए।

NCERT कक्षा 2 व्याकरण का अध्याय 6 को कैसे आसानी से सीख सकते हैं?

अध्याय 6 का आसानी से अध्ययन करने के लिए संज्ञा के सभी प्रकारों को जानना आवश्यक है। आगे प्रत्येक प्रकार के संज्ञा में कौन से शब्द आते हैं उनका वर्गीकरण भी करना चाहिए।

हिन्दी व्याकरण कक्षा 2 के अध्याय 6 से छात्रों को क्या सीखने को मिलेगा?

इस अध्याय में संज्ञा के विभिन्न प्रकार तथा प्रत्येक प्रकार के संज्ञा शब्दों का वर्गीकरण कर सकते हैं कौन सा शब्द व्यक्तिवाचक, जातिवाचक या भाववाचक है इस तथ्य से अच्छी तरह से वाकिफ हो जायेंगे।

एनसीईआरटी कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 6 संज्ञा
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 6 संज्ञा
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण संज्ञा
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 6
कक्षा 2 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 6 संज्ञा
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण पाठ 6 संज्ञा
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण पाठ 6 संज्ञा के प्रकार
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण पाठ 6 संज्ञा के उदाहरण
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण पाठ 6 संज्ञा के रूप
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण पाठ 6 संज्ञा के भेद
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण में संज्ञा
कक्षा 2 व्याकरण में संज्ञा