एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 6 लेने देने का खेल

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 6 लेने देने का खेल के सवाल जवाब तथा प्रश्नों के हल सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड सत्र 2024-25 के लिए यहाँ दिए गए हैं। कक्षा 3 गणित पाठ 6 के समाधान हिंदी और इंग्लिश मीडियम में दिए गए हैं ताकि सभी छात्र इसका उपयोग आवश्यकतानुसार कर सकें।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 6

भारत श्रीलंका क्रिकेट मैच

भारत और श्रीलंका के क्रिकेट मैच में पहले खेलते हुए श्रीलंका ने 235 रन बनाए। भारत ने स्कोर का पीछा करते हुए 123 रन बनाए। अभी भारत को 113 रन और बनाने होगें। तभी भारत उस मैच को जीत पाएगा।
भारत को जीतने के लिए रन बनाने हैं: 236
भारत ने रन बनाए: 123
236 -123 = 113
भारत को जीतने के लिए 113 रन ओर बनाने होगें, जोकि 100 से अधिक है।

अपने करके देखें
गीता के बटुए में 368 रूपये हैं। उसने 123 रूपये की किताब खरीदी।
बचे हुए = 368 -123 = 245 रुपया।
गीता के बटुए में 245 रुपए बचे हैं, जो 200 से अधिक हैं।

नबीला की मदद

नबीला की माँ ने उसे बाज़ार से सामान खरीदने के लिए 245 रुपए दिए। उसने 127 रूपए का एक किलो घी ख़रीदा। दुकानदार ने उसे 98 रुपए वापिस लौटाए। दुकानदार ने उसे 118 रुपया लौटना चाहिए था।
नबीला के पास 245 रुपए
1 किलो घी की कीमत = 127 रुपए
245 -127 = 118 रुपए
118 – 98 = 20 रुपए
दुकानदार ने नबीला को 20 रुपया कम लौटाए। उसे नबीला को 118 रुपए लौटाना चाहिए था।

अभ्यास का समय

नन्हा कछुआ 33 साल का है। उसकी माँ की उम्र 150 साल है। माँ से नन्हा कछुआ 117 साल छोटा है।
माँ की उम्र 150 वर्ष।
नन्हा की उम्र 33 वर्ष।
150 – 33 = 117 वर्ष।
नन्हा कछुआ अपनी माँ से 117 वर्ष छोटा है। हम यह भी कह सकते है कि उसकी माँ उससे 117 साल बड़ी है।

अरविंद ने कहानी की किताब के 69 पन्ने पढ़े। गौरी ने उसी कहानी की किताब के 95 पन्ने पढ़े।
गौरी द्वारा पढ़े गए पन्ने = 95
अरविंद द्वारा पढ़े गए पन्ने = 69
अंतर = 95 – 69 = 26
इससे हमें पता चलता है कि गौरी ने अरविंद से 26 पन्ने अधिक पढ़े हैं।

रीना ने अपने घर में लगे मीटर से पता लगाया की उसने एक महीने में कितनी बिजली यूनिट इस्तेमाल की है। रीना ने मीटर में आई यूनिट को नोट किया जो 193 है। फिर उसने पिछले महीने की यूनिट को मौजूदा यूनिट से घटा दिया।
इस महीने की यूनिट = 193
पिछले महीने की यूनिट = 118
अंतर = 193 – 118 = 75 यूनिट
रीना ने इस महीने केवल 75 यूनिट बिजली का इस्तेमाल किया है।

खुशबू ने एक कमीज़ 125 रूपये में खरीदी और एक पैंट 165 रूपये में खरीदी। उसने कुल 270 रूपये का खर्च किया।
कुल = 125 + 165 = 270
खुशबू ने कपड़ों पर कुल मिला कर 270 रुपए खर्च किए।

छुटी हुई संख्याओं का पता लगाओ

संख्या के पैटर्न के अनुसार छुटी हुई संख्या को पूरा किया जा सकता है:
(क) 100, 200, 300, 400, 500, 600, 700
(ख) 900, 800, 700, 600,500, 400, 300
(ग) 50, 100, 150, 200, 250, 300, 350, 400
(घ) 300, 250, 200, 150, 100, 50
(ङ) 15, 25, 35, 45, 55, 65
(च) 280, 260, 240, 220, 200, 180, 160
(छ) 125, 150, 175, 200, 225, 250, 275, 300

राजा के घोड़े

राजा को अपने घोड़ों से बहुत प्यार था। लेकिन उसे केवल 9 तक ही गिनती आती थी। इसलिए उसने अपने 24 घोड़ों को इस प्रकार क्रम में रखा की उनकी गिनती हर तरह से 9 ही होती थी। राजा ने अपने 24 घोड़ों को इस प्रकार रखा है:
3, 3, 3
3, 0, 3
3, 3, 3

यात्री ने अपने चार घोड़ों को राजा के घोड़ो के साथ इस प्रकार खड़ा कर दिया।
2, 5, 2
5, 0, 5
2, 5, 2
इससे राजा की गिनती भी नही बिगड़ी और यात्री के घोड़ों को आराम मिल गया। अब वहाँ 28 घोड़े हो गए थे। सुबह होते ही यात्री अपने 4 घोड़ों के साथ राजा के 4 घोड़ों को अपने साथ लेकर भाग गया। वह राजा के घोड़ों को इस क्रम में खड़ा कर गया जिससे मूर्ख राजा को कभी पता नहीं चला की इसके 4 घोड़े चोरी हो गए।
4 1 4
1 0 1
4 1 4
अब राजा के पास 20 घोड़े ही बचे रह गए थे।

कक्षा 3 गणित अध्याय 6 लेने देने का खेल
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 6
कक्षा 3 गणित अध्याय 6
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 6 प्रश्नों के हल
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 6 सवाल जवाब
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 6 प्रश्न उत्तर
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 6 हिंदी में
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 6 हिंदी मीडियम
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 6 गाइड
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 6 डाउनलोड
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 6 सभी प्रश्नों के हल
कक्षा 3 गणित अध्याय 6 के उत्तर
कक्षा 3 गणित अध्याय 6 के हल
कक्षा 3 गणित अध्याय 6 के सवाल जवाब
कक्षा 3 गणित अध्याय 6 हिंदी मीडियम हल
कक्षा 3 गणित अध्याय 6 हिंदी में प्रश्न उत्तर
कक्षा 3 गणित अध्याय 6 हिंदी में समाधान
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 6 डाउनलोड
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 6 मुफ्त समाधान
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 6 सभी सवाल जवाब
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 6 सीबीएसई