एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 7 धनुष

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 7 धनुष के प्रश्न उत्तर के साथ सीबीएसई सत्र 2024-25 की परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त प्रश्नों के उत्तर भी यहाँ से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 6 हिंदी अध्याय 7 दूर्वा पाठ्यपुस्तक में दिए गए सभी लिखित तथा मौखिक प्रश्नों के सरल उत्तर यहाँ से प्राप्त करें।

छठी कक्षा के लिए ऐप

iconicon

शिक्षण बिंदुवाले वर्णों “औ, ण, ध, ब, ष” का उपयोग करते हुए शब्दों की पहचान कैसे कराएँ?

शिक्षण बिंदुवाले वर्णों और मात्राओं को श्यामपट की मदद बारी-बारी सबको उनकी पहचान कराई जा सकती है। इस कार्य के लिए वर्णों के कार्ड और चित्रों के कार्ड भी उपयोग में लाए जा सकते हैं। श्यामपट पर शब्द लिखकर बच्चों से उनके चित्र बनवाएँ जा सकते हैं। कुछ अलग-अलग वर्णों के उपयोग से अलग-अलग शब्द बनवाएँ जा सकते हैं। जैसे: “औ, ण, ध, ब, ष” आदि वर्णों से औरत, पौधा, धागा, बाण, धनुष, और भूषण आदि शब्द बनाए जा सकते हैं।

शिक्षण बिंदु का उपयोग करके‘औ’ वर्ण से बनने वाले पाँच शब्द लिखो?

शिक्षण बिंदु का उपयोग करके ‘औ’’ वर्ण से बनने वाले पाँच शब्द निम्नलिखित हैं।
जैसे- औरत, पौधा, पौराणिक, बौना और रौनक आदि हैं।

पाँच वर्णों “औ, ण, ध, ष, और ब” से बनने वाले शब्दों की पहचान के लिए विद्यार्थियों को क्या करना चाहिए?

पाँच वर्णों ‘‘औ, ण, ध, ष, और ब” से बनने वाले शब्दों की पहचान के लिए विद्यार्थियों को इन वर्णों से बनने वाले शब्दों के मिलान आदि का कार्य देना चाहिए। श्यामपट की मदद से मिलान का खेल विद्यार्थियों को खिलाया जा सकता है। जिससे इन वर्णों से बनने वाले शब्दों की पहचान करना आसान हो जाता है।

मौखिक बातचीत के द्वारा ‘‘औ, ण, ध, ष, और ब” आदि वर्णों से बनने वाले शब्दों से विद्यार्थियों को हम क्या शिक्षा दे सकते हैं?

औ, ण, ध, ष, और ब आदि वर्णों से बनने वाले शब्द, वाक्य, वस्तु और नाम आदि को आधार बनाकर मौखिक बातचीत की जा सकती है। इससे विद्यार्थियों को इन वर्णों से बनने वाले अनेकों शब्दों की जानकारी के साथ बहुत से नए शब्द और वाक्यों की जानकारी मिलती है।
जैसे:
धनुष को आधार बनाकर बहुत सी बातों की जानकारी मिलती है।
भगवान राम ने ही भगवान शंकर का धनुष भंग किया था।
धनुष के टूटने की आवाज़ सुनकर परशुराम क्रोध में आ गए।
भरी सभा में बोले धनुष किसने तोड़ा।
राम ने कहा धनुष आपके दास ने तोड़ा है।
राम के शब्द सुनकर परशुराम धनुष को भूल गए।

रिक्त-स्थान विधि का उपयोग करके विद्यार्थियों की योग्यता का विस्तार कैसे किया जा सकता है?

रिक्त-स्थान विधि का उपयोग विद्यार्थियों को वाक्य पूरा करने, वाक्य बनाने और वाक्यों से जुड़ी अनेकों जानकारियों को सिखाने के लिए किया जा सकता है। जैसे:
_________ के टूटने की आवाज़ सुनकर परशुराम क्रोध में आ गए। (तीर, धनुष, घमंड)।
विद्यार्थियों को सही शब्द चुनने और वाक्य को पूरा करने का कार्य दिया जा सकता है।

‘धनुष’ शब्द को आधार बनाकर वाक्य बनाए जिसे रिक्त-स्थान में उपयोग किया जा सके?
‘धनुष’ को आधार बनाकर कुछ वाक्य बनाए जा सकते हैं। जैसे:
शंकर भगवान का धनुष किसने ________ किया था।
________ के टूटने की आवाज़ चारो ओर गूंज उठी थी।
धनुष आपके ________ ने ही तोड़ा है।
राम के ________ सुनकर परशुराम शांत हो गए।
धनुष तोड़ने वाला कोई ________ मानव नहीं है।
यहाँ रिक्त-स्थानों में (साधारण, वचन, धनुष, धारण, दास, भंग) आदि शब्दों का उपयोग करके वाक्यों को पूरा किया जा सकता है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 7 धनुष
कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 7 धनुष