एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 7.1

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 7.1 भिन्न के प्रश्नों के हल सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड के छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित रूप में यहाँ दिए गए हैं। छात्र कक्षा 6 गणित अध्याय 7.1 के सभी सवाल जवाब यहाँ से पीडीएफ और विडियो के रूप में मुफ्त प्राप्त कर सकते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 7.1

भिन्न

भिन्न वह संख्या है जो एक पूर्ण का भाग निरूपित करती है। यह पूर्ण एक अकेली वस्तु हो सकती है अथवा वस्तुओं का एक समूह भी हो सकता है।
उदाहरण:
एक-आधे को 1/2 लिखा जाता है।
4 बराबर भागों में से 3 भाग ¾ दर्शाते हैं। इसी प्रकार, जब हम एक पूर्ण को 7 बराबर भागों में विभाजित (बाँट) कर उसमें से 3 भाग लें, तो 3/7 प्राप्त होता है।

चित्रों में एक भिन्न

एक भिन्न का अर्थ है एक समूह का अथवा एक क्षेत्र का एक भाग।
5/12 एक भिन्न है। हम इसे ‘पाँच-बारहांश’ पढ़ते हैं।
12 क्या दर्शाता है? यह बराबर भागों की वह संख्या है जिनमें एक पूर्ण को बाँटा गया है।
5 क्या दर्शाता है? यह बराबर भागों की वह संख्या है जो सभी 12 भागों में से लिए गए हैं।
यहाँ 5 अंश और 12 हर कहलाता है।
भिन्न 3/7 का अंश बताइए। इस भिन्न का अंश 3 है।
4/15 का हर क्या है?
4/15 का हर 15 है।

अभ्यास के लिए प्रश्न

8 घंटे एक दिन की कौन सी भिन्न है?
उत्तर:
एक दिन में 24 घंटे होते हैं। इस प्रकार 8 घंटे एक दिन की भिन्न के रूप में लिखने पर 8/24 = 1/3

40 मिनट एक घंटे की कौन सी भिन्न है?
उत्तर:
एक घंटे में मिनट = 60, इसलिए 40 मिनट एक घंटे का हिस्सा होगा 40/60 = 4/6 = 2/3

महत्वपूर्ण प्रश्नों के हल

आर्या, अभिमन्यु और विवेक एक साथ, बाँटकर खाना खाते हैं। आर्या दो सैंडविच लेकर आता है-एक सब्जी वाला और दूसरा जैम (श्रंउ) वाला। अन्य दो लड़के अपना खाना लाना भूल गए। आर्या अपने सैंडविचों को उन दोनों के साथ बाँटकर खाने को तैयार हो जाता है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को प्रत्येक सैंडविच में से बराबर भाग मिले।
(a) आर्या अपनी सैंडविचों को किस प्रकार बाँटे कि प्रत्येक को बराबर भाग मिले?
(b) प्रत्येक लड़के को एक सैंडविच का कौन-सा भाग मिलेगा?
उत्तर:
(a) आर्या प्रत्येक सैंडविच को तीन समान भागों में बाँटेगा और प्रत्येक सैंडविच का एक भाग प्रत्येक को देगा।
(b) प्रत्येक लड़के को एक सैंडविच का 1/3 भाग मिलेगा।

कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 7.1 एनसीईआरटी समाधान
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 7.1
कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 7.1