कक्षा 7 हिंदी दूर्वा अध्याय 7 पुस्तकें जो अमर हैं के प्रश्न उत्तर

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा अध्याय 7 पुस्तकें जो अमर हैं के प्रश्न उत्तर तथा अध्ययन सामग्री सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड के छात्रों के लिए सत्र 2024-25 के अनुसार यहाँ दी गई है। सातवीं कक्षा में हिंदी की पुस्तक दूर्वा के पाठ 7 को समझने के लिए विद्यार्थी यहाँ दिए गए अतिरिक्त प्रश्नों की मदद लेकर इसे आसान बना सकते हैं।

सी ह्यांग ती के समय में पुस्तकें कैसे बनाई जाती थीं?

सी ह्यांग ती के समय में पुस्तकें लकड़ी के टुकड़ों को काट कर उस पर गुदाई करके बनाई जाती थी।

पुराने समय में किताबें कुछ लोगों तक ही सीमित थीं। तुम्हारे विचार से किस चीज के आविष्कार से किताबें आम आदमी तक पहुँच सकीं?
हमारे विचार से छापे खाने के आविष्कार से किताबें आम आदमी तक पहुँच सकी। इससे पहले ताड़ पत्रों या ताम्रपत्रों पर हाथ से लिखी जाती थीं। इसलिए कुछ लोगों तक सीमित थीं।

पाठ के आधार पर बताओ कि राजा को पुस्तकों से क्या खतरा था?

राजा को पुस्तकों से यह खतरा था कि उसमें उसके पूर्वजों की बुराइयां तो नहीं लिखी हुई हैं। उसके कारण प्रजा विरोध कर सकती है।

पुराने समय से ही अनेक व्यक्तियों ने पुस्तकों को नष्ट करने का प्रयास किया। पाठ में से कोई तीन उदाहरण ढूँढ़कर लिखो।

पुराने समय से ही अनेक व्यक्तियों ने पुस्तकों को नष्ट करने का प्रयास किया। जैसे चीन के सम्राट सी ह्यांग ती।

सही शब्द भरो
साहित्य की दृष्टि से भारत का …………… महान है। (अतीत/भूगोल)
अतीत

पुस्तकालय के तीन विभागों को जलाकर …………… कर दिया गया। (गर्म/राख)
राख

उसे किताबों सहित …………… में दफना दिया गया। (जमीन/आकाश)
जमीन

कागज ही जलता है, …………… तो उड़ जाते हैं। (शब्द/पांडुलिपियाँ)
शब्द

बार-बार नष्ट करने की कोशिशों के बाद भी किताबें समाप्त नहीं हुईं। क्यों?

बर-बार नष्ट करने पर भी किताबें इसलिए नष्ट नहीं हुईं क्योंकि वे मजबूत लकड़ी के ब्लाक पर बनाई जाती थीं , जिन पर आग का भी कम असर होता था।

किताबों को सुरक्षित रखने के लिए तुम क्या करते हो?

किताबों को सुरक्षित रखने के लिए हम उस पर कवर चढ़ाते हैं एवं पुरानी किताबों को समय-समय पर दीमक और सीलन से बचाने के लिए धूप दिखाते हैं। जो पुस्तकेंज्यादा पुरानी हो जाती हैं उन पर जिल्द बंधवाते हैं।

पढ़ो, समझो और करो
इतिहास इतिहासकार
शिल्प मूर्ति
शिल्पकार मूर्तिकार
गीत रचना
गीतकार रचनाकार
संगीत संगीतकार

कक्षा 7 हिंदी दूर्वा अध्याय 7 पुस्तकें जो अमर हैं के प्रश्न उत्तर
कक्षा 7 हिंदी दूर्वा अध्याय 7 पुस्तकें जो अमर हैं