कक्षा 1 हिंदी अध्याय 20 एनसीईआरटी समाधान – भगदड़
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी अध्याय 20 भगदड़ कविता रिमझिम भाग 1 के प्रश्नों के उत्तर के साथ साथ अतिरिक्त प्रश्न उत्तर तथा कठिन शब्दों के अर्थ आदि विद्यार्थी सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 1 हिंदी के इस पाठ में बुढ़िया जिन जीवों से परेशान हुई, उस पर अतिरिक्त प्रश्नों के रूप में प्रश्न उत्तर दिए गए हैं। अधिक अभ्यास के लिए एनसीईआरटी की पुस्तक के साथ-साथ अभ्यास पुस्तिका भी दी गई है जो कक्षा 1 ऐप में भी उपलब्ध है।
कक्षा 1 हिंदी अध्याय 20 के लिए एनसीईआरटी समाधान
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी अध्याय 20 भगदड़ सत्र 2024-25 के लिए
कक्षा 1 हिंदी अध्याय 20 के कठिन शब्दों के अर्थ
शब्द | अर्थ |
---|---|
चक्की | गेहूँ पीसने का यंत्र |
दोना | पत्ते से बनी कटोरी |
बाँस | एक प्रकार पेड़ |
झपटी | एकदम से आना |
सटका | भाग जाना |
कक्षा 1 हिंदी अध्याय 20 कविता का भावार्थ
इस कविता में कवि एक बुढ़िया की बेबसी का वर्णन कर रहा है। बुढ़िया बैठ कर चक्की चला रही है जिसकी उम्र साठ वर्ष की है। दोने में उसने मिठाई रखी हुई थी जिस पर एक मक्खी आकार बैठ गयी। बुढ़िया ने देखा तो उसको गुस्सा आ गया उसने बांस उठाया और उस ओर दौड़ पड़ी इतने में बिल्ली को मौका मिल गया और वह पकौड़ी को खाने लगी बुढ़िया को और ज्यादा गुस्सा आ गया। तुरंत घर के अन्दर झपटी।
बुढ़िया के घर के अन्दर जाते ही कुते को मौका मिल गया वह रोटी लेकर भाग गया बुढ़िया उसका पीछा करने लगी। घर को खाली पाकर बकरा घर के अन्दर घुस गया। बकरे को भगाने के लिए बुढ़िया वापस मुड़ी तभी उसकी ठोकर से मटका गिरा और टूट गया। बकरे को मौका मिल गया और वह घर से भाग निकला। इन सब घटनाओं से बुढ़िया इतनी थक गयी कि उसने बिल्ली के पास घर सौंप दिया।
कक्षा 1 हिंदी अध्याय 20 के मुख्य प्रश्न उत्तर
कविता का नाम भगदड़ क्यों रखा गया?
कविता का नाम भगदड़ इसलिए रखा गया कि बुढ़िया मिठाई पर बैठी मक्खी को भगाने के लिए जसे ही डंडा लेकर दौड़ती है उसी समय बिल्ली पकौड़ी खाने लगती है। बुढ़िया उसे भगाने के लिए लपकती है कि तभी कुता रोटी उठाकर भाग जाता है। बुढ़िया तुरंत उसकी ओर पलटती है और उसके पीछे भागती है। इस मौके का फायदा उठाकर बकरा घर में घुस जाता है बकरे को भगाने के लिए जैसे ही बुढ़िया घर में घुसती है उसकी टक्कर से मटका टूट जाता है। कह सकते हैं कि पुरे घर में भगदड़ का माहौल रहता है।
बुढ़िया बांस लेकर क्यों दौड़ी?
बुढ़िया जब चक्की चला रही थी तभी दोने में रखी मिठाई पर मक्खी बैठ गई थी जिसे भगाने के लिए वह बांस लेकर दौड़ी थी।
बुढ़िया को परेशान करने कौन-कौन आया?
बुढ़िया को परेशान करने मक्खी, बिल्ली, कुता और बकरा आए।
मिलान करो
कौन किसके साथ?
बुढ़िया – पकौड़ी
मक्खी – रोटी
बिल्ली – चक्की
कुत्ता – मिठाई
उपरोक्त प्रश्न का उत्तर:
बुढ़िया – चक्की
मक्खी – मिठाई
बिल्ली – पकौड़ी
कुत्ता – रोटी
कविता में किसके बाद कौन आया?
सबसे पहले …………
उसके बाद ………….
उसके बाद ………….
अंत में ……………
ऊपर किए गए प्रश्न का उत्तर:
- सबसे पहले मक्खी आई।
- उसके बाद बिल्ले आई।
- उसके बाद कुत्ता आया।
- अंत में बकरा आया।