कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 9 सर्वनाम

कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 9 सर्वनाम के अभ्यास प्रश्न उत्तर, पठन सामग्री तथा परीक्षा की तैयारी के लिए अध्ययन सामग्री सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड के छात्रों के लिए सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित रूप में यहाँ उपलब्ध है। हिंदी व्याकरण के पाठ 9 में कक्षा 6 के विद्यार्थी सर्वनाम तथा उनके भेद के बारे में पढेंगे।

सर्वनाम

जो शब्द, संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त किए जाते हैं, वे सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे- मैं, तू, तुम, हम, आप, यह, ये, वह, वे आदि।
हमने विकारी शब्द के चार भेदों में से एक संज्ञा के विषय में पढ़ा। अब हम विकारी शब्द के सर्वनाम के विषय में विस्तारपूर्वक पढ़ेंगे। सर्वनाम का प्रयोग वाक्यों में प्रायः एक ही संज्ञा के बार-बार उस रूप में आने से बचने के लिए होता है तथा ये संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किए जाते हैं। ये भाषा को सहज, सुंदर और सुविधाजनक बनाते हैं।
सर्वनाम शब्द, दो शब्दों के योग से बना है- सर्व + नाम।
सर्व का अर्थ है – सबका अर्थात् जो शब्द सबके नाम के स्थान पर प्रयुक्त होते हैं, उन्हें सर्वनाम कहते हैं।

सर्वनाम के भेद

मुख्य रूप से सर्वनाम के ये छह भेद माने जाते हैं।
1. पुरुषवाचक सर्वनाम
2. निश्चयवाचक सर्वनाम
3. अनिश्चय वाचक सर्वनाम
4. संबंधवाचक सर्वनाम
5. प्रश्नवाचक सर्वनाम
6. निजवाचक सर्वनाम

पुरुषवाचक सर्वनाम

वक्ता (बोलने वाला) अपने लिए, श्रोता (सुनने वाला) के लिए तथा किसी अन्य व्यक्ति के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग करे, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। उदाहरण के लिए – मैं गा रहा हूँ। तू भी गा रहा है। वह भी गा रहा है। हम खेल रहे हैं। तुम भी खेल रहे हो और वे सब भी खेल रहे हैं।
उपर्युक्त वाक्यों में अपने लिए प्रयोग किए गए सर्वनाम हैं ‘मैं’ और ‘हम’। सुनने वाले के लिए प्रयोग किए गए सर्वनाम हैं ‘तू’ और ‘तुम’ और अन्य व्यक्तियों के लिए प्रयोग किए गए सर्वनाम हैं ‘वह’ और ‘वे’।

निश्चयवाचक सर्वनाम

ऐसे सर्वनाम जो किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति के लिए प्रयोग में लाए जाते हैं, निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।
उदाहरण:
(क) यह मेरा घर है।
(ख) वह उसकी पुस्तक है।
(ग) वे खेल रहे हैं।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम

जिस सर्वनाम से किसी निश्चित व्यक्ति, प्राणी या वस्तु का बोध नहीं होता, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
उदाहरण:
(क) उधर कौन है।
(ख) यह बात किसी नहीं कहना।

संबंधवाचक सर्वनाम
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग परस्पर एक बात का दूसरी बात से संबंध बतलाने के लिए किया जाता है, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं।
उदाहरण:
(क) जैसा करोगे, वैसा भरोगे।
(ख) जो मन लगाकर परिश्रम करेगा, वह निश्चय ही सफलता पाएगा।

कक्षा 6 हिंदी व्याकरण सर्वनाम
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 9 सर्वनाम के भेद
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 9 सर्वनाम के उदाहरण
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 9 सर्वनाम के अभ्यास
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 9 सर्वनाम और उसके प्रयोग
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण पाठ 9 अभ्यास पुस्तिका
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण सर्वनाम अभ्यास पुस्तिका
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण सर्वनाम के उत्तर
हिंदी व्याकरण सर्वनाम
छठी हिंदी व्याकरण में सर्वनाम
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण सर्वनाम के उपयोग
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण सर्वनाम की पहचान
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण सर्वनाम भरो