कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 9 सर्वनाम

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 9 सर्वनाम के सभी प्रश्न उत्तर, रिक्त स्थान आदि प्रकार के प्रश्न हल सहित सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 1 हिंदी व्याकरण सीबीएसई और यू पी बोर्ड, एम पी बोर्ड तथा अन्य राजकीय बोर्ड के लिए भी उपयोगी है। हिंदी ग्रामर के पाठ 9 में हम संज्ञा के स्थान पर प्रयोग होने वाले शब्दों – सर्वनाम के बारे में अभ्यास करेंगे।

कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 9 सर्वनाम

मुफ़्त सीबीएसई ऐप

iconicon

सर्वनाम

संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किए जाने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे- मैं, हम, तुम, वे, आप, उसका, उन्हें, उन्होंने, उसने, हम व हमारा आदि।

उदाहरण:
राजू एक किसान था। राजू अपने बैल को बहुत मारता था। एक दिन राजू का बैल भाग गया। राजू ने बैल को बहुत खोजा, पर बैल नहीं मिला।
यदि हम राजू शब्दों को बार-बार लिखने के बदले, उसे इस प्रकार लिखें:
राजू एक किसान था। वह अपने बैल को बहुत मारता था। एक दिन उसका बैल भाग गया। इस बैल को बहुत खोजा, पर वह नहीं मिला।

संज्ञा की जगह सर्वनाम का प्रयोग

आपने देखा, राजू तथा बैल का नाम बार-बार प्रयोग करने से सब कुछ कितना अटपटा लग रहा था। भाषा को बोलते या लिखते समय जब हमने संज्ञा शब्द की जगह सर्वनाम शब्द लगा दिए तो उसमें कितनी सुंदरता आ गई। जैसे- मैं, हम, तुम, वे, आप, उसका, उन्हें, उन्होंने, उसने, हम व हमारा आदि। ऐसे शब्द सबके लिए बोले जा सकते हैं। बार-बार नाम न बोलना पड़े इसलिए, उसका प्रयोग किया जाता है।

विभिन्न सर्वनामों को अलग-अलग संज्ञाओं के लिए निम्न रूपों में प्रस्तुत किया जा सकता है:

1. अपने लिए: मैं (मुझे, मेरा), हम (हमें, हमारा)
2. दूसरों के लिए: वह (उस, उसका), वे (उन्हें, उनका)
3. पास होने पर: यह (इसे, इसका), ये (उन्हें, तुम्हारा)
4. छोटे व अपने बराबर वालों के लिए: तुम (तुम्हें, तुम्हारा)
5. बड़ों के लिए: आप (आपने, आपका)

स्मरणीय तथ्य

1. संज्ञा के स्थान पर प्रयोग होने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं।
2. अपने लिए मैं, दूसरों के लिए तुम का प्रयोग होता है। आदर के तुम के स्थान पर आपका प्रयोग होता है।

निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर छांटकर लिखिए:

Q1

संज्ञा शब्द के स्थान पर प्रयोग होने वाले शब्द कहलाते हैं:

[A]. विशेषण
[B]. सर्वनाम
[C]. इनमें से कोई नहीं
Q2

‘मुझे’ शब्द है

[A]. संज्ञा
[B]. सर्वनाम
[C]. इनमें से कोई नहीं
रिक्त स्थानों पर सामने दिए सर्वनाम में से छाँटकर लिखिए:

1. _____ घर जा रही है। (वह/मैं)
2. सामने ही ____ विद्यालय है। (वे/हमारा)
3. _______ काम कर रहा है। (तुम/वह)
4. _________ कब आए? (आप/मैं)

उत्तर:
1. वह
2. हमारा
3. वह
4. आप

निम्नलिखित शब्दों में से सर्वनाम शब्दों को छाँटकर लिखिए:

1. उसने अपना पाठ याद कर लिया।
2. अभी-अभी कोई आया है।
3. हम पढ़ रहे हैं।
4. आप बहुत अच्छे हैं।
5. तुम क्या खा रहे हो।

उत्तर:
1. उसने
2. कोई
3. हम
4. आप
5. तुम

हिन्दी व्याकरण अध्याय 9 कक्षा 1 के विद्यार्थियों के कितना महत्वपूर्ण है?

यह अध्याय व्याकरण के अनुसार महत्वपूर्ण है। सर्वनाम शब्द वाक्य निर्माण में संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होते हैं।

NCERT कक्षा 1 व्याकरण का अध्याय 9 को सीखने का आसान तरीका क्या है?

सर्वप्रथम सर्वनाम शब्दों की एक सूची बनाएं। कौन सा सर्वनाम किस संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त किया जाएगा इसको सारणीबद्ध करके आसानी से याद किया जा सकता है।

हिन्दी व्याकरण कक्षा 1 के अध्याय 9 से छात्रों को क्या सीखने को मिलेगा?

सर्वनाम की सही जानकारी हो जाने के बाद वाक्य निर्माण आसानी से किया जा सकता है। अतः इस अध्याय के अध्ययन से छात्र संज्ञा और सर्वनाम के भेद को स्पष्ट रूप से जान पाएंगे।

कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 9 सर्वनाम
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण सर्वनाम
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 9
कक्षा 1 व्याकरण अध्याय 9 सर्वनाम
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण पाठ 9 सर्वनाम
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण में सर्वनाम