कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 4 क्रिया

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 4 क्रिया – कार्य का होना या करना के बारे में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए नए पाठ्यक्रम पर आधारित प्रश्न उत्तर यहाँ दिए गए हैं। हिंदी व्याकरण कक्षा 2 की पुस्तक में दिए गए पाठ 4 में चित्रों के माध्यम से क्रिया के होने को व्यक्त किया गया है। चित्रों के माध्यम से बच्चे आसानी से और जल्दी समझ जाते हैं। चित्रों के साथ साथ सरल भाषा में परिभाषा भी दी गई है ताकि समझ आसानी से आ सके।

कक्षा 2 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 4 क्रिया

कक्षा 2 सीबीएसई ऐप

iconicon

क्रिया

किसी काम के होने या करने को ही क्रिया कहते हैं।

इन चित्रों को देखकर बताइए कि इनमें क्या हो रहा है? लिखिए:

1. किसान ____
2. गाय _____
3. अध्यापिका _____
4. पक्षी ________
5. लड़के _______
6. बालिका _____

उत्तर:
1. किसान खेत जोत रहा है।
2. गाय घास चार रही है।
3. अध्यापिका पढ़ा रही है।
4. पक्षी उड़ रही है।
5. लड़के खेल रहे हैं।
6. बालिकायें डांस कर रही हैं।

इन चित्रों में कोई-न-कोई काम हो रहा है।

कभी कुछ-न-कुछ काम करते हैं। कुछ काम किए जाते हैं और कुछ काम अपने आप हो जाते हैं। जैसे:

1. सुप्रिया पानी पी रही है। (काम किया जा रहा है।)
2. बारिश हो रही है। (काम अपने अपने-आप हो रहा है।)

कुछ अन्य क्रिया शब्द

कॉलम 1कॉलम 2
उड़नाहँसना
पढ़नानहाना
दौड़नाचढ़ना
नाचनादौड़ना
बुननारोना
कूदनापीना

स्मरणीय तथ्य

जिन शब्दों से किसी काम के करने या होने का पता चले, उन्हें क्रिया कहते हैं। हँसना, रोना, चलना, खाना, पढ़ना, लिखना आदि सभी क्रियाएँ हैं।

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर छांटकर लिखिए

1. क्रिया के भेद होते हैं:
(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) चार
2. क्रिया कहते हैं
(A) जिन शब्दों से किसी काम के नहीं होने का पता चलता है।
(B) किसी काम के होने, करने का बोध कराने वाले शब्द।

उत्तर:
1. B
2. B

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

क्रिया किसे कहते है? उदाहरण दीजिए।

जिन शब्दों से किसी काम के करने या होने का पता चले, उन्हें क्रिया कहते हैं। जैसे:
चलना, खाना, पढ़ना, लिखना आदि सभी क्रियाएँ हैं।

खाली स्थान में सही क्रिया शब्द चुनकर वाक्य पूरे कीजिए:

1. पिताजी, मुझे एक रूपया ________। (दो / दीजिए)
2. मेरे चाचा जी दिल्ली में ______। (रहते हैं / रहता है)
3. मेरी माँ स्कूल में ________। (पढ़ते हैं / पढ़ाती हैं)
4. उन लोगों ने चिट्ठी _______। (लिखते हैं / लिखी है)
5. तुम लोग कहाँ _______। (जा रहे हो / जा रहे हैं)

उत्तर:
1. दीजिये
2. रहते हैं
3. पढ़ाती हैं
4. लिखी है
5. जा रहे हो

नीचे लिखे वाक्यों में क्रिया शब्द को छांटकर लिखिए:

1. माँ बच्चे को दूध पिला रही है।
2. बच्चे बाग में खेल रहे हैं।
3. नेहा पत्र लिखेगी।
4. मंदिर में घंटा बज रहा है।
5. बंदर पेड़ से कूदा।

उत्तर:
1. पिला (पिलाना)
2. खेल (खेलना)
3. लिखेगी (लिखना
4. बज (बजना)
5. कूदा (कूदना)

नीचे कुछ शब्द दिए हैं। जो क्रिया नहीं है, उसे पंक्ति के सामने रिक्त स्थानों में लिखे:

1. सागर, दौड़ना, गाय, बैठना ____
2. नहाना, जाना, महल, बोला ____
3. खाया, पुस्तक, खिचना ______

उत्तर:
1. गाय
2. महल
3. पुस्तक

हिन्दी व्याकरण अध्याय 4 कक्षा 2 के विद्यार्थियों के लिए कितना महत्वपूर्ण है?

इस अध्याय में क्रिया के बारे में बताया गया है। बिना क्रिया के वाक्यों का निर्माण नहीं हो सकता इसलिए क्रिया शब्दों के बारे जानना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

NCERT कक्षा 2 व्याकरण का अध्याय 4 को कैसे आसानी से सीख सकते हैं?

सभी लोग दैनिक जीवन में बहुत सारे काम करते हैं। इनको देखकर क्रिया के बारे में बहुत सारी जानकारी मिल जाती है। इनके माध्यम से क्रियाओं को आसानी से समझ सकते हैं।

हिन्दी व्याकरण कक्षा 2 के अध्याय से छात्रों को क्या सीखने को मिलेगा?

इस अध्याय को पढ़ने के बाद छात्र क्रिया शब्दों को अच्छी तरह से समझ सकते हैं और वाक्यों में किस तरह से इस्तेमाल होते हैं इसका भी ज्ञान प्राप्त होगा।

एनसीईआरटी कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 4 क्रिया
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 4 क्रिया
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण क्रिया
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण पाठ 4 क्रिया
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण में क्रिया