एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 14 फूल

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 14 फूल के प्रश्नों के उत्तर विस्तार से सरल भाषा में सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए यहाँ दिए गए हैं। विद्यार्थी कक्षा 6 हिंदी अध्याय 14 में अध्ययन करेंगे कि किस प्रकार कवि ने फूल के विभिन्न अच्छे गुणों को बताया है और हमें फूल की तरह ही अच्छा बनने को कहा गया है।

अभ्यास के प्रश्न उत्तर

समान अर्थवाले शब्दों को रेखा खींचकर मिलाओ

    1. रिझाना – लजाना
    2. शरमाना – अच्छा लगना
    3. मौज मनाना – सुगंधित होना
    4. महकना – खुशी मनाना
    5. भाना – आकर्षित करना

उत्तर:
1. रिझाना – आकर्षित करना
2. शरमाना – लजाना
3. मौज मनाना – खुशी मनाना
4. महकना – सुगंधित होना
5. भाना – अच्छा लगना

सीबीएसई अध्ययन के लिए ऐप

iconicon

कविता की पंक्तियाँ पूरी करो।

1. छोटी-सी बगिया में देखो कितने रंग जमाते फूल
2. इधर मटकते उधर मटकते तनिक नहीं शरमाते फूल
3. झूम-झूम कर मौज मनाते सबका मन बहलाते फूल

‘फूल’ कविता में फूलों द्वारा सभी का स्वागत कैसे किया जाता है?
‘फूल’ कविता में फूलों द्वारा सभी का स्वागत मानो अपना सिर हिला कर किया जाता है।

कविता के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो।

फूल सबका मन किस तरह मोह लेते हैं?
फूल रंग-बिंरगे प्यारे प्यारे लगते हैं और झूम-झूम कर मौज मनाते हुए सबका मन मोह लेते हैं।
फूल किसे अपने पास बुलाते हैं?
फूल तितली और भँवरे को अपने पास बुलाते हैं।

फूल सबका मन कैसे बहलाते हैं?
फूल ताथई-ताथई नाच-नाचकर और झूम-झूम कर सबका मन बहलाते हैं।
फूल सबके मन को क्यों भाते हैं?
फूल अपने रंग और सुंदरता के कारण सबके मन को भाते हैं।

समान अर्थ वाले शब्दों को समझने के लिए छात्रों को किस प्रकार तैयारी करनी चाहिए?
समान अर्थ वाले शब्दों को समझने के लिए छात्रों को रेखा खींचकर मिलान प्रक्रिया का उपयोग करना चाहिए। जिससे शब्दों के एक-समान होने का पता चलता है।

कवि ने ‘फूल’ कविता में फूलों की तुलना किसके साथ की है?
कवि ने ‘फूल’ कविता में फूलों की तुलना छोटे बच्चों के साथ की है।

कविता “फूल” का भावार्थ क्या है?

कविता “फूल” में कवि ने फूल की सुंदरता का वर्णन किया है। फूलों के कारण बगिया सुंदर बन जाती है। जो भी व्यक्ति बगिया में आता है, सुंदर फूलों को देखकर प्रसन्न हो उठता है। हवा में झूमते फूल ऐसे लगते हैं मानो वे सबका स्वागत करने के लिए सिर हिला रहे हों। फूल प्रत्येक ऋतु में प्रसन्न रहते हैं। वे हमें भी प्रसन्न रहने का संदेश देते हैं। ये रंग-बिरंगे प्यारे फूल छोटे बच्चों की तरह सब को अच्छे लगते हैं।

‘फूल’ कविता में फूलों द्वारा हमें कौन सी शिक्षा दी गई है?
‘फूल’ कविता में फूलों द्वारा हमें हर मौसम में खुश रहने और खुशियाँ बिखराने की शिक्षा मिलती है। फूल सभी को अपनी अच्छाइयों से लुभा लेते हैं। अपनी महक चारों ओर फैला देते हैं और सभी को अपनी ओर आकृषित करते हैं।

‘फूल’ कविता के आधार पर फूलों की पाँच अच्छाई के बारे में लिखो?
‘फूल’ कविता के आधार पर फूलों की पाँच अच्छाई निम्नलिखित हैं:

    1. फूल सभी का मन मोह लेते हैं।
    2. सभी को अपनी ओर आकृषित करते हैं।
    3. हर मौसम में खुशियाँ फैलाते हैं।
    4. बगीचे में आने वाले सभी का स्वागत करते हैं।
    5. सभी के लिए मनभावन होते हैं।
‘फूल’ कविता में कौन-कौन से समान अर्थ वाले शब्द आए है?

‘फूल’ कविता में समान अर्थ वाले शब्द निम्नलिखित है:
रिझाना, शरमाना, मौज मनाना, महकना और भाना आदि हैं।

‘फूल’ कविता से पाँच शब्दार्थ लिखिए?
‘फूल’ कविता से पाँच शब्दार्थ निम्नलिखित है:

    • बगिया- छोटा बगीचा।
    • भाना – अच्छा लगना।
    • खुश होना – प्रसन्न होना।
    • मटकना – नृत्य की मुद्रा।
    • रंग-ज़माना – प्रभावित करना।
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी पाठ 14 फूल
कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 14 फूल
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 14