एनसीईआरटी समाधान कक्षा 5 हिंदी अध्याय 14 बाघ आया उस रात

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 5 हिंदी अध्याय 14 बाघ आया उस रात के प्रश्नों के उत्तर तथा अभ्यास में दिए गए अतिरिक्त प्रश्नों के हल सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए विद्यार्थी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 5 हिंदी विषय में रिमझिम पुस्तक के पाठ 14 को विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ दिए गए समाधान का प्रयोग करके इसे सरलता से समझा जा सकता है।

‘वो इधर से निकला, उधर चला गया’ यह बात कौन और किसे बता रहा था?

“वो इधर से निकला, उधर चला गया” यह बात पाँच साल का बेटू बाबा को बता रहा था।

दूसरे बालक ने बाघ के बारे में क्या प्रश्न किया था?
दूसरे बालक ने बाघ के बारे में, बेटू से प्रश्न किया कि “बाघ कहीं काम नहीं करता क्या – किसी दफ्तर या कॉलेज में भी नहीं”।

बेटू ने किस बात के लिए अपने बाबा को आगाह किया?

बेटू ने अपने बाबा को बाघ के ख़तरे के लिए आगाह करते हुए कहा, “अब रात को बाहर निकलकर बाथरूम न जाना”।

बेटू ने बाबा को बाघ के बारे में क्या-क्या जानकारी दी?

बेटू ने बाबा को बताया कि बाघ झरने के पास अपने दो बच्चों के साथ रहता है। बाघिन पूरा दिन बच्चों पर पहरा देती है। बाघ दिन में सोता रहता है या बच्चों के साथ खेलता रहता है।

भारत में बाघों के संरक्षण के लिए क्या-क्या किया जा रहा है?

बाघ भारत में एक संरक्षित वन्य प्राणी है। देश भर में बाघों के संरक्षण और पुनर्वास के लिए अनेक राष्ट्रीय अभ्यारणों की स्थापना की गई है। जहाँ पर बाघों के संवर्धन के लिए प्राकृतिक वातावरण प्रदान किया गया है। साथ ही बाघों को शिकारियों से बचाने के लिए कठोर कानून बनाये गए हैं।

भारत में बाघों के लिए अभ्यारणों के नाम बताइए तथा वे किस-किस राज्य में स्थित हैं?

बहुत सारे राष्ट्रीय अभ्यारण हैं जहाँ बाघ बहुतायत में पाए जाते हैं। भारत में बाघों के लिए अनेक अभ्यारण हैं जो देश के विभिन्न राज्यों में स्थित हैं। देश कुछ मुख्य बाघ अभ्यारण निम्न हैं:

    • जिम कार्वेट टाइगर रिज़र्व (उत्तराखंड)
    • रणथम्बोर टाइगर रिज़र्व (राजस्थान)
    • सुंदरवन टाइगर रिज़र्व (पश्चिम बंगाल)
    • बांधवगढ़ राष्ट्रीय पार्क (मध्य प्रदेश)
    • सरिस्का टाइगर रिज़र्व (राजस्थान)
    • पन्ना राष्ट्रीय पार्क (मध्य प्रदेश)
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 5 हिंदी अध्याय 14 बाघ आया उस रात