एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी अध्याय 13 सूरज जल्दी आना जी

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी अध्याय 13 सूरज जल्दी आना जी रिमझिम के सभी प्रश्न उत्तर तथा शब्द अर्थ सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए विद्यार्थी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 2 हिंदी के प्रश्नों के उत्तर को सरलता से लिखा गया है ताकि प्रत्येक विद्यार्थी इसे आसानी से समझ सके। कक्षा 2 हिंदी पाठ 13 में एक कविता है जिसमें बच्चे सूरज को जल्दी उगने के लिए कहते हैं। इस कविता पर आधारित अभ्यास पुस्तिका भी नीचे दी गई है जो अतिरिक्त अभ्यास के लिए उपयोगी है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी अध्याय 13

कक्षा 2 के लिए सीबीएसई समाधान

iconicon

कक्षा 2 हिंदी अध्याय 13: कविता का भावार्थ

इस कविता में बरसात से परेशान एक छोटी बालिका सूरज से जल्दी आने की बात कहती हैI बालिका कहती है कि एक कटोरी गोरी धूप लेकर जल्दी आनाI मेरे घर के आस-पास घना कुहरा छाया हुआ है जिससे आर-पार देखना भी मुश्किल हैI ऐसा लगता कि यह बिन बुलाये मेहमान की तरह आकर बैठ गया हैI कल की बारिस में जो कपड़े भीग गए थे वो अभी तक गीले हैंI घर की दीवारें, खिड़की तथा दरवाजे सभी भीग जाने से सील गए हैंI

कविता में धूप का रंग गोरा बताया गया है। तुम्हें धूप का रंग कैसा लगता है?

उत्तर:
धूप का रंग हल्का पीला होता हैI

कौन-से मौसम में धूप बिल्कुल नहीं सुहाती। तब तुम धूप से बचने के लिए क्या-क्या करती हो? जैसे: छाता लेकर जाते हैं।

उत्तर:
गर्मी के मौसम में धूप बिल्कुल नहीं सुहाती, हम धूप से बचने के लिए बहुत सारे उपाय करते हैं:
(i) छाता लेकर जाते हैं।
(ii) ठन्डे पेय पदार्थों का सेवन करते हैं
(iii) ज्यादा गर्मी लगाने पर छायादार स्थानों का आश्रय लेते हैंI
(iv) हलके रंग के कपड़े पहनते हैंI

नीचे दिए शब्दों के आगे चार-चार शब्द लिखे हैं। इन चारों में से एक-एक शब्द अलग है। बताओ कि अलग शब्द कौन-सा है? वह शब्द बाकी सबसे अलग क्यों है? बारिश – पानी, गीला, बादल, पटना घर – दरवाजा, खिड़की, साबुन, दीवार सूरज – धरती, धूप, पसीना, गरमी कटोरी – कड़ाही, तश्तरी, चूल्हा, गिलास

उत्तर:
बारिश: पानी, गीला, बादल, पटना (इसमें पटना को छोड़कर सभी शब्द बारिश से सम्बंधित हैंI)
घर: दरवाजा, खिड़की, साबुन, दीवार (साबुन को छोड़कर सभी शब्द घर से सम्बंधित हैंI)
सूरज: धरती, धूप, पसीना, गरमी (धरती को छोड़कर सभी शब्द सूरज से सम्बंधित हैंI)
कटोरी: कड़ाही, तश्तरी, चूल्हा, गिलास (चूल्हा को छोड़कर सभी शब्द बर्तनों के नाम हैंI)

कुहासे का मतलब है कोहरा या धुँध। कोहरा किस मौसम में छा जाता है?

उत्तर:
कोहरा बरसात और सर्दी के मौसम में छा जाता हैI

शब्दअर्थ
कुहासाधुंध, कोहरा
सीलेनमी होना
टिकनाठहरना
बहानाताल-मटोल
धूपसूरज की रोशनी
कक्षा 2 हिन्दी अध्याय 13 के अनुसार सूर्य का रोजाना आना क्यों जरुरी है?

संसार को संतुलित तरीके से निष्पादन के लिए सूर्य का रोजाना समय पर उदय होना आवश्यक है जिससे कि प्राणी और पेड़-पौधे अपने क्रिया कलाप संपन्न कर सकेंI

हिन्दी कक्षा 2 के अध्याय 13 में वर्णित सूर्य की रोशनी से क्या मिलता है? उत्तर:

सूर्य की रोशनी से प्रकाश और ऊष्मा मिलती जिससे अनेक कार्य संपन्न होते हैंI

कक्षा 2 हिन्दी का अध्याय 13 का आशय क्या है?

बरसात के बाद धूप निकलने का इन्तजार सभी को रहता है क्योंकि कई बार कपड़े गीले हो जाते हैं रास्तों में कीचड़ हो जाता है तो उसे सुखाने के लिए सूरज का निकलना आवश्यक हो जाता हैI

कक्षा 2 हिंदी अध्याय 13 अभ्यास पुस्तिका
कक्षा 2 हिंदी अध्याय 13 अभ्यास के प्रश्न उत्तर
कक्षा 2 हिंदी अध्याय 13 अभ्यास के प्रश्न
कक्षा 2 हिंदी अध्याय 13 अभ्यास के लिए किताब