कक्षा 11 गणित एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 11 गणित के लिए एनसीईआरटी समाधान शैक्षणिक सत्र 2023-24 के अनुसार हिंदी माध्यम और अंग्रेजी मीडियम में यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। 11वीं कक्षा गणित के विद्यार्थी एनसीईआरटी पुस्तक में दी गए सभी प्रश्नावली के हल का अभ्यास दिए गए समाधानों की मदद से कर सकते हैं। वर्ग 11 गणित की प्रत्येक एक्सरसाइज के हल विस्तार से उचित सूत्रों के माध्यम से हल किए गए हैं ताकि विद्यार्थिओं को कोई परेशानी न हो। कक्षा 11 एक सभी विषयों के लिए कक्षा 11 समाधान ऐप डाउनलोड करें।
कक्षा 11 गणित के सभी अध्याय सत्र 2023-24 के लिए
अध्याय 1. समुच्चय
अध्याय 2. संबंध एवं फलन
अध्याय 3. त्रिकोणमितीय फलन
अध्याय 4. सम्मिश्र संख्याएँ और द्विघातीय समीकरण
अध्याय 5. रैखिक असामिकाएँ
अध्याय 6. क्रमचय और संचय
अध्याय 7. द्विपद प्रमेय
अध्याय 8. अनुक्रम तथा श्रेणी
अध्याय 9. सरल रेखाएँ
अध्याय 10. शंकु परिच्छेद
अध्याय 11. त्रिविमीय ज्यामिति का परिचय
अध्याय 12. सीमा और अवकलज
अध्याय 13. सांख्यिकी
अध्याय 14. प्रायिकता

कक्षा 11 गणित समाधान तथा अध्ययन करने का सही तरीका

विद्यार्थिओं को 11वीं कक्षा की गणित पिछली कक्षाओं की अपेक्षा कुछ कठिन लगती है। पिछली कक्षाओं में तो एक दो महीनों में भी तैयारी करके उत्तीर्ण होने लायक या उससे अधिक अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। परन्तु कक्षा 11 की गणित का पाठ्यक्रम पहले से भिन्न है। किसी भी अध्याय को हल करने के कुछ अन्तराल के बाद इसका पुनः अभ्यास जरुरी है। ऐसा नहीं करने पर हम इस अध्याय को लगभग पूरी तरह से भूल जाएँगे। पाठ के अंत में दी गई विविध प्रश्नावली के प्रत्येक प्रश्न का हल समझ कर करना आवश्यक है इनको याद करने की कोशिश न करें।

कक्षा 11 गणित के लिए प्रतिदिन समय

नियमित अध्ययन से विद्यार्थी कम समय में अधिक ज्ञान अर्जित कर सकते हैं। यदि हम प्रतिदिन प्रत्येक विषय को उचित समय दें तो हमें कभी भी अनावश्यक परिश्रम नहीं करना पड़ता है। यहाँ तक कि परीक्षा की तैयारी भी केवल नियमित अध्ययन मात्र से हो जाती है। हमें कोशिश यही करनी चाहिए कि गणित विषय को प्रतिदिन कम से कम 1 से 2 घंटे का समय अध्ययन अवश्य दें। आधे समय में किसी नए पाठ का अध्ययन करें और आधे समय में पुनरावृति करें।

कक्षा 11 एनसीईआरटी पुस्तक से परीक्षा की तैयारी

यदि विद्यार्थी 11वीं कक्षा में गणित के लिए एनसीईआरटी पुस्तक से अपने पाठ्यक्रम के लिए पढाई करते है तो वे परीक्षा से पहले प्रत्येक अध्याय की विविध प्रश्नावली का समाधान निकालकर अभ्यास अवश्य करें। परीक्षा में कुछ प्रश्न विविध प्रश्नावली से भी पूंछे जाते हैं। यदि विद्यार्थिओं ने इस प्रश्नावली के प्रश्नों को पहले से नहीं किया है तो उन्हें परीक्षा में इन प्रश्नों के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विविध प्रश्नावली के कई प्रश्न ऐसे हैं जो किसी अन्य प्रश्नावली में दिए गए प्रश्नों से बिलकुल अलग हैं।