एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 7 उठ किसान ओ

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 7 उठ किसान ओ के प्रश्न उत्तर अभ्यास में दिए आगे अतिरिक्त सवाल जवाब सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड के छात्रों के लिए सत्र 2024-25 के लिए यहाँ दिए गए हैं। कक्षा 8 दूर्वा के पाठ 7 उठ किसान ओ कविता के अंतर्गत छात्र किसान और कर सम्बंध के बारे में पढेंगे जो आसमान में बादल घिर आने पर किसान का चेहरा खुशी से चमक उठता है और वह अपने खेतों की और चल पड़ता है।

छिपा है कौन?
हरा खेत जब लहराएगा
हरी पताका फहराएगा
छिपा हुआ बादल तब उसमें
रूप बदलकर मुसकाएगा
कविता में हम पाते हैं कि सावन की हरियाली बादलों के कारण ही हुई है इसलिए कवि को उस हरियाली में मुस्कराते बादल ही दिखाई देते हैं। बताओ, कवि को इन सब में कौन दिखाई दे सकता है
गर्म हवा में। लू के थपेड़े।
जला देने वाली भयंकर गर्मी

सागर में उठती ऊँची-ऊँची लहरें।
भंयकर तूफान

सुगंध फैलाता हुआ फूल।
चारों ओर फैली खुशबू

चैन की नींद सोती हुई बालिका।
निश्चिंत बालिका

तेरे हरे-भरे सावन के साथी ये आए हैं। क्या बादल हरे-भरे सावन के साथी हैं अथवा किसान के? या दोनों के।

सावन बादल और किसान दोनों के लिए बहुत ही अच्छा मौसम है। किसान के हरे-भरे खेत लहलहाते हैं और बादलों से मौसम और भी सुहाना हो जाता है।

तेरे लिए, अकेले तेरे लिए, कहाँ से चलकर आई ̧ क्या सचमुच पुरवाई केवल किसान के लिए चलकर आई है? वह कहाँ से चलकर आई होगी?
पुरवाई सभी के लिए आनन्ददायक होती है मगर किसान कि लिए कुछ ज्यादा ही क्योंकि उसके खेत लहलहाने लगते हैं।

तेरे प्राणों में भरने को नया राग लाए हैं बादल ऐसा क्या लाए हैं जिससे किसान के प्राणों में नया राग भर जाएगा?

बादलो के गरज कर बरसने से चारों तरफ हरियाली छा जाती है धरती की प्यास बुझ जाती है किसान के खेती भी लहलहाने लगते हैं और वह भी खुशी से झूमने लगता है। इसीलिए कवि ने बादलो के प्राणों में नया राग भरने की संज्ञा दी है।

कविता के आधार पर बताओ कि
जब हरा खेत लहरायेगा तो क्या होगा?
जब हरा खेत लहराएगा तो ऐसा लगेगा माना कोई हरी पताका फहरा रहा हो ।

बादलों के घिर आने पर कवि किसान को उठने के लिए क्यों कहता है?
बादलों के घिर आने पर कवि किसान को उठने के लिए इसलिए कहता है क्योंकि बादल उसके खेतों में पानी देने के लिए आए हुए है।

रूप बदल कर बादल किसान के कौन से सपनों को साकार करेगा?
रूप बदल कर बादल किसान को लहलहाते खेत और खुशहाली देगा तथा उसके सपनों को साकार करेगा।

यह संदेशा ले कर आई, सरस मधुर शीतल पुरवाई, पुरवाई किसान के लिए क्या संदेशा लेकर आई होगी?

मधुर शीतल पुरवाई पहाड़ों से चलने वाली हवा जो किसान का मन मोह लेती हे वह उसके लिए खुशी और उन्नति का संदेशा लाई होगी।

“काले बादल तनिक देख तो।“
तुम भी अपने ढंग से ‘तनिक’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए पाँच वाक्य बनाओ।
उत्तर:
(क) तनिक धीरे चलो।
(ख) तनिक उधर सरको।
(ग) तनिक धैर्य से काम लो।
(घ) तनिक घूम के आते हैं।
(ङ) तनिक इधर देखो।

वर्षा से जुडे़ या वर्षा के बारे में कुछ और मुहावरे खोजो। उनका प्रयोग करते हुए एक-एक वाक्य बनाओ।

वर्षा जब कृषि सुखाने (फ़सल सूख जाने के बाद वर्षा का कोई महत्त्व नहीं होता): जब रामू की फ़सल बिना पानी के सूख गयी उसके बाद वर्षा हुई। किसी ने ठीक ही कहा है, का वर्षा जब कृषि सुखाने।
आसमान टूट पड़ना (मुसीबत आना): उसके पिता की मृत्यु के बाद तो जैसे सुरेश पर दुखों का आसमान टूट पड़ा।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 7 उठ किसान ओ
कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 7 उठ किसान ओ
कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 7 के प्रश्न उत्तर
कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 7 के सवाल जवाब