एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित प्रश्नावली 3.3

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित प्रश्नावली 3.3 चतुर्भुजों को समझना के हल हिंदी और अंग्रेजी में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए यहाँ दिए गए हैं। कक्षा 8 गणित की प्रश्नावली 3.3 के सभी प्रश्न अभ्यास के सवाल जवाब विस्तार से समझाकर बताए गए हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित प्रश्नावली 3.3

चतुर्भुजों के प्रकार

एक चतुर्भुज की भुजाओं व कोणों की प्रकृति के आधार पर इसे विशेष नाम दिए जाते हैं।

    • 1. वर्ग
    • 2. आयत
    • 3. समान्तर चतुर्भुज
    • 4. विषमकोण समचतुर्भुज
    • 5. समलम्ब चतुर्भुज
    • 6. चक्रीय चतुर्भुज
    • 7. पतंगाकार चतुर्भुज

वर्ग, आयत और समांतर चतुर्भुज

वर्ग
यदि किसी चतुर्भुज की चारों भुजाएं बराबर हों और चारो कोण समकोण हों तो उस चतुर्भुज को वर्ग कहते है।
आयत
सा चतुर्भुज जिसके चारों अन्तःकोण समकोण (= 90° के) हों उसे आयत कहते हैं। आयत एक ऐसा चतुर्भुज है जिसकी आमने सामने की भुजाएं समांतर होती है, “आयत” कहलाता है।
समांतर चतुर्भुज
समांतर चतुर्भुज एक ऐसा चतुर्भुज है, जिसके विपरीत भुजाएँ एक दूसरे के समानांतर और समान होते हैं। इसका आंतरिक विपरीत कोण भी एक दुसरे से बराबर होते है।

विषमकोण, समलम्ब तथा चक्रीय चतुर्भुज

विषमकोण समचतुर्भुज
वह समान्तर चतुर्भुज, जिसकी चारों भुजाएँ बराबर होती हैं, किन्तु कोई कोण समकोण अर्थात् 90⁰ का नहीं होता है, विषमकोण समचतुर्भुज कहलाता है।
समलम्ब चतुर्भुज
समलम्ब चतुर्भुज चार भुजाओं वाली एक ज्यामितीय आकृति (चतुर्भुज) है जिसकी कोई दो सम्मुख भुजाएँ समान्तर किन्तु असमान होतीं हैं।
चक्रीय चतुर्भुज
चक्रीय चतुर्भुज एक ऐसा चतुर्भुज होता है जिसके चारों शिखर वृत्त की परिधि पर होते हैं।
पतंगाकार चतुर्भुज
यह चतुर्भुज पतंग के आकृति का होता है। इसमें दो दो भुजाये समान होती है तथा इसके विकर्ण केंद्र पर समकोण बनाते है। पतंगाकार चतुर्भुज में कोण A एवं C भी समान होते है।

समांतर चतुर्भुज के अवयव

एक समांतर चतुर्भुज ABCD दिया गया है। AB और DC, इसकी सम्मुख भुजाएँ हैं। AD तथा BC सम्मुख भुजाओं का दूसरा युग्म बनाते हैं। ∠A और ∠C सम्मुख कोणों का एक युग्म है और इसी प्रकार ∠B तथा ∠D सम्मुख कोणों का एक दूसरा युग्म है।
समांतर चतुर्भुज के कोण
समांतर चतुर्भुज के सम्मुख कोण बराबर माप के होते हैं।
समांतर चतुर्भुज के विकर्ण
समांतर चतुर्भुज के विकर्ण एक दूसरे को समद्विभाजित करते हैं।
साधारणतया समांतर चतुर्भुज के विकर्ण बराबर माप के नहीं होते।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित प्रश्नावली 3.3 सवाल जवाब
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित प्रश्नावली 3.3 के हल
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित प्रश्नावली 3.3 के प्रश्न उत्तर
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित प्रश्नावली 3.3 नए सत्र के लिए
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित अभ्यास 3.3