एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 3.2

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 3.2 संख्याओं के साथ खेलना के अभ्यास के सभी प्रश्नों के सरल रूप में हल सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए यहाँ दिए गए हैं। कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 3.2 के हल राजकीय बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए भी उपयोगी हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 3.2

अभाज्य तथा भाज्य संख्याएँ

अभाज्य
वे संख्याएँ जिनके गुणनखंड 1 और स्वयं वह संख्या ही होते हैं अभाज्य संख्याएँ कहलाती हैं।
उदाहरण:
कुछ संख्याएँ जैसे: 2, 3, 5, 7, 11 इत्यादि ऐसी हैं जिनके ठीक दो गुणनखंड (1 और स्वयं वह संख्या) हैं। ये संख्याएँ अभाज्य संख्याएँ हैं।
भाज्य संख्याएँ
वे संख्याएँ जिनके दो से अधिक गुणनखंड होते हैं भाज्य संख्याएँ कहलाती हैं।
कुछ संख्याएँ जैसे 4, 6, 8, 9, 10 इत्यादि ऐसी हैं, जिनके दो से अधिक गुणनखंड हैं, ये संख्याएँ भाज्य संख्याएँ हैं।
क्या आप जानते हैं कि 1 न तो अभाज्य संख्या है और न ही भाज्य संख्या है।

सम तथा विषम संख्याएँ

सम संख्याएँ
वह संख्या जिसके इकाई के स्थान पर 0, 2, 4, 6 या 8 अंक हों एक सम संख्या होगी। आप पाएँगे कि इनमें से प्रत्येक 2 का एक गुणज है।
विषम संख्याएँ
ऐसी प्राकृतिक संख्या जो 2 से पूर्णतः से विभाजित न हो उन्हें विषम संख्याएँ कहते हैं। जिस संख्या के अंत में 1, 3, 5, 7, 9 आता हैं वो सभी विषम संख्याएँ कहलाती हैं।
हम कहते हैं कि वह संख्या जिसके इकाई के स्थान पर 0, 2, 4, 6 या 8 अंक हों एक सम संख्या होगी। इसलिए संख्याएँ 350, 4862 और 59246 सम संख्याएँ हैं। संख्याएँ 457, 2359 और 8231 विषम संख्याएँ हैं।

कुछ रोचक तथ्य

सम तथा विषम संख्याओं के कुछ रोचक तथ्य:

    • सबसे छोटी सम संख्या कौन-सी है? यह 2 है। सबसे छोटी अभाज्य संख्या कौन-सी है? पुनः यह संख्या 2 है। इस प्रकार, 2 सबसे छोटी अभाज्य संख्या है जो एक सम संख्या भी है।
    • 2 के अतिरिक्त अभाज्य संख्याएँ 3, 5, 7, 11, —- हैं। क्या आप इस सूची में कोई सम संख्या देख रहे हैं? नहीं, सभी संख्याएँ विषम हैं। इस प्रकार, हम कह सकते हैं कि 2 के अतिरिक्त सभी अभाज्य संख्याएँ विषम हैं।
कक्षा 6 गणित 3.2 के लिए स्मरणीय तथ्य
    1. संख्या 2 सबसे छोटी अभाज्य संख्या है जो एक सम संख्या भी है। अन्य सभी अभाज्य संख्याएँ विषम होती हैं।
    2. दो संख्याएँ जिनका सार्व गुणनखंड केवल 1 हो, सह-अभाज्य संख्याएँ कहलाती हैं।
    3. यदि एक संख्या दूसरी संख्या से विभाज्य है, तो वह दूसरी संख्या के प्रत्येक गुणनखंड से भी विभाजित होगी।
    4. वह संख्या जो दो सह-अभाज्य संख्याओं से विभाज्य होती है, उनके गुणनफल से भी विभाज्य होगी।
    5. वह संख्या जिसके दो ही गुणनखंड होते हैं, संख्या स्वयं और 1, अभाज्य संख्या कहलाती है। जिन संख्याओं के दो से अधिक गुणनखंड होते हैं वे संख्याएँ भाज्य संख्याएँ कहलाती हैं।
कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 3.2 एनसीईआरटी समाधान
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 3.2
कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 3.2