कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 1 संज्ञा

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 1 नाम वाले शब्द – संज्ञा के लिए अभ्यास, रिक्त स्थान तथा अन्य प्रश्न सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 1 के विद्यार्थियों के लिए हिंदी व्याकरण में संज्ञा के अभ्यास के लिए चित्रों के माध्यम से कई प्रश्न दिए गए हैं ताकि बार बार दोहराने से हिंदी व्याकरण में संज्ञा के प्रयोग के बारे में सीख सकें।

कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 1 संज्ञा

कक्षा 1 के लिए ऐप

iconicon

संज्ञा

प्रत्येक वस्तु का कोई ना कोई नाम होता है। व्याकरण की भाषा में उसे संज्ञा कहा जाता है। संज्ञा के कुछ उदाहरण: यहाँ पर संज्ञा के कुछ अलग-अलग उदाहरण दिए गए हैं।
1. विद्यालय: विद्यालय उस भवन का नाम हैजिसमें विद्यार्थी पढ़ते हैं।
2. बाघ: एक विशेष जंगली जानवर का नाम है।
3. महात्मा गाँधी: एक महापुरुष का नाम है जिसने भारत को आजादी दिलवायी।
4. मोर: एक विशेष पक्षी का नाम है जिसके पंख अत्यंत सुन्दर होते हैं।
5. स्याही: लिखने के लिए प्रयुक्त होने वाला एक प्रकार का रंग।
6. सेब: एक विशेष प्रकार का फल।
7. सैनिक: देश की रक्षा करने वाले लोग
8. किताब: पढ़ने की सामग्री
9. बालक: एक विशेष आयु वर्ग का पुरुष

ये सभी संज्ञा हैं।

नीचे दिए गए चित्र पहचानकर उनके नाम लिखिए:

1 व्यक्तियों के नाम: लड़का, लड़की, व्यक्ति

2. स्थानों के नाम: चिड़ियाघर, विद्यालय, पार्क

3. प्राणियों के नाम: मुर्गा, घोड़ा, गाय

4. वस्तुओं के नाम: किताब, कंप्यूटर, कुर्सी

संसार में प्रत्येक छोटी बड़ी वस्तु,प्रत्येक व्यक्ति, प्रत्येक प्राणी, प्रत्येक स्थान का एक नाम होता है उस नाम को संज्ञा कहते हैं।

स्मरणीय तथ्य

1. दुनिया में जितनी भी चीजें हैं, उन सबका कोई-न-कोई नाम अवश्य होता है।
2. व्यक्तियों के नाम, वस्तुओं के नाम,स्थानों के नाम को संज्ञा कहते हैं।

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर छांटकर लिखिए:

Q1

संज्ञा कहते हैं:

[A]. वस्तु को
[B]. स्थान को
[C]. प्राणी को
[D]. इन सभी को
Q2

जो जातिवाचक संज्ञा नहीं हैं:

[A]. राम
[B]. सेना
[C]. व्यक्ति
[D]. जंगल

संज्ञा शब्द लिखिए:

पाँच फलों के नाम बताइये:

आम, सेब, अमरुद, संतरा, केला

पाँच व्यक्तियों के नाम बताइये:

राम, कृष्ण, विविकानंद, महात्मा गांधी, नरेंद्र मोदी

पाँच प्राणियों के नाम:

शेर, गाय, भैंस, कुता, बिल्ली

अपनी कक्षा की चार वस्तुओं के नाम लिखिए:

स्यामपट,चाक, मेज, कुर्सी, डस्टर

नीचे कुछ नाम दिए गए हैं उनमें से जो संज्ञा नहीं है उसको छांटकर लिखिए:

(A) आम, मीठा, अनार, पपीता
उत्तर: मीठा

(B) आयुष, प्रणव, कमल, वह
उत्तर: वह

(C) चिड़िया, मोर, सुन्दर, तोता
उत्तर: सुन्दर

(D) उधर, भालू, शेर, हाथी
उत्तर: उधर

दिए गए शब्दों में से निम्नलिखित संज्ञा शब्द चुनकर लिखिए: (आगरा, पेन्सिल, राम, केरल, पेन, पुस्तक, रमेश, मिठास, सफलता, सुगंध,पार्क, सुन्दरता, आयुष, घड़ी, जम्मू, नेहा)

(A) व्यक्तियों के नाम:
राम, रमेश, आयुष, नेहा

(B) स्थानों के नाम:
आगरा, जम्मू

(C) वस्तुओं के नाम:
पेन्सिल, पेन, पुस्तक, घड़ी, पार्क

(D) भावों के नाम:
मिठास, सफलता, सुगंध, सुन्दरता

हिन्दी व्याकरण अध्याय 1 कक्षा के विद्यार्थियों के लिए संज्ञा शब्दों का अध्ययन कितना महत्वपूर्ण है?

व्याकरण के अध्ययन में संज्ञा शब्द महत्वपूर्ण है। वाक्य के निर्माण में संज्ञा का विशिष्ट स्थान है।

NCERT कक्षा 1 व्याकरण के अध्याय 1 में नाम वाले शब्दों को सीखने का आसान तरीका क्या है?

संज्ञा शब्दों को विशिष्ट नामों के साथ संयुक्त करके आसानी से याद किया जा सकता है।

कक्षा 1 हिन्दी व्याकरण का अध्याय 1 कितना उपयोगी है?

व्याकरण में वाक्यों के निर्माण में संज्ञा शब्द महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संज्ञा ज्ञान से छात्र आसानी से वाक्यों का निर्माण कर सकते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 1 नाम वाले शब्द
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 1 नाम वाले शब्द – संज्ञा
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 1 संज्ञा
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 1
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण संज्ञा
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 1 के लिए एनसीईआरटी समाधान नाम वाले शब्द – संज्ञा
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 1 के लिए नाम वाले शब्द – संज्ञा
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण नाम वाले शब्द – संज्ञा
व्याकरण नाम वाले शब्द – संज्ञा
हिंदी व्याकरण नाम वाले शब्द – संज्ञा
हिंदी व्याकरण में संज्ञा
हिंदी व्याकरण में संज्ञा के प्रयोग
कक्षा 1 के लिए हिंदी व्याकरण में संज्ञा
कक्षा 1 के लिए हिंदी व्याकरण में संज्ञा के उदाहरण
कक्षा 1 के लिए हिंदी व्याकरण में संज्ञा के लिए अभ्यास
कक्षा 1 के लिए हिंदी व्याकरण में संज्ञा के प्रश्न
कक्षा 1 के लिए हिंदी व्याकरण में संज्ञा के लिए मिलान करना