कक्षा 7 हिंदी दूर्वा अध्याय 3 मैं हूँ रोबोट के प्रश्न उत्तर

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा अध्याय 3 मैं हूँ रोबोट के प्रश्न उत्तर तथा अभ्यास के अतिरिक्त प्रश्नों के हल शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए यहाँ दिए गए हैं। कक्षा 7 में हिंदी की पाठ्यपुस्तक दूर्वा के पाठ 3 से संबंधित अध्ययन सामग्री सीबीएसई के साथ-साथ राजकीय बोर्ड के छात्रों के लिए भी उपयोगी है।

तुममें और रोबोट में क्या-क्या अंतर है?

हममें और रोबोट में यह अंतर है कि हमारे अंदर मस्तिष्क है जिसके द्वारा हम सही गलत के बारे में फैसला ले सकते हैं। लेकिन राबोट तो इंसान के द्वारा बनाया गया मशीनी मानव है उसे जो आदेश दिए जाते हैं वह केवल वही कर सकता है। हम काम करके थक सकते हैं पर रोबोट नहीं थकता।

अगर तुम्हें रोबोट से कुछ काम करवाना हो तो क्या करोगे?

यदि हमें रोबोट से कुछ काम करवाना हो तो हम उसकी मेमोरी में उस काम के निर्देश डाल देंगे ओर वह उसके अनुसार काम करने लगेगा।

सही मिलान करो

(क) तुम्हारे शरीर में – चाँद पर पहुँचा है।
(ख) मनुष्य अपनी बुद्धि के बल से – शिराओं और धमनियों का जाल बिछा हुआ है।
(ग) रोबोट का मस्तिष्क – लोहा-इस्पात और प्लास्टिक का बना है।
(घ) रोबोट का शरीर – विषैले और विषम वातावरण में काम कर सकता है।
(ङ) रोबोट – कंप्यूटर है।
उत्तर:
(क) तुम्हारे शरीर में – शिराओं और धमनियों का जाल बिछा हुआ है।
(ख) मनुष्य अपनी बुद्धि के बल से – चाँद पर पहुँचा है।
(ग) रोबोट का मस्तिष्क – कंप्यूटर है।
(घ) रोबोट का शरीर – लोहा-इस्पात और प्लास्टिक का बना है।
(ङ) रोबोट – विषैले और विषम वातावरण में काम कर सकता है।

अगर रोबोट की आँखें या हाथ न होते तो वह कौन-कौन से काम नहीं कर पाता?

अगर रोबोट की आँखें या हाथ न होते तो वह मशीनों के पुर्जे फिट नहीं कर पाता और गरम लोहे की छड़ें नहीं पकड़ पाता और आँखें अर्थात कैमरे नहीं होते तो वह वस्तुओं की सटीक जानकारी नहीं पा सकता और निर्देशों का सही से पालन नहीं कर पाता।

रोबोट ऐसे कौन-कौन से काम कर सकता है जो मनुष्य नहीं कर सकता?

रोबोट सर्दी, गर्मी में एक जैसे काम कर सकता है। वह बिना थके काम कर सकता है। वह गर्म लोहे की छड़ को पकड़ सकता है। गहरे पानी में जाकर काम कर सकता है। कहीं आग लगी हो तो वह वहाँ फंसे लोगों की सहायता कर सकता है। वह गहरे समुद्र में जाकर चीजें खोज कर ला सकता है।

रोबोट ऐसे कौन-कौन से काम नहीं कर सकता जो मनुष्य कर सकता है?

रोबोट अपने आप सोच नहीं सकता है। वह स्वयं खा नहीं सकता। वह फूल तोड़ सकता है मगर उसकी गंध नहीं बता सकता। वह अपनी सोच से किसी की मदद नहीं कर सकता। वह किसी का सुख-दुख नहीं समझ सकता।

सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे करो:
(क)
मेरा शरीर हाड़-माँस का नहीं बल्कि लोहा-इस्पात और प्लास्टिक का बना है। (बल्कि/या)
(क)
बल्कि

(ख)
वेणु सातवीं कक्षा में पढ़ता है——–उसकी बहन आठवीं कक्षा में पढ़ती है। (और/फिर)
(ख)
और

(ग)
पहले खाना खा लो ———–पढ़ना। (लेकिन/फिर)
(ग)
फिर

(घ)
तुम्हें घूमना पसंद है ————खेलना? (किंतु/या)
(घ)
या

(ङ)
मैं तैरना चाहता हूँ ————-मुझे तैरना नहीं आता। (लेकिन/और)
(ङ)
लेकिन

(च)
छाता लेकर जाओ ———–भीग जाओगे। (फिर/वरना)
(च)
वरना

कक्षा 7 हिंदी दूर्वा अध्याय 3 मैं हूँ रोबोट के प्रश्न उत्तर
कक्षा 7 हिंदी दूर्वा अध्याय 3 मैं हूँ रोबोट