कक्षा 11 इतिहास एनसीईआरटी समाधान

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 इतिहास पुस्तक विश्व इतिहास के कुछ विषय के सवाल जवाब अभ्यास में दिए गए सभी प्रश्नों के उत्तर सत्र 2023-24 के लिए यहाँ दिए गए हैं। 11वीं कक्षा के इतिहास के सभी प्रश्नों को विस्तार से समझाया गया है ताकि छात्रों को समझने में कोई परेशानी न हो।

कक्षा 11 इतिहास के लिए एनसीईआरटी समाधान सत्र 2023-24 के लिए

अध्याय 1. समय की शुरुआत से
अध्याय 2. लेखन कला और शहरी जीवन
अध्याय 3. तीन महाद्वीपों में फैला हुआ साम्राज्य
अध्याय 4. इस्लाम का उदय और विस्तार-लगभग 570-1200 ई.
अध्याय 5. यायावर साम्राज्य
अध्याय 6. तीन वर्ग
अध्याय 7. बदलती हुई सांस्कृतिक परंपराएँ
अध्याय 8. संस्कृतियों का टकराव
अध्याय 9. औद्योगिक क्रांति
अध्याय 10. मूल निवासियों का विस्थापन
अध्याय 11. आधुनिकीकरण के रास्ते

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 इतिहास

कक्षा 11 के लिए एनसीईआरटी समाधान

iconicon

कक्षा 11 इतिहास के हिंदी और अंग्रेजी मीडियम समाधान

छात्र यहाँ से कक्षा 11 के लिए इतिहास के प्रश्नों के उत्तर आसान भाषा में प्राप्त कर सकते है। यहाँ दिए गए कक्षा 11 इतिहास समाधान में चारों कालक्रम के सभी अध्यायों के प्रश्न उत्तर हैं। सभी सवाल जवाब के मुख्य बिन्दुओं को रेखांकित किया गया है ताकि याद रखने वाली मुख्य विषयवस्तु न छूटे। कक्षा 11 के सभी 11 अध्यायों के अभ्यास के प्रश्नों के हल हमारे विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए हैं ताकि छात्रों को स्पष्ट तथा सुविधाजनक उत्तर मिल सके।

कक्षा 11 इतिहास के कालक्रम एक के अध्यायों के उत्तर

11वीं कक्षा इतिहास के कालक्रम एक में कुल दो ही अध्याय हैं। जिनके शीर्षक हैं – समय की शुरुआत से तथा लेखन कला और शहरी जीवन। इन दोनों अध्यायों में हम 6 लाख वर्ष पूर्व से 1 ईसवी पूर्व तक की घटनाओं का अध्ययन करते हैं। अध्याय 1 समय की शुरुआत से में केवल 6 प्रश्न हैं जिसे चित्रों के माध्यम से हल करके दिखाया गया है। कक्षा 11 इतिहास अध्याय 2 लेखन कला और शहरी जीवन में के सभी प्रश्नों को सरल भाषा में व्याख्या करते हुए हल किया गया है।

कक्षा 11 इतिहास के कालक्रम दो के अध्यायों के उत्तर

कक्षा 11 में इतिहास की एनसीईआरटी पुस्तक विश्व इतिहास के कुछ विषय के कालक्रम दो में तीन अध्याय दिए गए हैं। यह तीनों अध्याय लगभग 100 ई.पूर्व से 1300 ईसवी की घटनाओं पर आधारित हैं। 11वीं कक्षा इतिहास के अध्याय 3 तीन महाद्वीपों में फैला हुआ साम्राज्य के प्रश्नों के हल के साथ-साथ मानचित्रों के भरने आदि के प्रश्नों को भी हल किया गया है। अध्याय 4 इस्लाम का उदय और विस्तार-लगभग 570-1200 ई की घटनाओं को चित्रित करता है और अध्याय 5 यायावर साम्राज्य के भी सभी प्रश्नों के उत्तर यहाँ हिंदी और अंग्रेजी में दिए गए हैं।

कक्षा 11 इतिहास के कालक्रम तीन के सवाल जवाब

11वीं कक्षा के इतिहास की एनसीईआरटी पुस्तक के कालक्रम तीन में कुल तीन अध्याय हैं। इस कालक्रम में कक्षा 11 के विद्यार्थी लगभग 1300 से 1700 ईसवी के बीच की घटनाओं के बारे में अध्ययन करेंगे। विद्यार्थी अध्याय 6 तीन वर्ग में समाज के मुख्य तीन वर्गों में बंटे हुए लोगों के बारे में पढेंगे। अध्याय 7 बदलती हुई सांस्कृतिक परंपराएँ और अध्याय 8 संस्कृतियों का टकराव में संस्कृतियों से संबंधित चरणों की व्याख्या की गई है।

कक्षा 11 इतिहास के कालक्रम चार के अध्यायों के उत्तर

ग्यारहवीं कक्षा के इतिहास के कालक्रम चार में भी केवल तीन अध्याय ही हैं। इस कालक्रम में विद्यार्थी लगभग 1700 से 2000 ईसवी के मध्य घटी घटनाओं के बारे में विस्तार से अध्ययन करेंगे। इस कालक्रम के अध्याय 9 औद्योगिक क्रांति और अध्याय 10 मूल निवासियों का विस्थापन के सभी प्रश्न उत्तर सरल हैं। विद्यार्थी यहाँ दिए गए समाधान की मदद से पाठों के सभी सवाल जवाब आसानी से समझकर अपने शब्दों में उत्तर लिख सकते हैं और परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इस कालक्रम का अध्याय 11 आधुनिकीकरण के रास्ते, कक्षा 11 इतिहास का अंतिम अध्याय भी है। इसके सभी प्रश्नों को सरलीकृत रूप में हल करके दिया गया है।

कक्षा 11 इतिहास पाठ्यक्रम में कुल कितने अध्याय हैं?

एनसीईआरटी कक्षा 11 इतिहास में कुल 11 अध्याय हैं जो चार कालक्रम में बांटे गए हैं। पहले कालक्रम में केवल दो और शेष तीन कालक्रम में तीन-तीन अध्याय हैं। कालक्रम के माध्यम से पूरे विश्व इतिहास को चार वर्गों में विभाजित किया गया है ताकि छात्र इसे सुविधानुसार पढ़ सके। प्रत्येक अध्याय के अंत में अभ्यास के लिए लगभग छः प्रश्न दिए गए हैं जिनके उत्तर विद्यार्थियों को तिवारी अकादमी वेबसाइट और ऐप में हिंदी तथा अंग्रेजी मीडियम में आसानी से प्राप्त हो जाएँगे।

कक्षा 11 इतिहास की तैयारी एनसीईआरटी पुस्तक से कैसे करें?

कक्षा 11 इतिहास के लिए एनसीईआरटी पुस्तक में केवल 11 अध्याय हैं। सभी पाठों के अंत में कुछ प्रश्न अभ्यास के लिए दिए गए हैं। पाठों को अच्छी तरह पढ़ने के बाद इन प्रश्नों के उत्तर स्वयं लिखने का प्रयास करें। यदि आवश्यकता हो तो संदर्भ के लिए यहाँ दिए गए प्रश्न उत्तर का प्रयोग किया जा सकता है। मुश्किल से एक या दो बार उत्तर स्वयं लिखने का प्रयास करने पर छात्रों को कक्षा 11 के प्रश्न उत्तर लिखने में आत्मविश्वास प्राप्त हो जाता है और किसी भी प्रश्न का उत्तर वे स्वयं लिखने में सक्षम होते जाते हैं।