कक्षा 10 गणित अध्याय 7 एनसीईआरटी समाधान – निर्देशांक ज्यामिति

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 10 गणित अध्याय 7 निर्देशांक ज्यामिति सभी व्यायाम एक्सरसाइज प्रश्नावली अभ्यास 7.1 और 7.2 छात्र यहाँ से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 10 गणित के अध्याय 7 के लिए सभी अभ्यासों को चरणबद्ध तरीके से हल किया गया है। ये समाधान शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए यूपी बोर्ड के साथ-साथ सीबीएसई, बिहार बोर्ड, एमपी बोर्ड स्कूलों के लिए हिंदी माध्यम और अंग्रेजी माध्यम दोनों ही प्रकार के छात्रों की मदद करेगा। अध्याय 7 की चारों प्रश्नावली को सीबीएसई सत्र 2023-24 के लिए संशोधित की गई है।

कक्षा 10 गणित अध्याय 7 के हल यूपी बोर्ड तथा सीबीएसई 2023-24

यूपी बोर्ड हाई स्कूल के छात्र अब स्कूली परीक्षाओं के लिए एनसीईआरटी किताबों का उपयोग कर रहे हैं। नए सत्र 2023-24 के लिए अध्ययन हेतु एनसीईआरटी किताबें तथा समाधान दोनों ही यहाँ से प्राप्त की जा सकती हैं। यूपी बोर्ड समाधान और एनसीईआरटी समाधान तिवारी अकादेमी ऐप 2023-24 को डाउनलोड करके भी प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 10 के लिए निर्देशांक ज्यामिति के बारे में अध्ययन सामाग्री भी दी गई है, जो छात्रों को इस अध्याय के बारे में अधिक जानने में मदद करेगा।

कक्षा 10 गणित प्रश्नावली 7.1 समाधान विडियो

10वीं गणित अध्याय 7 समाधान हिंदी और अंग्रेजी मीडियम

कक्षा 10 गणित अध्याय 7 के लिए एनसीईआरटी समाधान 7.1 से 7.2 तक के निर्देशांक ज्यामितीय अभ्यासों को समझने के के लिए समाधान मुफ्त डाउनलोड करें। सभी अध्ययन सामग्री शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए छात्रों के लिए निशुल्क प्रदान की जाती है। इन समाधानों पर आधारित तिवारी अकादमी कक्षा 10 गणित ऑफलाइन ऐप भी नए सत्र के लिए उपलब्ध है जिसे एक बार डाउनलोड करने के बाद इंटरनेट की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

कक्षा 10 गणित प्रश्नावली 7.2 समाधान विडियो

अध्याय 7 निर्देशांक ज्यामिती की प्रत्येक प्रश्नावली का समाधान

नए पाठ्यक्रम के अनुसार, दसवीं गणित के अध्याय 7 में कुल दो प्रश्नावली हैं। प्रश्नावली 7.1 दूरी सूत्र पर आधारित है। इसमें कुल 10 प्रश्न हैं जो हल करने में काफी सरल हैं। प्रश्नावली 7.2 में भी प्रश्नों की संख्या 10 ही है परंतु ये सभी प्रश्न दूरी सूत्र के साथ-साथ विभाजन सूत्र से हल होंगे। इसके कुछ प्रश्न कठिन प्रश्नों की श्रेणी में आते हैं।

दसवीं कक्षा गणित अध्याय 7 के महत्वपूर्ण प्रश्न कौन-कौन से हैं?

वैसे तो विद्यार्थियों को अध्याय की प्रत्येक प्रश्नावली के सभी प्रश्नों को महत्वपूर्ण मानकर उनका अभ्यास करना चाहिए। लेकिन प्रत्येक प्रश्नावली में कुछ प्रश्न ऐसे भी हैं जो बार बार परीक्षा में पूंछे जाते हैं। जैसे प्रश्नावली 7.1 के सवाल 8 और 10, प्रश्नावली 7.2 के सवाल 4, 6 और 10 परीक्षाओं में अक्सर आते रहते हैं। अतः इन सवालों को बार बार करना चाहिए।

कक्षा 10 गणित एनसीईआरटी पुस्तक अध्याय 7 में कितनी प्रश्नावली हैं?

पहले कक्षा 10 गणित एनसीईआरटी किताब के अध्याय 7 में कुल चार प्रश्नावली थी परंतु अब केवल दो प्रश्नावली ही हैं। प्रश्नावली 7.1 दूरी सूत्र पर आधारित है और इसमें 10 प्रश्न हैं। प्रश्नावली 7.2 विभाजन सूत्र पर आधारित है इसमें भी केवल 10 प्रश्न ही हैं। ये प्रश्नावली परीक्षा के दृष्टिकोण से उपयोगी नहीं है।

सीबीएसई सिलेबस 2023-24 के अनुसार 10वीं गणित के अध्याय 7 से परीक्षा में क्या क्या पूंछा जा सकता है?

सीबीएसई द्वारा दिए गए नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 के सिलैबस के अनुसार 10वीं गणित के पाठ 7 से निर्देशांक ज्यामिति की अवधारणा, रैखिक समीकरणों का रेखांकन, दूरी सूत्र का प्रयोग, विभाजन सूत्र (आंतरिक विभाजन) पर आधारित प्रश्न पूंछे जा सकते हैं।

कक्षा 10 गणित के अध्याय 7 में कौन कौन से उदाहरण परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं?

दसवीं कक्षा गणित की एनसीईआरटी पुस्तक अध्याय 7 में कुल 9 उदाहरण हैं। इनमें से उदाहरण संख्या 2, 4, 5 और 9 विशेषकर अधिक महत्वपूर्ण हैं। यदि परीक्षा में अध्याय 7 सम्मिलित हैं तो इन उदाहरणों को अवश्य करें क्योंकि समान्यतः इनमें से एक या दो प्रश्न परीक्षा में पूंछे जाते हैं।