एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 5.5

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 5.5 प्रारंभिक आकारों को समझना के हल हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। छात्रों को यदि कक्षा 6 गणित अध्याय 5.6 के सवाल जवाब पीडीएफ से समझने में परेशानी हो तो वे विडियो समाधान की मदद से आसानी से समझ सकते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 5.5

लंब रेखाएँ

यदि दो रेखाएँ परस्पर प्रतिच्छेद करें और उनके बीच का कोण एक समकोण हो, तो वे रेखाएँ एक दूसरे पर लंब रेखाएँ कहलाती हैं। यदि एक रेखा AB रेखा CD पर लंब है, तो इसे AB ⊥ CD लिखते हैं।
हमारे आस-पास लंब रेखाएँ
आप अपने आस-पास की वस्तुओं में से लंब रेखाओं (या रेखाखंडों) के अनेक उदाहरण दे सकते हैं। अंग्रेज़ी वर्णमाला का अक्षर T इनमें से एक है।

लंब रेखाओं के अन्य उदाहरण

एक पोस्टकार्ड को लीजिए। क्या इसके किनारे परस्पर लंब हैं? मान लीजिए। MN बिंदु M से होकर जाने वाली रेखाखंड AB पर कोई रेखा लंब है। क्या रेखा MN रेखाखंड AB को दो बराबर भागों में विभाजित करती हैं? क्या MN रेखाखंड AB पर लंब है?
इस प्रकार, MN रेखाखंड AB को समद्विभाजित करती है (अर्थात् दो बराबर भागों में विभाजित करती है) और उस पर लंब भी है।
इसलिए, हम कहते हैं कि रेखा MN रेखाखंड AB का लंब समद्विभाजक है।

अभ्यास के लिए प्रश्न

निम्नलिखित में से कौन लंब रेखाओं के उदाहरण हैं?
(a) मेज़ के ऊपरी सिरे की आसन्न भुजाएँ
(b) रेल पथ की पटरियाँ
(c) अक्षर L बनाने वाले रेखाखंड
(d) अक्षर V बनाने वाले रेखाखंड
उत्तर:
(a) मेज़ के ऊपरी सिरे की आसन्न भुजाएँ
(c) अक्षर L बनाने वाले रेखाखंड

कक्षा 6 गणित अभ्यास 5.5 के लिए प्रश्न

मान लीजिए रेखाखंड PQ रेखाखंड XY पर लंब है। मान लीजिए ये परस्पर बिंदु A पर प्रतिच्छेद करते हैं। ∠PAQ की माप क्या है?
उत्तर:
यदि रेखाखंड PQ रेखाखंड XY पर लम्ब है और दोनों रेखाएं बिंदु A पर प्रतिच्छेद करती हैं तो ∠PAQ का मान 90⁰ होगा।
याद रहे कि:
दो प्रतिच्छेदी रेखाएँ परस्पर लंब कहलाती हैं, यदि उनके बीच का कोण 90⁰ हो।
एक रेखाखंड का लंब समद्विभाजक उस रेखाखंड पर लंब होता है और उसे दो बराबर भागों में विभाजित करता है।

कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 5.5 एनसीईआरटी समाधान