एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 9 एक खिलाड़ी की कुछ यादें

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 9 एक खिलाड़ी की कुछ यादें के लिए अभ्यास के प्रश्नों के हल तथा अतिरिक्त प्रश्नों के उत्तर सत्र 2024-25 के लिए संशोधित रूप में यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 8 दूर्वा के पाठ 9 एक खिलाड़ी की कुछ यादें संस्मरण लेख एक हॉकी खिलाड़ी के स्वयं के अनुभव पर आधारित है। खिलाड़ी बहुत संघर्ष के बाद इस मुकाम पर पहुँचा टीम ने 1948 और 1952 में ओलिंपिक के स्वर्णपदक जीते थे।

लेखक बैडमिंटन चैंपियन था। उसे हॉकी खेलने की प्रेरणा किससे और कैसे मिली?

लेखक बैडमिंटन चैंपिंयन थे लेकिन एक दिन ध्यानचंद को स्कूल के ग्राउंड में हॉकी खेलते देखकर वे उनसे प्रभावित हो गए और हॉकी खेलने लगे।

“60 साल की बात करने से पहले मैं कुछ साल और पीछे जाना चाहता हूँ। लाहौर को याद करना चाहता हूँ।‘‘
ऊपर के वाक्यों को पढ़ो और बताओ कि-
लेखक 60 साल की बात करने के लिए क्या करना चाहता है?
लेखक साठ साल की बात करने के लिए कुछ साल पीछे की ओर मुड़कर देखना चाहता है ।

तुम्हें अगर अपने तीन साल के हिंदी सीखने की बात को कहने को कहा जाए तो उसके लिए क्या-क्या करोगे?
हिन्दी सीखने के लिए पहले अक्षर ज्ञान लेंगे फिर उसका व्याकरण उसके बाद उसको बोलने और लिखने का तरीका जानेंगे उसके बाद उसके व्यावहारिक रूप को अपनाएंगे।

क्या पिछली किसी बात को याद करने के लिए बार-बार रटना जरूरी होता है या सोच-समझ के साथ उस पर चर्चा, विचार और उसका आवश्यकतानुसार व्यवहार करना जरूरी होता है? तुम्हें जो भी उचित लगे उसे कारण सहित बताओ।
पिछली किसी भी बात को याद करने के लिए उसके संदर्भ में जानना जरूरी है कि वह आखिर फिर क्यों की जा रही है। उसके बारे में पूरा पता होना चाहिए उसे रटा नहीं जाता उसे केवल समझा और उसी के आधार पर भविष्य में किसी भी निणर्य पर पहुँचा जा सकता है।

इंग्लैंड से मैच जीतने के बाद सबकी आँखों में आँसू क्यों थे?

भारत को इंग्लैंड से आजाद हएु कुछ ही दिन हुए थे अंग्रेजों को उनके ही घर में जाकर हराना जिसने हमें गुलाम बनाकर रखा था। यह अपने आप में ही बड़े गर्व की बात थी इसी कारण सबकी आँखों में आंसू थे।

कुछ खेल कुछ खास जगहों में ही खेले जा सकते हैं और कुछ खेल प्रचलन के कारण कुछ खास लोगों द्वारा ही खास स्थानों पर खेले जाते हैं। बताओ कि –
कौन-से खेल अंदर खेले जाते हैं?
टेबिल टेनिस, बैडमिंटन, स्क्वैश, कैरम, चेस आदि

कौन-से खेल बाहर खेले जाते हैं?
क्रिकेट, फुटबाल, हाकी, लान टेनिस

कौन-से खेल अकेले खेले जाते हैं?
तैराकी, वेट-लिफ्टिंग, कम्प्यूटर गेम आदि।

‘खिलाड़ियों में जज़्बा जरूरी है।’ लेखक ने किस जज़्बे की बात की है? यह जज़्बा क्यों जरूरी है?

खिलाड़ियों में खेल की भावना के साथ-साथ उसे जीतने का जज़्बा बहुत जरूरी होता है तभी वह अपने पूरे दम-खम से तथा पूरे जुनून के साथ खेल सकता है।

(क) पता करो कि कोई सामान, विचार और ध्यान क्यों बिखरता है?
(ख) उनके बिखरने से क्या-क्या होता है?
(ग) लेखक का दिमाग खेल से ज्यादा भारत-पाकिस्तान के अलगाव और ट्रैजडी होने के कारण कैसी मुश्किलों में उलझा होगा?
उत्तर:
(क) कोई सामान, विचार और ध्यान लापरवाही और कार्य को ठीक से न करने के कारण सामान बिखरता है। एकाग्रता के अभाव में विचार और ध्यान बिखर जाता है।
(ख) सामान बिखरने से कार्य करने में असुविधा होती है तथा समय की बर्वादी होती है। तथा विचार और ध्यान बिखरने से कार्य में सफलता नहीं मिलती है।
(ग) लेखक का दिमाग खेल से ज्यादा भारत-पाकिस्तान के अलगाव और ट्रैजडी होने के कारण इस मुश्किलों में उलझ गया कि कहीं फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच न हो।

क्रिकेट फुटबॉल और हॉकी के मैदान में क्या अंतर होता है?
क्रिकेट में बीच में पिच और आरों ओर घेरा बनाया जाता है, फुटबॉल और हॉकी में मैदान के दोनों ओर नैट के गोल बनाए जाते हैं जिसमें खिलाड़ियों को बॉल या फुटबॉल डालना होता है।

क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी में कितने-कितने खिलाड़ी होते हैं?
क्रिकेट और हॉकी में ग्यारह-ग्यारह और फुटबाल में नौ-नौ खिलाड़ी होते हैं।

हॉकी से जुड़े शब्दों की सूची बनाओ।
स्टिक, डी, गोलकीपर, पैनल्टी कार्नर

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 9 एक खिलाड़ी की कुछ यादें
कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 9 एक खिलाड़ी की कुछ यादें
कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 9 के प्रश्न उत्तर
कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 9 के सवाल जवाब