एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 8 गाड़ियाँ और पहिए

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 8 गाड़ियाँ और पहिए के प्रश्न उत्तर सरल तरीके से हल छात्र यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। सभी प्रश्नों को सीबीएसई सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित किया गया है ताकि विद्यार्थी नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी कर सकें। कक्षा 4 गणित के पाठ 8 में छात्र गोल वस्तुओं के माध्यम से वृत्त की अवधारणा के बारे में सीखेंगे। इस पाठ में वृत्त की त्रिज्या अर्थात अर्धव्यास के बारे में भी उल्लेख किया गया है।

कक्षा 4 गणित अध्याय 8 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 4 गणित के लिए ऐप

iconicon

गाड़ियाँ और पहिए

प्रस्तुत पाठ में उन सभी गोल वस्तुओं के बारे में बताया गया है, जिन्हें हम देखते और अपने लिए उपयोग करते हैं। हमारे उपयोग में आने वाली अदिकांश वस्तु गोलाकार होती हैं। जैसे गाड़ियों के टायर, हाथ की चूड़ी, रोटी बनाने वाला चकला आदि हैं। हमारे जीवन में अनेकों प्रकार के खेल ऐसे है, जिसमे गोलाकार वस्तु जैसे – फुटबाल, टेनिस बाल, हैण्डबाल और काफ़ी खेलों में गोला बनाकर के भी खेलते हैं। जिसे हम वृत्त भी कहते हैं।

विचार करने योग्य बात

बच्चों गोला बनाने के लिए हम किन वस्तुओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। गोलाकार वस्तुओं को किस प्रकार हम संतुलन दे सकते है और केंद्र बिंदु क्या हैं।
गोल आकृति के लिए हम चूड़ी, रस्सी, टायर, परकार और कील की मदद ले सकते हैं। बच्चें स्केल की मदद से वृत्त बना सकते हैं। स्केल की मदद से अर्धव्यास बना सकते हैं।

गोले बनाने के विभिन्न तरीके

बच्चों गोला बनाने के लिए हम किन वस्तुओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। गोलाकार वस्तुओं को किस प्रकार हम संतुलन दे सकते है और केंद्र बिंदु क्या हैं। गोल आकृति के लिए हम चूड़ी, रस्सी, टायर, परकार और कील की मदद ले सकते हैं। बच्चें स्केल की मदद से वृत्त बना सकते हैं। स्केल की मदद से अर्धव्यास बना सकते हैं।

परकार की सहायता से गोला बनाना

परकार के एक सिरे पर पैंसिल रखो, दुसरे नुकीले सिरे को कागज़ पर केंद्र बिंदु समझ कर रखो अब परकार के उपरे सिरे को पकड़ पैंसिल को गोल घुमा के गोला (वृत्त) बना सकते हो। ध्यान रहे जब तक गोला नहीं बन जाता नुकीले सिरे यानि कागज़ के केंद्र बिंदु से उठाना नहीं हैं। अन्यथा आप का गोला नहीं बनेगा।

रस्सी की मदद से गोला बनाना

अरीबा ने तय किया वह धागे और कील की मदद से मैदान पर गोला यानी वृत्त बनाएगी। उसने एक पतली रस्सी ली और उसके दोनों सिरों को एक-एक कील से बाँध दिया। फिर अपने एक दोस्त की मदद से गोला बनाया। इसीप्रकार से आप भी अनेक आकार के गोले बनाकर खेल सकते हो।

गोल वस्तुओं को घुमाना

गत्ते के बने लट्टू के केंद्र बिंदु में लगी तीली वाला लट्टू सबसे अधिक चलेगा, क्योंकि गत्ते का पूरा वजन केंद्र तीली पर हैं। चित्र में अप्पू का लट्टू सबसे अधिक घूमेगा। बच्चों किसी भी वस्तु का संतुलन बनाने के लिए हमें उसके केंद्र बिंदु की आवश्कता की होती हैं। तभी हम उसे संतुलित कर अधिक देर तक घुमा सकते हैं। इसी तरह प्लेट को घुमाने के लिए हमें प्लेट के केंद्र बिंदु की जरूरत पड़ती हैं।

किसी वृत्त के केंद्र बिंदु से आप क्या समझते हैं?

वह बिंदु जिससे परिधि की दूरी प्रत्येक स्थान पर समान रहती है वह वृत्त का केंद्र बिंदु कहलाता है।

प्लेट को उँगली पर टिकाने के लिए क्या करना चाहिए?

हमें सबसे पहले प्लेट का केंद्र बिंदु निर्धारित करते हैं तथा उस बिंदु को उंगली पर टिकाते हैं जिससे प्लेट का संतुलन बना रहता है।

हम कक्षा में किन उपकरणों की सहायता से वृत्त का निर्माण करते हैं?

वृत्त बनाने के लिए हमें निम्न उपकरणों की आवश्यकता पढ़ेगी:
1. पेन्सिल
2. परकार
3. रबड़
4. नोटबुक जिसमे वृत्त बनाना है

कक्षा 4 गणित अध्याय 8 गाड़ियाँ और पहिए
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 8
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 8
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 8 के उत्तर
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 8 के सवाल जवाब
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 8 के प्रश्न उत्तर
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 8 के हल
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 8 के उत्तर
कक्षा 4 गणित अध्याय 8
कक्षा 4 गणित अध्याय 8 के हल सवाल जवाब
कक्षा 4 गणित अध्याय 8 के हल उत्तर गाइड