एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 12 हमारा घर

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 12 हमारा घर के अभ्यास में दिए गए सभी प्रश्नों के उत्तर के साथ-साथ अतिरिक्त प्रश्नों के उत्तर सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड के विद्यार्थी कक्षा 6 हिंदी अध्याय 12 के लिए यहाँ दिए गए प्रश्नों की मदद लेकर पाठ के ज्ञान को आसान बना सकते हैं।

“सर्वनाम या पूरक, विशेषण, वचन और लिंग में संज्ञा को जोड़ने से वाक्य बनाएँ जाते हैं” इन्हीं वाक्यों का उपयोग करते हुए इनकी पहचान कैसे की सकती है?

सर्वनाम या पूरक, विशेषण, वचन और लिंग में संज्ञा को जोड़ने से बनने वाले वाक्य को श्यामपट की मदद बारी-बारी सबको उनकी पहचान कराई जा सकती है। प्रयेक शब्द को रेखांकित करके छात्रों को इसे आसानी से समझाया जा सकता है। अभ्यास पुस्तिका में शब्द लिखकर बच्चों से उनके चित्र बनवाएँ जा सकते हैं। कुछ अलग-अलग सर्वनाम, विशेषण और संज्ञा के उपयोग से अलग-अलग वाक्य बनवाएँ जा सकते हैं।

‘सर्वनाम, विशेषण और संज्ञा’ का उपयोग करके पाँच वाक्य लिखो?

शिक्षण बिंदु ‘सर्वनाम, विशेषण और संज्ञा’ का उपयोग करके पाँच वाक्य निम्नलिखित हैं:
जैसे:

    • यह घर हमारा है।
    • वह घर राजीव का है।
    • तुम्हारे घर में बड़े कमरे हैं।
    • हमारे घर में छोटे कमरे हैं।
    • यह हमारा नया घर है।

‘सर्वनाम, विशेषण और संज्ञा’ से बनने वाले वाक्यों की पहचान के लिए विधार्थियों को क्या करना चाहिए?
‘सर्वनाम, विशेषण और संज्ञा’ से बनने वाले वाक्यों की पहचान के लिए विधार्थियों को चित्र के द्वारा मिलान के कार्य के कार्य करने चाहिए। अभ्यास पुस्तिका की मदद से मिलान का खेल विधार्थियों को खिलाया जा सकता है। इन वाक्यों में आने वाले के चित्र की पहचान करना असान हो जाता है। बच्चों से इन्हें दोहराने के लिए अवश्य कहना चाहिए।

मौखिक बातचीत के द्वारा बनने वाले वाक्यों से विधार्थियों को क्या लाभ होता है?

मौखिक बातचीत के द्वारा बनने वाले वाक्यों से विधार्थियों को संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और लिंग आदि की जानकारी के साथ वचन के बारे में भी ज्ञान प्राप्त होता है। जैसे: ‘हमारा घर’ को आधार बनाकर बहुत सी बातों की जानकारी मिलती हैं।
क्या यही तुम्हारा घर है?
यह हमारा नया घर है।
घर में कौन-कौन हैं।
घर में कितने कमरे हैं।
यह बड़े भैया का कमरा है।

रिक्त-स्थान विधि का उपयोग करके विधार्थियों की योग्यता में विस्तार कैसे होता है?

रिक्त-स्थान विधि का उपयोग विधार्थियों को वाक्य पूरा करने, वाक्य बनाने और वाक्यों से जुड़ी अनेकों जानकारियों को सिखाने के लिए किया जा सकता है। जैसे:
क्यारियों में ________ फूल लगे हैं। (अलग, रंग-बिरंगे, लाल-पीले)।
विधार्थियों को सही शब्द चुनने और वाक्य को पूरा करने का कार्य दिया जा सकता है।

समान्तर शब्द किसे कहते है? पाँच समान्तर शब्द लिखो?
जिन शब्दों के अर्थ एक समान हो समान्तर शब्द कहलाते हैं। जैसे- दोस्त-मित्र, नमस्ते- प्रणाम, गुरु- अध्यापक, भैया- भाई, बाग- पार्क आदि।

‘हमारा घर’ शब्द को आधार बनाकर पाँच वाक्य बनाए जिसे रिक्त-स्थान में उपयोग किया जा सके?

‘हमारा घर’ को आधार बनाकर कुछ वाक्य बनाए जा सकते हैं।
जैसे:
हमारा घर _________ में है।
घर नया और _________ है।
घर में चार बड़े-बड़े _________ हैं।
घर में चार _________ रहते हैं।
घर के आगे बड़ा सा _________ है।
हमारा घर शहर के _________ है।
यहाँ रिक्त-स्थानों में (दिल्ली, नजदीक, कमरे, सदस्य, बगीचा, शहर, सुंदर) आदि शब्दों का उपयोग करके वाक्यों को पूरा किया जा सकता है। सभी रिक्त-स्थानों को बच्चों से बोल-बोल कर दोहराने के कार्य को करवाया जा सकता है।

एकवचन और बहुवचन से आप क्या समझते है?
एक से अधिक संख्या वाले व्यक्ति, वस्तु और अन्य चीजों को बहुवचन कहते हैं।
एकवचन में आने वाली चीज़े जैसे: कुर्सी, पौधा, लड़का, साड़ी और अलमारी हैं।
बहुवचन में आने वाली चीज़े जैसे: कुर्सियाँ, पौधे, लड़के, साड़ियाँ और अलमारियाँ आदि हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 12 हमारा घर
कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 12 हमारा घर