एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 5 दुनिया कुछ ऐसी दिखती है

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 5 दुनिया कुछ ऐसी दिखती है के सभी प्रश्न उत्तर छात्र सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 4 गणित के अध्याय 5 में हम वस्तुओं को विभिन्न आयामों के माध्यम से देखकर उसे पहचानने का प्रयास करेंगे। इस अध्याय में गणनाओं की कम जरुरत पढ़ती है। पासे के भी विभिन्न आयामों पर आधारित प्रश्न उसे पाठ में दी गए हैं।

कक्षा 4 गणित अध्याय 5 के लिए एनसीईआरटी समाधान

सीबीएसई समाधान ऐप

iconicon

आकाश से दुनिया की तस्वीर

पाठ में गप्पू चूहे की हवाई यात्रा के बारे में बताया गया है। उसने यह यात्रा गैस के एक गुब्बारे पर की थी। उसने सबसे पहले घर की छत से देखा कि घर में रखी सभी वस्तुएँ उसे दिखाई दे रही थी। उसने पहले पंखे को देखा। उसकी पंखुड़ियों पर धुल जमी थी जो उसे नीचे से हमेशा साफ़ दिखती थी। फिर उसने बिस्तर, कुर्सी, किताबों से भरी मेज, और उसके पास रखे हुए बोतल, जग, फलों को देखा। उसने इस बात पर भी गौर किया कि जो घर उसे बहुत बड़ा दिखाई देता था आज ऊपर से देखने पर छोटा हो गया था। ये सब वस्तुएँ उसे नीचे से एक साथ नहीं दिखाई देती थी। नीचे की दुनिया और ऊपर की दुनिया के अंतर को वह समझ गया था।

गप्पू का अनुभव

इसके बाद जब हवा चलने से गुब्बारा घर से उसे बहाकर ऊपर ने गया तो उसने अपने आस-पास की सभी जगह को देखा जो उसे ऊपर से छोटी और साफ़-साफ़ दिखाई देने लगी। नीचे देखने पर उसे अपना घर नज़र आया। जैसे-जैसे गप्पू ऊपर उठता गया, उसे घर के आसपास की मिठाई की दुकान, गुरुद्वारा, रेल की पटरी सुहासिन का घर और उसकी छत पर लगी पानी की टंकी और पार्क छोटे लगने लगे थे। आदमी तो कीड़े-मकोड़े और गाड़ियाँ खिलौने के समान दिखने लगे थे।

दूरी और वस्तुओं का आकार

बच्चों अलग-अलग दृष्टि कोण से देखने पर वस्तुओं की आकृति, लम्बाई-चौड़ाई और बनावट अलग दिखाई देती हैं। इसलिए गप्पू चूहे को भी सभी वस्तुएँ साफ़, छोटी और कम दूरी की लगने लगी थी। सबसे पहले गप्पू ने पंखे की पंखुड़ियों पर जमी धुल को देखा जो उसे नीचे से कभी दिखाई नहीं दी थी। जो घर उसके लिए काफ़ी बड़ा था, ऊपर से देखने पर वह छोटा सा लगने लगा था। वे सभी जगह ऊपर से उसे एक साथ देखने को मिली जिसे वह बहुत बड़ी दुनिया मानता था जो ऊपर से देखने पर छोटी हो गई थी। अब वह समझ गया था कि अलग-अलग जगह से देखने पर वस्तुओं की आकृति भी अलग नजर आने लगती हैं।

कटोरों के चित्र को देखने से पता चलता हैं कि, कटोरों को चित्र 1 में सीधा और चित्र 2 में उल्टा करके रखा गया हैं। ये दोनों चित्र ऊपर से दिखाएँ गए हैं। इसलिए हमें सीधे कटोरों के तल और उल्टे कटोरों के नीचे के सिरे साफ़ दिखाई देते हैं। परंतु चित्र 3 में सामने से देखने पर हमें उनके तले और अंदर की आकृति दिखाई नहीं देती।

गिब्ली और बड़ा बक्सा

गिब्ली चींटी ने रास्ते में एक बड़ा बक्सा देखा। बक्से के हर हिस्से पर एक अंक लिखा था। जिसे देख कर वह समझ नहीं पा रही थी की वह क्या हैं। असल में वह बक्सा कुछ और नहीं बल्कि एक पासा (डाईस) था। जिसका उपयोग बच्चें साँप-सीढ़ी और लुडों नामक खेल में करते हैं। इसके छ: सिरे होते है, हर सिरे पर एक अंक लिखा होता हैं।

पासे की आमने-सामने वाली सतहों पर लिखी संख्याओं का जोड़ हमेशा 7 होता हैं। यदि पासे की एक सतह पर 4 लिखा है तो उसके सामने वाली सतह पर 3 लिखा होगा और दोनों का जोड़ 7 होगा। ऐसे ही जहाँ 5 लिखा होगा तो उसके सामने 2 का अंक लिखा होगा।
बक्से को खोलने पर चित्र (क) की आकृति बनेगी इसलिए (क) चित्र सही हैं।

कक्षा 4 गणित अध्याय 5 दुनिया कुछ ऐसी दिखती है
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 5
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 5 के प्रश्न उत्तर
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 5 के हल
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 5 के लिए मुफ्त हल
कक्षा 4 गणित अध्याय 5
कक्षा 4 गणित अध्याय 5 के हल
कक्षा 4 गणित अध्याय 5 के उत्तर