एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 6.3

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 6.3 पूर्णांक के हल अभ्यास के सवाल जवाब हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए यहाँ दिए गए हैं। कक्षा 6 गणित अध्याय 6.3 के सभी प्रश्नों को विस्तार से समझाकर प्रस्तुत किया गया है ताकि किसी भी विद्यार्थी को समझने में कोई दिक्कत न आए।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 6.3

संख्या रेखा की सहायता से पूर्णांकों का व्यवकलन (घटाना)

इस प्रकार, हम पाते हैं कि एक धनात्मक पूर्णांक जोड़ने के लिए, हम संख्या पर दाईं ओर को चलते हैं तथा एक ऋणात्मक पूर्णांक को जोड़ने के लिए हम संख्या रेखा पर बाईं ओर को चलते हैं।
उदाहरण:
हम संख्या रेखा पर दो धनात्मक पूर्णांकों को जोड़ चुके हैं। उदाहरणार्थ, 6 + 2 पर विचार कीजिए। हम 6 से प्रारम्भ करते हैं और दाईं ओर 2 कदम चलते हैं। हम 8 पर पहुँचते हैं। अतः, 6 + 2 = 8 है।
हमने यह भी देखा था कि संख्या रेखा पर 6 और (-2) को जोड़ने के लिए, हम 6 से प्रारंभ कर सकते हैं तथा फिर उसके बाईं ओर 2 कदम चल सकते हैं। हम 4 पर पहुँचते हैं। अतः, हमें 6 + (-2) = 4 प्राप्त होता है।

ऋणात्मक पूर्णांक घटाना

हम संख्या रेखा पर दो धनात्मक पूर्णांकों को जोड़ चुके हैं। उदाहरणार्थ, 6 + 2 पर विचार कीजिए। हम 6 से प्रारम्भ करते हैं और दाईं ओर 2 कदम चलते हैं। हम 8 पर पहुँचते हैं। अतः, 6 + 2 = 8 है।
हमने यह भी देखा था कि संख्या रेखा पर 6 और (-2) को जोड़ने के लिए, हम 6 से प्रारंभ कर सकते हैं तथा फिर उसके बाईं ओर 2 कदम चल सकते हैं। हम 4 पर पहुँचते हैं। अतः, हमें 6 + (-2) = 4 प्राप्त होता है

व्यवकलन में योज्य प्रतिलोम

इस प्रकार, एक पूर्णांक में से एक अन्य पूर्णांक घटाने के लिए, यह पर्याप्त है कि घटाए जाने वाले पूर्णांक के योज्य प्रतिलोम को दूसरे पूर्णांक में जोड़ लिया जाए।
उदाहरण:
(- 10) में से (- 4) को घटाइए।
हल:
(- 10) – (- 4) = (- 10) + (- 4 का योज्य प्रतिलोम)
= -10 + 4 = – 6

अभ्यास के लिए प्रश्न

(- 3) में से (+ 3) को घटाइए।
हल:
(- 3) – (+ 3) = (+ 3) + (+ 3 का योज्य प्रतिलोम)
= (- 3) + (- 3) = – 6

कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 6.3 एनसीईआरटी समाधान