कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 11 पर्यायवाची शब्द

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 11 पर्यायवाची शब्द सीबीएसई और राजकीय बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए संशोधित किए गए हैं। कक्षा 2 के विद्यार्थियों के लिए हिंदी व्याकरण में पर्यायवाची शब्दों का बहुत महत्त्व है। शब्दों के पर्यायवाची शब्द याद करते रहने से शब्द कोष में वृद्धि होती रहती है और हम अपने वाक्यों को सुंदर तरीके से प्रदर्शित कर सकते हैं।

कक्षा 2 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 11 पर्यायवाची शब्द

कक्षा 2 के लिए हिंदी व्याकरण ऐप

iconicon

पर्यायवाची शब्द

एक ही प्राणी, वस्तु या भाव के लिए एक से अधिक नाम हों, तो ये सारे नाम पर्याय कहलाते हैं। नीचे दिए गए चित्रों को ध्यान से देखिए:
फूल: पुष्प, सुमन, कुसुम
चाँद: राकेश, रजनीश, चन्द्रमा,
पहाड़: पर्वत, शैल, गिरि
औरत: स्त्री, नारी, जननी
आँख: नयन, नेत्र, लोचन,
पृथ्वी: धरा, धरती, भूमि
सूर्य: रवि, सूरज, दिनकर, भाष्कर
पेड़: तरू, वृक्ष, द्रुम

पर्यायवाची शब्दों को ‘समानार्थी शब्द’ भी कहते हैं। कुछ अन्य पर्यायवाची शब्द

आदमी: मनुष्य, नर, मानव
हवा: पवन, वायु, समीर
माँ: जननी, माता, अंबा
रात: रात्रि, निशा, रजनी
आकाश: नभ, आसमान, व्योम
चंद्रमा: शशि, राकेश, रजनीश, चंद्र
साँप: सर्प, नाग, भुजंग
देव: सुर, अमर, देवता

स्मरणीय तथ्य

एक ही अर्थ बताने वाले कई शब्द होते हैं। समान अर्थ वाले शब्द पर्यायवाची या समानार्थी कहलाते हैं।

पर्यायवाची शब्दों को और क्या कहते है?

पर्यायवाची शब्दों को समानार्थी शब्द भी कहते हैं।

‘फूल’ का दो पर्यायवाची शब्द बताएँ।

फूल के दो पर्यायवाची शब्द कुसुम और सुमन हैं।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिए गए विकल्पों में से छांटकर लिखिए:

Q1

पर्यायवाची शब्द कहते हैं:

[A]. जिस शब्द का समान अर्थ होता है।
[B]. जिस शब्द का विपरीत अर्थ होता हो।
Q2

पानी शब्द का पर्यायवाची हैं:

[A]. सागर
[B]. जल
Q3

‘देवता’ शब्द का पर्यायवाची है:

[A]. अमर
[B]. असुर
Q4

‘अग्नि’ शब्द का पर्यायवाची है:

[A]. प्रकाश
[B]. आग
पर्याय किसे कहते हैं?

किसी व्यक्ति, वस्तु या प्राणी के लिए एक से अधिक नामों का उपयोग किया जाता है तो उन्हें पर्याय शब्द कहते हैं।

निम्नलिखित सामान अर्थ वाले शब्दों को मिलाइए:
कॉलम 1कॉलम 2
आग उपवन
आकाशऔरत
बाग पंकज
समुद्रवस्त्र
नारी अग्नि
कमल दिवस
कपड़ा सागर
दिनगगन

उत्तर:

कॉलम 1कॉलम 2
आग उपवन
आकाशऔरत
बागपंकज
समुद्रवस्त्र
नारीअग्नि
कमलदिवस
कपड़ासागर
दिनगगन
हिन्दी व्याकरण अध्याय 11 कक्षा 2 के विद्यार्थियों के लिए कितना महत्वपूर्ण है?

व्याकरण के अध्ययन में पर्यायवाची शब्द भी महत्वपूर्ण हैं। व्यक्ति, वस्तु, और स्थान को लोग कई बार अलग-अलग नामों से संबोधित करते हैं इसलिए इन सभी शब्दों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है।

एनसीईआरटी कक्षा 2 व्याकरण का अध्याय 11 को कैसे आसानी से सीख सकते हैं?

प्रत्येक शब्द के एक से अधिक पर्यायवाची शब्द हैं। सभी को सूचीबद्ध करके याद किया जा सकता है।

हिन्दी व्याकरण कक्षा 2 के अध्याय 11 से छात्रों को क्या सीखने को मिलेगा?

इस अध्याय के अध्ययन से छात्रों को पर्यायवाची या समानार्थी शब्दों के बारे में सीखने को मिलेगा। जिसका व्याकरण की दृष्टी से काफी महत्व है।

एनसीईआरटी कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 11 पर्यायवाची शब्द
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 11 पर्यायवाची शब्द
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 11
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण पर्यायवाची शब्द
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण पर्यायवाची शब्द
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण पाठ 11 पर्यायवाची शब्द