कक्षा 4 हिंदी व्याकरण अध्याय 6 लिंग स्त्रीलिंग तथा पुल्लिंग

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 6 लिंग अर्थात स्त्रीलिंग तथा पुल्लिंग सीबीएसई तथा अन्य बोर्ड के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए संशोधित रूप में यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 4 हिंदी ग्रामर के सभी पाठ विद्यार्थी निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं और इसके लिए किसी लॉग इन या पासवर्ड की भी कोई आवश्यकता नहीं है। अतिरिक्त अभ्यास के लिए पाठ के अंत में प्रश्न उत्तर दिए गए हैं।

कक्षा 4 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 6 लिंग स्त्रीलिंग तथा पुल्लिंग

मुफ़्त सीबीएसई ऐप डाउनलोड

iconicon

लिंग

संज्ञा शब्द के जिस रुप से स्त्री या पुरुष जाति का बोध हो उसे लिंग कहते हैं।

उदाहरण:
1. गाय दूध देती है।
2. बैल हल खींचता है।
3. माँ खाना बनाती है
4. पिताजी टहलने जाते हैं।
5. मोरनी बैठी हुई है।
6. मोर नाच रहा है।

पुरूष-सूचक: बैल, पिताजी और मोर है।
स्त्री-सूचक: गाय, माँ और मोरनी।
सभी प्राणी, स्थान, वस्तुएँ और भाव, पुरुष-सूचक या स्त्री-सूचक होते हैं। सभी संज्ञा शब्द (प्राणी, वस्तु, स्थान या भाव) स्त्री या पुरुष जाति के होते हैं।

लिंग सम्बन्धी कुछ अन्य उदाहरण

(क) पिताजी टी. वी. देख रहे हैं।
(ख) लड़के क्रिकेट खेलते हैं।
(ग) राजेश का कमरा बहुत छोटा है।
(घ) मेरे मामा जी जयपुर में रहते हैं।
(ङ) कोयल मीठे स्वर में गाती है।
(च) सर्दियाँ आ गई।
(छ) लड़कियां रस्सी कूद रही है।
(ज) माताजी सब्जी काट रही है।

जब हम शब्दों का वाक्यों में प्रयोग करते हैं, तब हमें उनके स्त्री जाति या पुरूष जाति के होने का पता चलता है। उपरोक्त वाक्यों में पिताजी, लड़के, राजेश और मामा जी के साथ क्रमश: रहे हैं, खेलते है, छोटा है, और रहते है लिखा गया है क्योंकि ये पुरुष जाति के हैं। कोयल, सर्दियाँ, लड़कियाँ और माता जी के साथ क्रमश: गाती है, आ गई, रही है और काट रही है लिखा गया है क्योंकि ये स्त्री जाति के हैं।

लिंग के प्रकार

हिंदी भाषा में लिंग दो प्रकार के होते हैं:
1. पुल्लिंग
2. स्त्रीलिंग

पुल्लिंग

पुरुष जाति का बोध कराने वाले शब्द पुल्लिंग कहलाते हैं जैसे- लड़का, घोड़ा, ऊँट, कौआ, माली, नौकर आदि।

स्त्रीलिंग

स्त्रीजाति का बोध कराने वाले शब्द स्त्रीलिंग कहलाते हैं, जैसे- लड़की, घोड़ी, ऊँटनी, मालिन, नौकरानी आदि।

नीचे लिखे शब्द हमेशा पुल्लिंग में प्रयोग किए जाते हैं:

दिनों के नाम

रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधावार, वृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार।

महीनों के नाम

हिंदी महीनों के नाम सदैव पुल्लिंग में होते हैं।

पर्वतों के नाम

हिमालय, अरावली, सतपुड़ा, विन्धयाचल, एवरेस्ट राँकी, एंडीज

ग्रहों के नाम

बुध, वृहस्पति, वरूण, मंगल, शुक्र, यम आदि।

देशों के नाम

भारत, श्रीलंका, फ़्रांस, नेपाल, अमेरिका आदि।

वृक्षों के नाम

आम, पीपल, नीम, अमरूद आदि।

फूलों के नाम

गुलाब, गेंदा, गुड़हल आदि।

नीचे लिखे सदैव स्त्रीलिंग होते हैं:

नदियों के नाम

गंगा नदी, घाघरा नदी, चंबल, बेतवा, सोन, नर्मदा, ताप्ती आदि।

भाषाओं के नाम

हिंदी, मराठी, पंजाबी, गुजराती, बंगाली आदि।

तिथियों के नाम

हिंदी की तिथियों के नाम सदैव स्त्रीलिंग होते हैं।

बोलियों के नाम

हिंदी, पहाड़ी, भोजपुरी आदि।

पुल्लिंगस्त्रीलिंग
सेवक सेविका
पुरुषस्त्री
पुत्रपुत्री
मातापिता
सेठ सेठानी
दासदासी
पुल्लिंगस्त्रीलिंग
बैल गाय
पोतापोती
घोड़ाघोड़ी
वरवधू
नर नारी
शेरशेरनी
पुल्लिंगस्त्रीलिंग
छात्र छात्रा
भाईबहन
गायकगायिका
हाथीहथिनी
राजारानी
युवकयुवती

कुछ शब्द स्त्री व पुरूष दोनों के लिए समान रुप से प्रयोग में लाए जाते हैं। जैसे डॉक्टर, प्रधाानमंत्री, इंजीनियर, प्रोफेसर आदि।

स्मरणीय तथ्य:

1. लिंग से शब्दों के पुरुष या स्त्री जाति के होने की पहचान होती है।
2. लिंग दो प्रकार के होते है – पुल्लिंग तथा स्त्रीलिंग।
3. पुरुष जाति का बोधा कराने वाले शब्द पुल्लिंग कहलाते हैं।
4. कुछ शब्दों के स्त्रीलिंग या पुल्लिंग होने की पहचान विशेषण या क्रिया से होती है।
5. संज्ञाएँ चाहे सजीव हो या निर्जीव वे पुल्लिंग या स्त्रीलिंग होती है।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिए गए विकल्पों में से छांटकर लिखिए:

Q1

लिंग के भेद होते हैं:

[A]. दो
[B]. तीन
[C]. चार
[D]. पाँच
Q2

इन शब्दों में जो पुल्लिंग नहीं है:

[A]. गेहूँ
[B]. चना
[C]. ज्वार
[D]. बाजरा
Q3

इन शब्दों में जो स्त्रीलिंग नहीं हैं:

[A]. कान
[B]. नाक
[C]. जीभ
[D]. आँख
उचित शब्द लिखकर वाक्य की पूर्ति कीजिए

क. आज मैंने नई फ्राक _____ है। (पहना/ पहनी)
ख. हमने मोमवत्ती ____। (जलाई/जलाया)
ग. मूर्ति नीचे गिरकर टूट ______। (गया/गई)
घ. हमें बड़ों की सेवा _____ चाहिए। (करना/करनी)

उत्तर:
(क) पहनी
(ख) जलाई
(ग) गई
(घ) करनी

नीचे लिखे वाक्यों में से लिंग छॉटकर लिखिए:

क. मोर नाच रहे हैं।
ख. गाय घास खा रही है।
ग. बुढ़िया बहुत कमजोर है।
घ. आम मीठा होता है।

उत्तर:
(क) पुल्लिंग
(ख) स्त्रीलिंग
(ग) स्त्रीलिंग
(घ) पुल्लिंग

स्त्रीलिंग तथा पुल्लिंग
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 6 लिंग
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 6 लिंग – स्त्रीलिंग तथा पुल्लिंग
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 6 लिंग
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी व्याकरण लिंग स्त्रीलिंग तथा पुल्लिंग
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 6 लिंग – स्त्रीलिंग तथा पुल्लिंग
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण में स्त्रीलिंग तथा पुल्लिंग
हिंदी व्याकरण में स्त्रीलिंग तथा पुल्लिंग
व्याकरण में स्त्रीलिंग तथा पुल्लिंग
स्त्रीलिंग तथा पुल्लिंग
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण में स्त्रीलिंग तथा पुल्लिंग के उदाहरण
स्त्रीलिंग और पुल्लिंग