कक्षा 4 हिंदी व्याकरण अध्याय 11 क्रियाविशेषण

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 11 क्रियाविशेषण के प्रकार और उसके विभिन्न उदाहरण सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। चौथी कक्षा हिंदी ग्रामर सीबीएसई के साथ साथ राजकीय बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए भी लाभदायक है। सभी विद्यार्थी इसका लाभ उठाकर परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। पाठ के अंत में अभ्यास के लिए प्रश्न उत्तर भी दिए गए हैं।

कक्षा 4 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 11 क्रियाविशेषण

एनसीईआरटी ऐप मुफ़्त डाउनलोड

iconicon

क्रियाविशेषण

जो शब्द क्रिया की विशेषता को प्रकट करते हैं, उसे क्रियाविशेषण कहते हैं।
आप जानते हैं कि दौड़ना, पीना, खाना, जाना, आना, नाचना आदि क्रिया शब्द हैं।

अब चित्र देखिए और उनके नीचे लिखे वाक्य पढ़िए:
1. कछुआ धीरे-धीरे चलता है।
2. खरगोश तेज़ दोड़ता है।
3. बच्चे बाहर खेल रहे हैं।
4. दादा जी कल आएँगे।

इन वाक्यों में धीरे-धीरे, तेज, बाहर, कल ये सब शब्द क्रिया के विषय में बताते हैं कि कार्य कब, कहाँ और कैसे हो रहा है। जैसे:
कैसे चलता है? कहाँ खेलते हैं? कैसे दौड़ता है? कब आएँगे?

इस प्रकार क्रिया कब, कहाँ, कैसे और कितनी हुई ऐसी विशेषता बताने वाले शब्द क्रियाविशेषण कहलाते हैं।

नीचे दिए गए वाक्यों में क्रियाविशेषण शब्दों को छाँटकर लिखिए:

1. कपड़े ऊपर रखे हैं।
2. आज बारिश हो सकती है।
3. मैं कल लंदन जा रहा हूँ।
4. फलवाला कल आएगा।
5. माता जी वहाँ कपड़े धो रही थीं।

उत्तर:
1. ऊपर
2. आज
3. कल
4. कल
5. वहाँ

दिए गए क्रियाविशेषणों को वाक्यों के खाली स्थानों में भरिए: (अचानक, जल्दी, साफ-साफ, दिनभर, सुरीला, सरपट, रोज़, धीरे)

1. सुनीधी ______ गाती है।
2. _______ चलो, नहीं तो बस छूट जाएगी।
3. साँप _______ भाग रहा है।
4. वह _______ बस से पाठशाला जाता है।
5. ________ लिखो, नहीं तो पढ़ा नहीं जाएगा।
6. काले बादलों के कारण _______ अँधेरा छा गया।
7. मैं ________ तुम्हारी प्रतीक्षा करता रहा।
8. भागो मत, ________ चलो।

उत्तर:
1. सुरीला
2. जल्दी
3. सरपट
4. रोज़
5. साफ-साफ
6. अचानक
7. दिनभर
8. धीरे

नीचे दिए गए वाक्यों में क्रियाविशेषण लगाकर वाक्य दोबारा लिखिए:

1. मेरी किताब नहीं है।
2. गिलास में दूध है।
3. घोड़ा दौड़ता है।
4. गुरू जी ने उसे मारा।
5. प्रतीक चिल्लाया।

उत्तर:
1. यह मेरी किताब नहीं है।
2. गिलास में थोड़ा दूध है।
3. घोड़ा तेज दौड़ता है।
4. गुरू जी ने उसे चांटा मारा।
5. प्रतीक जोर से चिल्लाया।

नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर क्रियाविशेषण शब्दों में दीजिए:

1. हाथी कैसे चलता है?
2. पूजा कैसी गाती है?
3. तुम घूमने कब जाते हो?
4. बोतल कहाँ रखी है?
5. पिता जी कब आएँगे?

उत्तर:
1. हाथी मस्त चलता है।
2. पूजा अच्छा गाती है।
3. कल तुम घूमने जाओगे।
4. बोतल ऊपर रखी है।
5. पिता जी कल आएँगे।

क्रियाविशेषण
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 11 क्रियाविशेषण
एनसीईआरटी कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 11 क्रियाविशेषण
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 11 क्रियाविशेषण
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण में क्रियाविशेषण
हिंदी व्याकरण में क्रियाविशेषण