एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 गणित प्रश्नावली 11.1

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 गणित प्रश्नावली 11.1 पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन के हल हिंदी में यहाँ से प्राप्त करें। कक्षा 9 गणित के ये समाधान शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए संशोधित किए गए हैं। तिवारी अकादमी पर समाधान दो प्रारूपों – पीडीएफ तथा विडियो के रूप में दिए गए हैं। यहाँ दिए गए सभी समाधान तथा पठन सामग्री उपयोग के लिए मुफ्त है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 गणित प्रश्नावली 11.1

एक लंब वृत्तीय शंकु का पृष्ठीय क्षेत्रफल

शंकु एक त्रिविमीय संरचना होती हैं जो शीर्ष बिंदु और एक आधार को मिलाने वाली रेखाओं द्वारा निर्मित होती हैं यदि किसी शंकु का आधार एक वृत्त हो तो वह लम्ब वृतीय शंकु कहलाता हैं।
शंकु का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल= ½ × आधार की परिधि × तिर्यक ऊँचाई = = 1/2 × l × 2πr
= πrl
शंकु का सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल = वक्रप्रष्ठ + आधार का क्षेत्रफल = πr (l + r)
शंकु की तिर्यक ऊँचाई = √(त्रिज्या)² + (ऊँचाई)²
l = √(r² + h²)
जहाँ r आधार की त्रिज्या है और l तिर्यक ऊँचाई तथा h शंकु की ऊँचाई है।

उदाहरण हल सहित

एक लंब वृत्तीय शंकु का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जिसकी तिर्यक ऊँचाई 10 cm है और आधार की त्रिज्या 7 cm है।
हल:
वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल = πrl
= 22/7 × 7 × 10 cm²
= 220 cm²

अभ्यास के लिए प्रश्न

एक शंकु की ऊँचाई 16 cm है और आधार की त्रिज्या 12 cm है। इस शंकु का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। (π = 3.14 का प्रयोग कीजिए)

हल:
यहाँ, h = 16 cm और r = 12 cm है।
इसलिए, = l² = h² + r² से हमें प्राप्त होता है:
l = √(16² + 12²) cm = 20 cm
अतः, वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल = πrl
= 3.14 × 12 × 20 cm²
= 753.6 cm²
साथ ही, कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल = πrl + πr²
= (753.6 + 3.14 × 12 × 12) cm²
= (753.6 + 452.16) cm²
= 1205.76 cm²

यदि किसी लम्बवृत्तीय शंकु के आधार का व्यास 14 m और ऊँचाई 3 m हो, तो उसका आयतन निम्नलिखित में कौन-सा होगा?

लम्बवृत्तीय शंकु आयतन = ⅓ πr²h
= ⅓ × ²²⁄₇ × (7)² × 3
= 154 घन मीटर

शंकु की त्रिज्या 35 मीटर और शंकु की ऊँचाई 12 m हैं, तो इसके वक्रप्रष्ठ का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए?

प्रश्नानुसार, r = 35 m, h = 12 m
इसलिए, l = √(r² + h²)
l = √{(35)² + (12)²}
l = √(1225 + 144) m
l = √1369 m
l = 37 m
शंकु के वक्रप्रष्ठ का क्षेत्रफल = πrl
= 22/7 × 35 × 37 m²
= 4070 m²

कक्षा 9 गणित प्रश्नावली 11.1 एनसीईआरटी समाधान
कक्षा 9 गणित प्रश्नावली 11.1
कक्षा 9 गणित 11.1