कक्षा 1 हिंदी अध्याय 19 एनसीईआरटी समाधान – चार चने

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी अध्याय 19 चार चने कविता रिमझिम भाग 1 के कठिन शब्दों के अर्थ, प्रश्नों के सरल उत्तर, भावार्थ पर आधारित प्रश्न उत्तर आदि सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए विद्यार्थी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। एनसीईआरटी की किताब के साथ साथ तिवारी अकादमी की अभ्यास पुस्तिका भी वेबसाइट और कक्षा 1 ऐप में उपलब्ध है जो विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी है। इसकी मदद से छात्र-छात्राएँ पाठ की पुनरावृति आसानी से कर सकते हैं।

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 19 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 19 के कठिन शब्दों के अर्थ

शब्द अर्थ
तोताएक प्रकार का पक्षी
मजाअच्छा लगना
पीठकमर
टाँय-टाँयतोते की बोली

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 19 कविता का भावार्थ

इस कविता में कवि ने दो भाव व्यक्त किये हैं एक तो पैसे न होने का भाव है दूसरा चने को खिलाकर दूसरों से क्या-क्या काम करवाए जा सकते हैं। अगर पास में पैसे होते तो चार दाने चने के खरीद लाता। खरीदे गए चार दानों में से एक दाना वह तोते को खिलाना चाहता है। तोते को चना खिलाने के बाद तोते से अपेक्षा करता है कि वह टायं- टायं गाये। तोते के टायं- टायं गाने से बड़ा मजा आता।

दूसरी कल्पना में वह सोचता है कि अगर पैसे होते तो चार चने खरीद कर लाता। उनमें से एक घोड़े को खिलाता चना खाकर घोड़ा खुश होता और मुझे अपनी पीठ पर बैठाता घोड़े की पीठ पर बैठने पर बहुत मज्जा आता। तीसरा दाना वह चूहे को खिलाना चाहता है, जिससे कि चूहे के दांत टूट जाएँ, चूहे के दांत टूटने में भी वह आनंद का अनुभव करना चाहता है।

चार चने की कीमत

चार चने देकर इनसे क्या-क्या करवाया जा सकता है?

    • माली: ………………………….
    • हलवाई: ………………………….
    • दीदी: ………………………….
    • दोस्त: ………………………….

उपरोक्त प्रश्न का उत्तर:

    • (i) माली: माली को एक दाना देकर फल और फुल मांग सकते हैं।
    • (ii) हलवाई: हलवाई को एक दाना देकर मिठाई मांग सकते हैं।
    • (iii) दीदी: दीदी को एक दाना देकर उससे अपना होमवर्क करवा सकते हैं।
    • (iv) दोस्त: दोस्त को एक चना देने पर उसे अपने साथ खेलने के रोक सकते हैं।
चना किसने खाया?

चार चने में से

    • पहला चना ………………………. को खिलाया।
    • दूसरा चना …………………………….. ।
    • तीसरा चना ……………………………. ।

उपरोक्त प्रश्न का उत्तर:

    • पहला चना तोता को खिलाया।
    • दूसरा चना घोड़े को खिलाया।
    • तीसरा चना चूहे को खिलाया।

एक चना बच गया, उसे किसे खिलाओगे?

एक चना जो बच गया उसे अपने दोस्त को खिलाऊंगा।

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 19
कक्षा 1 हिंदी अध्याय 19 की पुस्तक
कक्षा 1 हिंदी अध्याय 19 की किताब
कक्षा 1 हिंदी अध्याय 19 अभ्यास
कक्षा 1 हिंदी अध्याय 19 नोट्स