एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी वसंत अध्याय 7 टिकट अलबम

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी वसंत अध्याय 7 टिकट अलबम के अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड के लिए सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित रूप में यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। ऑफलाइन पढ़ने के लिए कक्षा 6 के विद्यार्थी हिंदी वसंत पाठ 7 की पीडीएफ तथा विडियो समाधान को भी डाउनलोड कर सकते हैं।

नागराजन ने अलबम के मुख्य पृष्ठ पर क्या लिखा और क्यों? इसका असर कक्षा के दूसरे लड़के-लड़कियों पर क्या हुआ?

‘इस अलबम को चुराने वाला बेशर्म है। ऊपर लिखे नाम को कभी देखा है? यह अलबम मेरा है। जब तक घास हरी है और कमल लाल, सूरज जब तक पूर्व से उगे और पश्चिम में छिपे, उस अनंत काल तक के लिए यह अलबम मेरा है, रहेगा। ’लड़कों ने इसे अपने अलबम में उतार लिया। लड़कियों ने झट कापियों और किताबो में टीप लिया।

नागराजन के अलबम के हिट हो जाने के बाद राजप्पा के मन की क्या दशा हुई?
नागराजन के अलबम के हिट हो जाने के बाद राजप्पा मन नही मन उससे जलने लगा। अब उसे अपना एलबम अच्छा नहीं लगता था उसे इकट्ठे किए गए टिकट अब बेकार लगने लगे थे। वह दिन भर अपना एलबम हाथ में लिए बैठा रहता था। उसका स्कूल जाने का मन भी नहीं होता था।

अलबम चुराते समय राजप्पा किस मानसिक स्थिति से गुजर रहा था?
राजप्पा नागराजन की अनुपस्थिति में नागराजन के घर गया था। उसने मेज की दराज खोलकर चाबी निकालकर अलबम को चुरा लिया और कमीज के नीचे खोंस लिया। सीढ़ियाँ उतरकर घर की ओर भाग गया। घर जाकर उसने अलबम को पुस्तक की अलमारी के पीछे छुपा दिया। ऐसा करते हुए उसका पूरा शरीर जैसे जलने लगा था। गला सूख रहा था और चेहरा तमतमाने लगा था।

लेखक ने राजप्पा के टिकट इकट्ठा करने की तुलना मधुमक्खी से क्यों की?

जिस प्रकार मधुमक्खी शहद इकट्ठा करने के लिए फूलों पर मंडराती घूमती है। ठीक उसी तरह राजप्पा भी टिकट लेने के लिए एक दोस्त से दूसरे दोस्त एक घर से दूसरे घर घूमता रहता था। आपस में टिकट भी बदलता था। उसके इसी प्रकार के व्यवहार को देखकर लेखक ने उसकी तुलना मधुमक्खी से की है।

राजप्पा ने नागराजन का टिकट-अलबम अँगीठी में क्यों डाल दिया?
राजप्पा नागराजन का टिकट-अलबम अपने घर तो ले आया था मगर उसे हर समय डर लगा रहता था कि किसी को पता चल गया तो क्या होगा। वह ऐसा सोच ही रहा था कि घर की कुण्डी बजी। राजप्पा को लगा कि पुलिस आई है। उसने डर के मारे तकिए के नीचे से अलबम उठाया, जल्दी से बाथरूम में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। उसने अलबम को अँगीठी में डाल दिया। अलबम जलने लगा। प्यारे-प्यारे टिकट देखकर उसकी आँखों में आँसू आ गए।

नागराजन के घर पर कौन, क्या माँगने आई थी?

नागराजन के अलबम की तारीफ़ लड़कियों ने भी सुनी थी। कक्षा की सभी लड़कियाँ नागराजन की अलबम देखना चाहती थी। पार्वती लड़कियों की अगुवा बनी और अलबम माँगने नागराजन के घर गई थी।

नागराजन और राज्प्पा की अलबम की तुलना में लडकों का क्या कहना था?
नागराजन के अलबम की तुलना में सभी लड़के राजप्पा के अलबम को फिसड्डी कहने लगे थे। कोई भी राज्प्पा के अलबम की बात नहीं करना चाहता था।

“तुम लोग यह नकल क्यों करते हो” यह बात किसने और क्यों कहीं थी?

“तुम लोग यह नकल क्यों करते हो” यह बात राजप्पा ने अपनी कक्षा के लडकों और लडकियों से कहीं थी। क्योंकि नागराजन के अलबम पर लिखी बात सभी को बहुत पसंद आई थी। वे सभी लड़के और लड़कियाँ इस बात को अपनी अलबम और कापियों में टेप रहे थे।

नागराजन के अलबम में पहले पृष्ठ पर उसके मामा ने क्या लिखा था?
नागराजन के अलबम में पहले पृष्ठ पर उसके मामा ने नागराजन का नाम मोती से अक्षरों में ए. एम. नागराजन लिखने के बाद नीचे लिखा, “इस अलबम को चुराने वाला बेशर्म। ऊपर लिखे नाम को कभी देखा है। यह अलबम मेरा है। सूरज जब तक पूर्व से उगे और पश्चिम में छिपे, उस अनंत काल तक के लिए यह अलबम मेरा है, मेरा रहेगा, लिखा था।

‘नागराजन घमंडी हो गया है’ राज्प्पा सभी लड़कों को ऐसा क्यों कह रहा था?
सभी लड़के नागराजन और उसकी अलबम को पसंद कर रहे थे। कोई भी लड़का राजप्पा को नहीं पूछ रहा था। सब-के-सब नागराजन को घेरे रहते थे, इसलिए राजप्पा ने नागराजन को घमंडी कहा था।

अंत में राज्प्पा ने अपनी अलबम नागराजन को देने का निश्चय क्यों किया?

नागराजन की अलबम राजप्पा ने ही चुराई थी। नागराजन के फूट-फूट कर रोने को देखकर राजप्पा को अपनी गलती का अहसास हो गया था। वह अपनी गलती को सुधारना चाहता था, इसलिए उसने अपनी मनपसंद अलबम को नागराजन को देने का निश्चय किया था।

लेखक ने राजप्पा का टिकट इकठ्ठा करने की तुलना मधुमक्खी से क्यों की थी?
राजप्पा को टिकट इकठ्ठा करने का बड़ा शोक था। जिसे उसने अपनी अलबम में मधुमखियों के छत्ते की तरह लगा रखा था। उसके अलबम में टिकटों की भरमार थी।

नागराजन ने सभी बच्चों को क्या दिखाकर अपनी ओर कर लिया था?
नागराजन के मामा ने सिंगापुर से एक अलबम भिजवाया था। जिसे देखने के बाद सभी लड़के नागराजन के अच्छे दोस्त बन गए थे।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी अध्याय 7 टिकट अलबम
कक्षा 6 हिंदी वसंत अध्याय 7 टिकट अलबम
कक्षा 6 हिंदी अध्याय 7 टिकट अलबम