एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 12.3

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 12.3 अनुपात और समानुपात हिंदी और अंग्रेजी में यहाँ सत्र 2024-25 के लिए दिए गए हैं। जिन छात्रों को कक्षा 6 का अध्याय 12.3 पीडीएफ से समझने में दिक्कत हो वे विडियो की मदद से सभी प्रश्नों को आसानी से समझ सकते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 12.3

ऐकिक विधि

वह विधि जिसमें हम पहले एक इकाई का मान निकालते हैं और फिर जितनी इकाइयों का मान निकालने को कहा जाए, निकालते हैं, वह ऐकिक विधि कहलाती है।
निम्न परिस्थितियों को लें:
(i) दो सहेलियाँ रेशमा और सीमा बाजार से अभ्यास पुस्तिका खरीदने जाती हैं। रेशमा ने रु 24 में 2 अभ्यास पुस्तिका खरीदीं। एक अभ्यास पुस्तिका का मूल्य ज्ञात कीजिए।
(ii) 80 किमी की दूरी तय करने में एक स्कूटर में 2 लीटर पेट्रोल लगता है। एक किमी तय करने के लिए कितना पेट्रोल लगेगा?
ये उदाहरण हमारी दैनिक जीवन की समस्याओं पर आधारित हैं।

अभ्यास के लिए उदाहरण

पहले उदाहरण को पुनः लें।
2 अभ्यास पुस्तिकाओं का मूल्य = रु 24
अतः 1 अभ्यास पुस्तिका का मूल्य = रु 24 ÷ 2 = रु 12
यदि आपको 5 ऐसी अभ्यास पुस्तिकाओं का मूल्य ज्ञात करने के लिए कहा जाए तो यह
इस प्रकार होगा रु 12 × 5 = रु 60 होगा।

दूसरे उदाहरण को भी पुनः लें:
हम जानना चाहते हैं कि एक किमी जाने में कितना पेट्रोल लगेगा?
80 किमी चलने के लिए पेट्रोल लगता है = 2 लीटर
1 किमी चलने के लिए पेट्रोल लगता है = 2/80 = 1/40 लीटर
अब यदि आपसे पूछा जाए कि 120 किमी जाने में कितना पेट्रोल लगेगा,
तब आवश्यक पेट्रोल की मात्र = 120 × 1/40 लीटर = 3 लीटर

कक्षा 6 अध्याय 12.3 के स्मरणीय तथ्य
    1. एक जैसी राशियों की तुलना करने के लिए हम साधारणतः राशियों के अंतर द्वारा तुलना विधि प्रयोग करते हैं।
    2. बहुत सी परिस्थितियों में भाग द्वारा तुलना अधिक अच्छी होती है। अर्थात् एक राशि दूसरी राशि का कितना गुना है। इस विधि को भाग द्वारा तुलना कहते हैं।
    3. अनुपात द्वारा तुलना में, दोनों राशियों की इकाइयाँ समान होनी चाहिए। यदि वे समान नहीं हैं, तो अनुपात लेने से पहले उन्हें समान बना लेना चाहिए।
    4. अलग-अलग परिस्थितियों में अनुपात समान हो सकता है।
कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 12.3 एनसीईआरटी समाधान
कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 12.3
कक्षा 6 गणित 12.3