एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 1 ईंटों से बनी इमारत

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 1 ईंटों से बनी इमारत के प्रश्न उत्तर तथा पाठ के बीच में दिए गए सभी प्रश्नों के हल सत्र 2024-25 के लिए यहाँ दिए गए हैं। इस अध्याय में विद्यार्थी ईंटों से बने विभिन्न पैटर्न को देखेंगे और और उसे पहचानने का अभ्यास करेंगे। इस पाठ को पढ़ने के बाद छात्र विभिन्न इमारतों में बने हुए पैटर्न आसानी से पहचान पाएँगे और उसे अपनी पुस्तिका में बना भी लेंगे।

कक्षा 4 गणित अध्याय 1 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 4 गणित के लिए ऐप

iconicon

ईटों के पैटर्न से बनी इमारत

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, क्षेत्र में आज भी जागृति नामक स्कूल की इमारत स्थित है। जिसका निर्माण ईंटों की पैटर्न पर किया गया था। वह इमारत आज भी अपनी सुंदरता को खोए बगैर शान से खड़ी हुई है। यह जागृति स्कूल की सच्ची कहानी में सुमार है। तब दीवारों और फ़र्श पर ईंटों के पैटर्न बनवाए जाते थे।

ईमारत बनाने वाले कारीगर

इस इमारत को बनाने का कार्य जमाल, कालू और पियार नाम के राजमिस्त्रियों को दिया गया था। वे स्कूल की इस इमारत को कुछ नया पैटर्न देना चाहते थे। इसलिए वे अपने दूसरे दोस्तों के साथ मुर्शीद खान का पुराना मकबरा देखने गए थे। उस मकबरे की इमारत में लगभग दो हजार इंटों से बना सुंदर पैटर्न का फ़र्श बनाया गया था। जो उस समय से तीन सौ साल पहले बनाया गया था। यह देख सब बहुत प्रभावित हुए सभी मिस्त्रियों ने अलग-अलग पैटर्न बनाने के लिए अलग-अलग ईंटों का इस्तेमाल करने पर विचार किया।

कारीगरी का नमूना

पैटर्न को देखकर सभी मिस्त्री जोश के साथ वापस आए और अपने-अपने काम को अंजाम दिया। ईंटों के पैटर्न को देख कर जमाल ने कहा पहले कितने सुंदर पैटर्न बनाएँ जाते थे, हमने तो इन्हें भुला ही दिया था। इन सभी पैटर्न को नये ढंग से प्रयोग में लिया और स्कूल के फ़र्श बनाने में उपयोग किया। हर मिस्त्री ने अलग-अलग पेटर्न बनाये आज भी स्कूल को अपनी सुंदरता पर गर्व महसूस होता हैं। स्कूल की इमारत के साथ राजमिस्त्रियों के इस काम को भी कभी बुलाया नहीं जा सकता उनके द्वारा बनाएँ गई इस इमारत ने भविष्य में आने वाले मिस्त्रियों के लिए अपनी कलाकारी का नमूना पेश किया था।

कारीगरी पर बच्चों की प्रतिक्रिया

जागृति स्कूल में राजमिस्त्रियों ने दीवार में अलग-अलग जाली के पैटर्न भी बनाएँ थे। इन पैटर्न को देखकर स्कूल के बच्चे बहुत ख़ुश होते हैं। वे पैटर्न के बने फ़र्स पर खेलते है और गाने गाते हैं। बच्चे भी इन पैटर्न को देख स्वयं नए-नए पैटर्न बनाते है और अपनी चित्रकारी में भी उपयोग करते हैं। बच्चों को ईटों से खेलने और उन से घर बनाने वाले खेलों में बढ़ा मजा आता हैं। प्राचीन समय से ईंटों के पैटर्न को जाली वाली दीवार, त्रिभुज, गोल और मेहराव में बहुत इस्तेमाल किया जाता रहा हैं।

ईंट बनाने का कारखाना

ईंटों से बने पैटर्न को देखने से पता पता चलता है, कि इनमें अलग–अलग प्रकार की सतह वाली ईंटों का इस्तेमाल किया जाता रहा हैं। कुछ ईंटों का आकार बड़ा होता है और कुछ का पतला और छोटा होता हैं। ईंटों की कम-से-कम छः सतह होती है, लेकिन ख़ास पैटर्न के लिए कुछ ईंटों की सतह को घटाया व बढ़ाया जा सकता हैं। इसी प्रकार पैटर्न के अनुसार ईंटों के साईज को पतला, छोटा-बड़ा और लंबा बनवाया जा सकता हैं। ईंटों को बनाने के लिए अधिकतर चिकनी मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता हैं। मिट्टी को अच्छे से गुंद कर बहार खुले में कई दिनों तक सुखाने के बाद भटें की आग में पकाई जाती है, जिन्हें उन्हें ठोस रूप मिलता हैं। ये भटें दूर दराज व गाँव में देखे जा सकते हैं इन भट्टों को ईंटों की चिमनी के नाम से भी जाना जाता हैं। ईंटों की चिमनी की ऊँचाई लगभग पंद्रह से बीस मीटर होती है।

बाजार में ईंट का मूल्य

ईंटो की ख़रीदारी का हिसाब एक हजार ईंटों को खरीदने व बेचने से लगाया जाता रहा है, उदहारण के तौर पर हम एक ट्रक ईंटो को खरीदते है तो हमें पता होना चाहिए की ट्रक में कितनी हजार ईट हैं। ईंटों की कीमत लगभग दो हजार रुपए है तो पुरानी ईंटों की कीमत बारह सौ रुपय होती है। आज भी लोग अपने घर बनाने में पुराणी ईंटों की मजबूती पर विश्वाश कर उन्हें इस्तेमाल करते हैं।

अलग-अलग पैटर्न की बनी ईंटों की कीमत भी अलग-अलग होती है। भारत में ईंटों की बहुत सारी भट्टी देखी जा सकती हैं भारत में कम-से कम दो हजार ईंटों की भट्टियाँ हैं इन्हें प्रदूषण के कारण बड़े शहरों से दूर रखा गया है। शहरों में ईंटों की सप्लाई के लिए ट्रक और ट्रैक्टर जैसे वाहनों का ही इस्तेमाल किया जाता है। भारत में रोज़ाना लाखों-करोड़ो ईंटों को उनकी मंजिल पर पहुचायाँ जाता है। जिससे अनेकों सुंदर-सुंदर इमारतों का निर्माण किया जाता है।

कक्षा 4 गणित अध्याय 1 ईंटों से बनी इमारत
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 1
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 1 सभी उत्तर
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 1 गाइड
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 1 के हल
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 1 के प्रश्न उत्तर
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 1 मुफ्त डाउनलोड
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 1 मुफ्त
कक्षा 4 गणित अध्याय 1 एनसीईआरटी समाधान
कक्षा 4 गणित अध्याय 1 के हल
कक्षा 4 गणित अध्याय 1