कक्षा 7 हिंदी व्याकरण अध्याय 11 सर्वनाम

कक्षा 7 हिंदी व्याकरण अध्याय 11 सर्वनाम के लिए अध्ययन सामग्री तथा अभ्यास के लिए प्रश्न उत्तर सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड सत्र 2024-25 के लिए यहाँ दिए गए हैं। सातवीं कक्षा में हिंदी ग्रामर के लिए पठन सामग्री को बेहतर ढंग से याद रखने और सीखने के लिए समीक्षा करना महत्वपूर्ण है।

सर्वनाम

संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे – वह, वे, मैं, तुम, कौन, कोई, उसे आदि।
उदाहरण:
(क) करीना एक अच्छी लड़की है।
(ख) वह आठवीं कक्षा में पढ़ती है।
(ग) गौरी उसकी सखी है।
(घ) वह अपनी कक्षा में प्रथम आती है।
इन वाक्यों में करीना नाम की लड़की के विषय में बताया गया है। पहले वाक्य में कर्ता ‘करीना’ संज्ञा है। अगले वाक्यों में ‘करीना’ कर्ता के स्थान पर वह, उसकी, अपनी शब्दों का प्रयोग हुआ है। इसलिए वह, उसकी, अपनी सर्वनाम शब्द हैं।

सर्वनाम के भेद

सर्वनाम के छः भेद होते हैं:
1. पुरुषवाचक सर्वनाम
2. निश्चयवाचक सर्वनाम
3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
4. संबंधवाचक सर्वनाम
5. प्रश्नवाचक सर्वनाम
6. निजवाचक सर्वनाम

कक्षा 7 के लिए समाधान ऐप

iconicon

पुरुषवाचक सर्वनाम

जिन सर्वनामों से कहने वाले, सुनने वाले तथा जिसके विषय में बात कर रहे हों उसका बोध हो, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे – मैं तुमसे कहना चाहता हूँ कि वह बेकसूर है। इस वाक्य में तीन तरह के पुरुषवाचक शब्द आए हैं। मैं, तुमसे और वह।

निश्चयवाचक सर्वनाम

जो सर्वनाम किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु के लिए प्रयोग किया जाता है, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। यह मेरा घर है और वह तुम्हारा घर है। इस वाक्य में यह समीप की वस्तु के लिए और वह दूर की वस्तु के लिए आया है। यह, तथा वह शब्दों से निश्चय का बोध होता है। अत: ये निश्चयवाचक सर्वनाम हैं।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम

जिस सर्वनाम से किसी निश्चित व्यक्ति अथवा वस्तु का ज्ञान नहीं होता, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। यहाँ कोई आया था। उसने महेश से कुछ कहा। इन वाक्यों में ‘कोई’ और ‘कुछ’ से किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का पता नहीं चल रहा। अतः ऐसे शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।

संबंधवाचक सर्वनाम
जो सर्वनाम शब्द वाक्य में दूसरे सर्वनाम से संबंध दर्शाता है, वह संबंधवाचक सर्वनाम कहलाता है।
(क) जैसा करोगे, वैसा भरोगे।
(ख) जो सोता है, सो खोता है।
(ग) जिसकी लाठी, उसकी भैंस।

कक्षा 7 व्याकरण अध्याय 11 सर्वनाम
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण सर्वनाम
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण अध्याय 11 सर्वनाम के भेद
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण अध्याय 11 सर्वनाम के प्रकार
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण अध्याय 11
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण में सर्वनाम
कक्षा 7 व्याकरण सर्वनाम