कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 13 लेखन

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 13 लेखन में छात्र निबंध लेखन, अनुच्छेद लेखन और कहानी लेखन के बारे में पढेंगे। कक्षा 2 के लिए हिंदी ग्रामर सीबीएसई और राजकीय बोर्ड सत्र 2024-25 के अनुसार बनाया गया है। उदाहरण के लिए कई निबंध, कहानियाँ और अनुच्छेद दिए गए हैं ताकि छात्र इन्हें देखकर लिखना सीख सकें। पाठ के आरंभ में कुछ चित्रों को देखकर लेखन कार्य का अभ्यास करना है।

कक्षा 2 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 13 लेखन

कक्षा 2 के लिए सभी विषयों के ऐप

iconicon

लेखन

चित्र देखकर उसका विवरण लिखिए: लड़ो मत

1. इस चित्र में तुम क्या देख रहे हो?
2. बिल्लियाँ क्या कर रही हैं?
3. बिल्लियों के पास कौन है?
4. बंदर रोटी का क्या कर रहा है?
5. बंदर अब क्या कर रहा है?
6. बिल्लियाँ क्या कर रही हैं?

उत्तर:
1. इस चित्र में दो बिल्लियाँ और एक रोटी दिखाई दे रही हैं।
2. बिल्लियाँ रोटी के लिए आपस में लड़ रही हैं।
3. बिल्लियों के पास बन्दर है।
4. बन्दर दोनों बिल्लियों के बीच रोटी का बंटवारा कर रहा है।
5. बन्दर ने रोटी का टुकड़ा खा लिया।
6. बन्दर सारी रोटी खा गया और बिल्लियाँ अब पछता रही हैं कि आपसी लड़ाई का फायदा बन्दर ने उठाया।

सीख: आपस में लड़ने से हानि होती है।

बंदर कैसा है?

(A) समझदार
(B) चालाक
(C) मूर्ख

उत्तर:
(B) चालाक

प्यासा कौआ

1. चित्र में आप कौन-कौन सी वस्तुएँ देख रहे हो?
2. कौआ कहाँ है?
3. घड़ा कहाँ है?
4. कौआ क्यों उड़ रहा है?
5. कौआ कहाँ है? वह क्या कर रहा है?
6. अंत में कौआ क्या कर रहा है?

उत्तर:
1. चित्र में एक कौआ और एक घड़ा दिख रहे हैं।
2. कौआ उड़ रहा है।
3. घड़ा जमीन पर है।
4. कौआ प्यासा है और पानी की तलाश में उड़ रहा है।
5. कौआ घड़े के ऊपर बैठा है और घड़े में कंकड़ डाल रहा है।
6. कौआ पानी पी रहा है।

कौआ कैसा है?

(A) समझदार
(B) मूर्ख
(C) चतुर

उत्तर:
(A) समझदार

सीख: कठिन समय में बुद्धि से काम लेना चाहिए।

अनुच्छेद-लेखन: पिकनिक

चित्र को ध्यान से देखिए और बताओ:

1. चित्र में कितने बच्चे हैं?
2. बच्चे कहाँ हैं?
3. बच्चे क्या कर रहे हैं?

उत्तर:
1. चित्र में चार बच्चे हैं।
2. बच्चे पार्क में हैं।
3. बच्चे बाल खेल रहे हैं।

दीपावली

चित्र को ध्यान से देखिए:

1. इसमें औरत क्या कर रही है?
2. लड़का क्या कर रहा है?
3. यह कौन सा त्योहार है?

उत्तर:
1. इसमें औरत दीये जला रही है।
2. लड़का फूलझड़ी जला रहा है।
3. यह दीपावली का त्योहार है।

मेरा घोड़ा

दिए गए संकेतों के आधार पर पालतू घोड़े पर वाक्य बनाइए:

संकेतः
1. घोड़े का नाम
2. घोड़े का रंग
3. घोड़े का खाना
4. घोड़े का काम

उत्तर:
1. घोड़े का नाम चेतक है।
2. घोड़े का रंग भूरा है।
3. घोड़े का खाना चारा है।
4. घोड़े का काम बोझ उठाना है।

गाय

यहाँ गाय के बारे में कुछ वाक्य दिए गए हैं, निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक में दिए गए शब्दों से करें।

1. गाय एक ____ पशु है। (पालतू/जंगली)
2. इसके ____ सींग होते हैं। (दो/चार)
3. इसकी _____ टाँगें होती हैं। (दो/चार)
4. यह हरी ______ खाती है। (घास/फल)
5. इसका _______ बड़ा लाभदायक होता है। (दूध/गोबर)
6. इसके दूध से ____ बनता है। (घी/फल)
7. गाय का बछड़ा _____ बनता है। (बैल/गाय)

उत्तर:
1. पालतू
2. दो
3. चार
4. घास
5. दूध
6. घी
7. बैल

अपने बारे में

दिए गए शब्दों की सहायता से वाक्य पूरे कीजिए:

1. मेरा नाम _____ है। (अपना नाम)
2. मैं एक ______ हूँ। (लड़का/लड़की)
3. मैं _______ कक्षा में पढता हूँ। (पहली/दूसरी)
4. मेरे दो _______ हैं। (मित्र/शत्रु)
5. मेरा विद्यालय घर ____ है। (के पास/से दूर)
6. हम आपस में _____ है। (लड़ते/खेलते)
7. मैं एक ______ आदमी बनना चाहता हूँ। (बुरा/अच्छा)

उत्तर:
1. राजन
2. लड़का
3. दूसरी
4. मित्र
5. के पास
6. खेलते
7. अच्छा

कहानी-लेखन: बुद्धिमान खरगोश

चित्र देखिए और कहानियाँ पढ़िए:

किसी जंगल में एक शेर रहता था। वह एक दिन में अनेक पशुओं को मार डालता था। सभी जानवर शेर से डरे-सहमे रहते थे। वे सभी इकट्ठे होकर शेर के पास गए। उन्होंने शेर से ऐसा न करने की प्रार्थना की। शेर बोला- मुझे अपनी भूख शांत करने के लिए मांस तो अवश्य चाहिए। अंत में निर्णय हुआ कि एक जानवर प्रतिदिन शेर के पास भेजा जाएगा। शेर अन्य जानवरों को नहीं मारेगा। प्रतिदिन एक जानवर बारी-बारी से शेर के पास जाने लगा। एक दिन एक खरगोश की बारी आई। वह जानबूझकर शेर के पास देर से पहुँचा। शेर बड़ा नाराज हुआ। शेर को नाराज देखकर खरगोश बोला “रास्ते में मुझे एक शेर मिला, वह अपने आपको जंगल का राजा बता रहा था”। शेर गुस्से में बोला “मुझे तुरंत उसके पास ले चलो”। खरगोश शेर को एक कुएँ के पास ले गया। शेर ने दहाड़कर कुएँ में झाँका तो उसे एक शेर दिखाई दिया। बिना सोचे-समझे दूसरे शेर को मारने के लिए वह कुएं में कूद गया और मर गया। असल में शेर ने कुएँ में अपनी परछाईं देखी थी। सभी जानवर बड़े खुश हुए। उन्होंने खरगोश को धन्यवाद दिया।

एकता में बल है

किसी गाँव में एक किसान रहता था। वह बड़ा मेहनती था। उसके चार बेटे थे। वे कोई काम नहीं करते थे। वे आपस में लड़ते-झगड़ते रहते थे। एक दिन किसान बीमार पड़ गया। उसने अपने बेटों को अपने पास बुलाया। उसने चार छड़ियाँ मँगवाईं और उन्हें इकट्ठा बँधवा दिया। उसने अपने एक बेटे को गट्ठर तोड़ने के लिए कहा। बेटे ने कोशिश की पर वह गट्ठर को न तोड़ पाया। एक-एक कर सबने कोशिश की, पर कोई सफल नहीं हुआ।
अब किसान ने गट्ठर को खुलवा दिया
और चारों को एक-एक छड़ी दे दी। अब किसान ने अपनी-अपनी छड़ी तोड़ने को कहा। चारों बेटों ने अपनी-अपनी छड़ी को आसानी से तोड़ दिया। किसान ने समझाया-जब चार छड़ियाँ इकट्ठी थीं तो उन्हें कोई न तोड़ पाया। जब अलग-अलग हुईं तो टूट गईं। तुम भी इकट्ठे रहोगे तो कोई तुम्हारा कुछ न बिगाड़ पाएगा। अब बेटे समझ गए थे। वे मिल-जुलकर रहने लगे।

निबंध-लेखन
चित्र देखिए और निबंध पढ़िए: राष्ट्रीय पक्षी मोर

हमारे देश में अनेक पशु-पक्षी पाए जाते हैं। पक्षियों में मोर एक विशेष पक्षी है। यह बड़ा सुंदर और निराला होता है। इसकी गर्दन लंबी और शरीर भारी होता है। इसके पंख सुंदर व चमकदार होते हैं। यह वर्षा ऋतु में बड़ा प्रसन्न होता है और नाचने लगता है। यह साँप का दुश्मन होता है और उसे मार डालता है। यह खेतों के कीड़े-मकोड़े खा जाता है, इसलिए किसान का मित्र है।
नाचते हुए मोर की सुंदरता सबको आकर्षित करती है। इसके पंखों से सजावट की अनेक वस्तुएँ बनाई जाती हैं। भगवान कृष्ण को मोरपंख बहुत प्रिय था।

मेरा विद्यालय

मेरे विद्यालय का नाम ‘आदर्श पब्लिक स्कूल’ है। यह एक बड़ा विद्यालय है। इसका भवन बड़ा ही विशाल है। इसमें तीस कमरे हैं, जहाँ कक्षाएं लगती हैं। ये सभी कमरे हवादार हैं। मेरे विद्यालय में लगभग बारह सौ विद्यार्थी हैं। विद्यालय में एक खेल का मैदान है। यहाँ क्रिकेट, फुटबाल आदि खेल खेलने की पूरी व्यवस्था है। यहाँ एक बड़ा पुस्तकालय भी है। इसके अलावा यहाँ कम्प्यूटर लैब भी है। यहाँ के अध्यापक बड़े लगनशील हैं। मुझे अपना विद्यालय बड़ा ही अच्छा लगता है।

हिन्दी व्याकरण अध्याय 13 कक्षा 2 के विद्यार्थियों के लिए कितना महत्वपूर्ण है?

यह अध्याय महत्वपूर्ण है। इसके अध्ययन से छात्रों की कल्पना शक्ति का विकास होगा।

एनसीईआरटी कक्षा 2 व्याकरण का अध्याय 13 को कैसे आसानी से सीख सकते हैं?

इस अध्याय में छात्रों को चित्रों को देखकर अपनी कल्पना शक्ति का इस्तेमाल कर उसके बारे में लिखना है। कुछ निबंध भी दिए गए हैं जिनका अध्ययन करके निबंध लेखन को भी समझा जा सकता है।

हिन्दी व्याकरण कक्षा 2 के अध्याय 13 से छात्रों को क्या सीखने को मिलेगा?

इस अध्याय से छात्र बहुत कुछ सीख सकते हैं जैसे अपनी बुद्धिमता का प्रयोग कर चित्र देखकर कहानी लिखना, निबंध लिखना आदि सीख सकते हैं।

एनसीईआरटी कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 13 लेखन में छात्र निबंध लेखन, अनुच्छेद लेखन और कहानी लेखन
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 13 लेखन में छात्र निबंध लेखन, अनुच्छेद लेखन और कहानी लेखन
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 13 लेखन में कहानी लेखन
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 13 लेखन और कहानी लेखन
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 13 लेखन अनुच्छेद लेखन
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अनुच्छेद लेखन
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 13 लेखन में निबंध लेखन
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण लेखन निबंध लेखन
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण निबंध लेखन
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण पाठ 13 लेखन
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण में लेखन
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण में चित्र लेखन
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण में लेखन कला
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण में पत्र लेखन
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण में पत्र
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण में अनुच्छेद लेखन
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण में अनुच्छेद
हिंदी व्याकरण में लेखन
कक्षा 2 व्याकरण में लेखन